होंडा ने एक नई क्रॉसओवर से जुड़ा टीजर किया जारी, क्या भारत में भी होगी लॉन्च?
भारत में कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट काफी पॉपुलर होता जा रहा है जहां काफी ब्रांड्स अपनी नई नई कारों के साथ उतर चुके हैं।
- Write a कमेंट

होंडा ने हाल ही में न्यू जनरेशन बीआरवी 7 सीटर क्रॉसओवर एसयूवी से इंडोनेशिया में पर्दा उठाया है। इवेंट के आखिर में होंडा ने बीआरवी से छोटी एक नई क्रॉसओवर का टीजर भी जारी किया जिसे भारत में लॉन्च किया जा सकता है।
हालांकि होंडा ने अभी तक तो ऐसी कोई प्लानिंग नहीं कर रखी थी। होंडा ने भारत में 2023 तक एक नई एसयूवी कार लॉन्च करने की जानकरी भी दी थी जो इंडोनेशिया में दिखाई गई नई क्रॉसओवर कार पर बेस्ड हो सकती है।
यह भी पढ़ें: होंडा ने नेक्सट जनरेशन एचआर-वी से उठाया पर्दा,क्या भारत में लॉन्च होगी ये कार?
टीजर में इसका स्टांस काफी उंचा नजर आ रहा है। इस कार में फीचर्स के तौर पर कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी,प्रीमियम केबिन डीटेलिंग,सनरूफ और एमजी एस्टर और एक्सयूवी700 की तरह एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम दिए जा सकते हैं। इस कार में सिटी वाले 1.5 लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन की चॉइस दी जा सकती है। हुंडई क्रेटा,किआ सेल्टोस और स्कोडा कुशाक को टक्कर देने के लिए इसमें टर्बो पेट्रोल इंजन की चॉइस भी रखी जा सकती है। 2022 में होंडा भारत में हाइब्रिड पावरट्रेन को भी पेश करने की तैयारी कर रही है।
यह भी पढ़ें: होंडा की नई एसयूवी कार 2023 तक होगी लॉन्च

इस नई क्रॉसओवर एसयूवी का ग्लोबल डेब्यू 2022 में हो सकता है जिसकी प्राइस 10 से 17 लाख रुपये के बीच रखी जा सकती है।














