• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    होंडा एलिवेट वी वेरिएंट एनालिसिस: क्या ये है एक परफैक्ट एंट्री लेवल वेरिएंट? जानिए यहां

    इसमें ना केवल काफी काम का इंफोटेनमेंट सिस्टम और सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं ​बल्कि आप 2 लाख रुपये एक्स्ट्रा खर्च कर एलिवेट में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन भी चुन सकते हैं।

    भानु
    भानु
    Published On सितंबर 11, 2023 13:58 ist
    info icon
    published onSep 11, 2023 13:58 IST
    last updated onSep 11, 2023 13:58 IST
    144 Views
    • Write a कमेंट

    Honda Elevate V variant

    होंडा ​एलिवेट के सेकंड बेस वेरिएंट वी की कीमत इसके एंट्री लेवल वेरिएंट एसवी से 1 लाख रुपये तक ज्यादा है। क्या इसके लिए इतनी कीमत चुकाना है वाजिब? जानिए आगे:

    वेरिएंट

    1.5-लीटर पेट्रोल मैनुअल

    1.5-लीटर पेट्रोल सीवीटी

         

    वी 

    12.11 लाख रुपये

    13.21 लाख रुपये

         

    वीएक्स 

    13.50 लाख रुपये

    14.60 लाख रुपये

    अंतर

    1.39 लाख रुपये

    1.39 लाख रुपये

     

    एलिवेट वी वेरिएंट की खूबियां 

    Honda Elevate V variant cabin

    एलिवेट के बेस वेरिएंट एसवी के मुकाबले ज्यादा कीमत देने के बाद आपको वी वेरिएंट में कुछ अच्छे कंफर्ट फीचर्स मिल जाएंगे। होंडा की इस एसयूवी में वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले के साथ 8-इंच टचस्क्रीन, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और 4-स्पीकर म्यूजिक सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें एक्स्ट्रा सेफ्टी फीचर्स के तौर पर गाइडलाइन से लैस रिवर्सिंग कैमरा और रियर डिफॉगर आपको मिल जाएगा। यदि आपको पेट्रोल सीवीटी का ऑप्शन चाहिए तो ये इस एसयूवी का एंट्री लेवल वेरिएंट रहेगा। 

    फीचर्स

     

    एक्स्टीरियर

    इंटीरियर

    कंफर्ट फीचर्स

    इंफोटेनमेंट

    सेफ्टी

    फीचर हाइलाइट्स

    • कवर के साथ 16 इंच के स्टील व्हील्स

    • ओआरवीएम-माउंटेड टर्न इंडिकेटर्स

    • डोर पैड और एसी वेंट के आसपास डार्क ब्राउन कलर की फिनिशिंग

    • सिल्वर फिनिशिंग के साथ क्लाइमेट कंट्रोल

    • रिमोट इंजन स्टार्ट (केवल सीवीटी)

    • पैडल शिफ्टर्स (केवल सीवीटी)

    • रियर वेंट के साथ ऑटो एसी

    • 8 इंच की टचस्क्रीन

    • कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी

    • वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले

    • रियर डीफॉगर

    • गाइडलाइन के साथ कैमरा रिवर्स करना, हिल असिस्ट

               

    अन्य फीचर्स

    • एलईडी डीआरएल के साथ एलईडी हेडलाइट्स

    • एलईडी टेललाइट्स

    • ब्लैक और बेज केबिन थीम

    • फैब्रिक अपहोल्स्ट्री

    • फ्रंट सेंटर आर्मरेस्ट

    • पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप

    • हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट

    • कीलेस एंट्र्री

    • स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल

    • वॉइस रिक्गिनिशन

    • 4-स्पीकर साउंड सिस्टम

    • एलेक्सा कनेक्टिविटी

    • डुअल फ्रंट एयरबैग

    • आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकरेज

    • इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी)

    वीएक्स वेरिएंट पर अपग्रेड करने के बाद मिलने वाले एक्सट्रा फीचर्स

    • एलईडी प्रोजेक्टर फॉग लैंप

    • 17 इंच के डुअल-टोन अलॉय व्हील

    • स्टिचिंग के साथ अपहोल्स्ट्री

    • लैदर रैप्ड गियर सलेक्टर

    • लैदर रैप्ड स्टीयरिंग व्हील

    • 7 इंच टीएफटी सेमी-डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले

    • वायरलेस फ़ोन चार्जिंग

    • सिंगल-पेन सनरूफ

    • 6-स्पीकर म्यूजिक सिस्टम (2 ट्वीटर सहित)

    • लेनवॉच कैमरा

    • रियर वाइपर और वॉशर


    वी वेरिएंट में कमियां 

    Honda Elevate V variant rear seats

    हालांकि इस वी वेरिएंट में काफी अच्छे कंफर्ट फीचर्स दिए गए हैं मगर आपको ज्यादा पैसे देने के बाद भी इसमें प्रीमियम एक्सपीरियंस नहीं मिलेगा। बेस वेरिएंट के मुकाबले आपको ​यदि सच में एक अच्छा एक्सपीरियंस चाहिए तो हमारी राय में आपको अपना बजट बढ़ाकर इसका वीएक्स वेरिएंट लेना चाहिए। 1.5 लाख रुपये ज्यादा कीमत देकर आपको इस वेरिएंट में फोन चार्जिंग,सिंगल पेन सनरूफ,लेन वॉच कैमरा और 17 इंच के अलॉय व्हील्स जैसे फीचर्स मिल जाएंगे। 

    वेरिएंट

    निष्कर्ष

    एसवी

    यदि आप पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट ही चाहते हैं तो हम आपको ये वेरिएंट चुनने को कहेंगे। एसेसरीज के लिए वी वेरिएंट को चुनें।

    वी

    टाइट बजट में ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के लिए इस वेरिएंट को चुनें। नहीं तो अगले वेरिएंट को चुनें।

    वीएक्स

    ज्यादा कीमत के बदले इस वेरिएंट में मिलेंगे ज्यादा फीचर। फुल फीचर लोडेड वेरिएंट के लिए चुनें अगला वेरिएंट।

    जेडएक्स

    ज्यादा अच्छे केबिन एक्सपीरियंस, ज्यादा टेक्नोलॉजी, ज्यादा सेफ्टी और ड्युअल टोन कलर के लिए चुनें इसे।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    होंडा एलिवेट 2023-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है