• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई अल्कजार: नए और पुराने मॉडल के इंटीरियर डिजाइन में है कितना अंतर, जानिए यहां

    कस्टमर्स इस एसयूवी को 25000 का टोकन अमाउंट देकर ऑनलाइन या फिर भारत में हुंडई की किसी भी डीलरशिप पर जाकर बुक करा सकते हैं।

    भानु
    भानु
    Published On अगस्त 29, 2024 09:21 ist
    info icon
    published onAug 29, 2024 09:21 IST
    last updated onAug 29, 2024 09:21 IST
    1.3K Views
    • Write a कमेंट

    2024 Hyundai Alcazar Interior Old vs New

     

    नई हुंडई अल्कजार के इंटीरियर से पर्दा उठ चुका है ​जिसे 9 सितंबर 2024 के दिन लॉन्च किया जाएगा। इसके इंटीरियर का डिजाइन क्रेटा के मौजूदा मॉडल जैसा नजर आ रहा है मगर प्री फेसलिफ्ट मॉडल के मुकाबले इसमें कुछ बदलाव भी किए गए हैं। 

    2024 Hyundai Alcazar cabin

    हुुंडई ने इसमें ड्युअल टोन टैन और डाक्र ब्लू केबिन थीम दी है जबकि इसमें मौजूदा मॉडल में ब्लैक टैन फिनिशिंग वाला केबिन दी गई है। इस एसयूवी में नए डिजाइन का डैशबोर्ड दिया गया है जो काफी अपमार्केट नजर आता है। इसमें ड्युअल डिस्प्ले के लिए इंटीग्रेटेड हाउसिंग दी गई है जो क्रेटा में भी दी गई हैं जहां दो 10.25 इंच की स्क्रीन्स दी गई है। इसके अपडेटेड डैशबोर्ड में ग्लवबॉक्स के उपर की तरफ नया स्टोरेज स्पेस दिया गया है जो कि मौजूदा मॉडल में नहीं दिया गया है। 

    2024 Hyundai Alcazar2024 Hyundai Alcazar

    इसके अलावा में इसके स्टीयरिंग व्हील के डिजाइन में बदलाव नहीं किया गया है मगर इसे अब ब्लू कलर की फिनिशिंग दे दी गई है और कॉन्ट्रास्टिंग सिल्वर एसेंट्स को ब्लैक कलर की फिनिशिंग दे दी गई है। 

    2024 Hyundai Alcazar cabin

    2024 अल्कजार में ड्युअल जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम के साथ टच बेस्ड कंट्रोल्स दिए गए हैं जिन्होनें कन्वेंशनल पैनल को रिप्लेस किया है। इसके अलावा सेंट्रल एसी के डिजाइन को भी स्लीक डिजााइन देकर अपडेट किया गया है जो अब इंफोटेनमेंट सिस्टम के नीचे पोजिशन किया गया है। इसके साइड वेंट्स को भी अपडेट किया गया है जो अब हॉरिजॉन्टल पोजिशन किए गए हैं जो अभी वर्टिकल पोजिशन लिए हुए हैं। 

    Hyundai Alcazar 6 Seating Layout
    Hyundai Alcazar 7 Seating Layout

    सेंटर कंसोल की बात करें तो इसके डिजाइन को भी सिल्वर फिनिशिंग देकर अपडेट किया गया है जो मोजूदा मॉडल में ब्लैक फिनिशिंग में आ रहा है। 2024 अल्कजार में वायरलेस फोन चार्जर का फीचर नए मॉडल में भी मिलेगा जिसके लिए 12 वोल्ट के पावर सॉकेट और यूएसबी पोर्ट्स दिए गए हैं। 

    यह भी पढ़ें: हुंडई अल्कजार: नए और पुराने मॉडल के डिजाइन में है कितना अंतर, जानिए यहां

    अल्कजार में फेसलिफ्ट में 6 और 7 सीटर कॉन्फिग्रेशन के ऑप्शंस दिए गए हैं। अल्कजार के 6 सीटर वर्जन में सेकंड रो पर फिक्स्ड सेंटर आर्मरेस्ट दिया गया है। इसके 2024 मॉडल में सनशेड और फोल्ड आउट ट्रे और फिल्प आउट कपहोल्डर भी दिया गया है। इसके 6 सीटर मॉडल मे बॉस मोड भी दिया गया है जिससे पैसेंजर्स अपने पैर फैलाकर आराम से बैठ सकते हैं। इसके अलावा इसमें मिडिल रो पर कैप्टन सीट्स के लि विंग शेप्ड हेडरेस्ट दिए गए हैं। 

    2024 Hyundai Alcazar ventilated seats

    इसकी सीटों पर वेंटिलेशन फंक्शन और 8 वे पावर एडजस्टमेंट दिया गया है वहीं ड्राइवर के लिए 2 लेवल की मेमोरी सेविग फंक्शन भी दिया गया है। इसके अलावा नई अल्कजार में पैनोरमिक सनरूफ, रियर एसी वेंट, रियर पैसेंजर्स के लिए एक वायरलेस फोन चार्जर और दो यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके 7-सीटर वैरिएंट में, सेकंड रो की सीटों में लास्ट रो में पहुंचने के लिए टम्बल-डाउन का फीचर भी दिया गया है। 

    इंजन और ट्रांसमिशन

    हुंडई ने कंफर्म किया है कि नई अल्कजार में मौजूदा मॉडल वाले इंजन मिलेंगे, जिनके स्पेसिफिकेशन इस प्रकार हैः

    इंजन

    1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल

    1.5-लीटर डीजल

    पावर

    160 पीएस

    116 पीएस

    टॉर्क

    253 एनएम

    250 एनएम

    गियरबॉक्स

    6-स्पीड एमटी, 7-स्पीड डीसीटी

    6-स्पीड एमटी, 6-स्पीड एटी

    संभावित प्राइस और कंपरिजन

    मौजूदा हुंडई अल्कजार की कीमत 16.77 लाख रुपये से 21.28 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है। 2024 हुंडई अल्कजार की प्राइस 17 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। इसका मुकाबला टाटा सफारी, एमजी हेक्टर प्लस, और महिंद्रा एक्सयूवी700 के 6 व 7 सीटर वेरिएंट्स से रहेगा।

    यह भी देखेंः हुंडई अल्कजार ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    हुंडई अल्कजार 2021-2024 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है