• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    होंडा एलिवेट वीएक्स वेरिएंट एनालिसिस: क्या यह है एक अच्छा वैल्यू फॉर मनी ऑप्शन? जानिए यहां

    यदि आप सनरूफ से लैस होंडा एलिवेट कार खरीदना चाहते हैं तो इसका वीएक्स वेरिएंट चुन सकते हैं

    स्तुति
    स्तुति
    Published On सितंबर 11, 2023 16:55 ist
    info icon
    published onSep 11, 2023 16:55 IST
    last updated onSep 11, 2023 16:55 IST
    240 Views
    • Write a कमेंट

    Honda Elevate

    होंडा एलिवेट एसयूवी के सेकंड टॉप मॉडल वीएक्स में वी वेरिएंट के मुकाबले कई प्रीमियम टच मिलते हैं। 1.5 लाख रुपये ज्यादा प्राइस पर इसमें कई अच्छे कम्फर्ट और सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। क्या इस वेरिएंट में मिलने वाले एक्स्ट्रा फीचर्स इसे एक अच्छा वैल्यू फॉर मनी ऑप्शन बनाते हैं, चलिए इसके बारे में जानते हैं आगे:

    वेरिएंट 

    1.5-लीटर पेट्रोल एमटी 

    1.5-लीटर पेट्रोल सीवीटी 

    वीएक्स 

    13.50 लाख रुपये 

      14.60 लाख रुपये 

    जेडएक्स 

      14.90 लाख रुपये 

    16 लाख रुपये 

    अंतर 

      1.4 लाख रुपये 

    1.4 लाख रुपये 

    होंडा एलिवेट एसयूवी के वीएस वेरिएंट को क्यों चुनें?

    Honda Elevate single-pane sunroof

    होंडा एलिवेट वीएक्स वेरिएंट में वी वेरिएंट के मुकाबले 1.4 लाख रुपये ज्यादा प्राइस पर कई शानदार कंफर्ट और सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। इस वेरिएंट में सिंगल-पेन सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जिंग, 7-इंच टीएफटी सेमी-डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, लेनवॉच कैमरा और 6-स्पीकर म्यूजिक सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं।

    यहां देखें इस वेरिएंट में मिलने वाले फीचर:

     

    एक्सटीरियर 

    इंटीरियर 

    कंफर्ट 

    इंफोटेनमेंट 

    सेफ्टी 

    हाइलाइट फीचर्स 

    • एलईडी प्रोजेक्टर फॉग लैंप
    • 17-इंच के ड्यूल टोन अलॉय व्हील
    • स्टिचिंग के साथ फैब्रिक अपहोल्स्ट्री 
    • लैदर गियर सिलेक्टर नॉब
    • लैदर रैप्ड स्टीयरिंग व्हील
    • 7-इंच सेमी-डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले
    • वायरलेस फ़ोन चार्जिंग
    • सिंगल-पेन सनरूफ
    • 8-इंच  टचस्क्रीन
    • कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी 
    • 6-स्पीकर म्यूजिक सिस्टम (2 ट्वीटर सहित)
    • लेनवॉच कैमरा
    • हिल असिस्ट
    • रियर वाइपर और वॉशर

    अन्य फीचर्स 

    • एलईडी डीआरएल्स के साथ एलईडी हेडलाइट्स
    • ओआरवीएम-माउंटेड टर्न इंडिकेटर्स
    • ब्लैक और बेज केबिन थीम
    • फ्रंट सेंटर आर्मरेस्ट
    • एम्बिएंट लाइटिंग 
    • ऑटो-फोल्डिंग ओआरवीएम
    • पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप 
    • हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट
    • रियर वेंट के साथ ऑटो एसी
    • रिमोट इंजन स्टार्ट (सीवीटी)
    • पैडल शिफ्टर्स (सीवीटी)
    • वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले
    • वॉइस रिकग्निशन
    • आइएसोफिक्स चाइल्ड सीट एंकरेज
    • ड्यूल फ्रंट एयरबैग
    • गाइडलाइंस के साथ रिवर्स
    • ईएससी

    इन फीचर्स के लिए इससे ऊपर वाले जेडएक्स वेरिएंट को चुनें 

    • क्रोम फिनिश्ड डोर हैंडल 
    • ड्यूल-टोन पेंट ऑप्शन
    • ग्रिल के लिए ग्लॉस ब्लैक फिनिश
    • ब्राउन और ब्लैक केबिन थीम
    • लैदर अपहोल्स्ट्री
    • कपहोल्डर के साथ रियर सेंटर आर्मरेस्ट
    • फ्रंट सीट बैक पॉकेट में स्मार्टफोन होल्डर
    • लिड और इल्युमिनेशन के साथ वैनिटी मिरर 
    • ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम
    • 10.25-इंच टचस्क्रीन
    • 8-स्पीकर सराउंड साउंड सिस्टम (4 ट्वीटर समेत)
    • छह एयरबैग
    • एडीएएस

    Honda Elevate LaneWatch camera

    एलिवेट वीएक्स वेरिएंट को क्यों स्किप करें?

    होंडा एलिवेट एसयूवी के वीएक्स वेरिएंट में वी वेरिएंट के मुकाबले ज्यादा प्राइस पर कई सारे मिलते हैं, लेकिन फिर भी आपको इसमें कई फीचर्स की कमी महसूस हो सकती है। एलिवेट कार में 10.25-इंच टचस्क्रीन और एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) जैसे शानदार फीचर्स केवल टॉप जेडएक्स वेरिएंट में ही दिए गए हैं, लेकिन इसके लिए आपको अतिरिक्त 1.5 लाख रुपये खर्च करने होंगे।  यदि आप एलिवेट कार में ड्यूल-टोन पेंट ऑप्शन चाहते हैं तो यह ऑप्शन आपको केवल इसके फुल लोडेड जेडएक्स सीवीटी वेरिएंट के साथ ही मिल सकेगा।

    वेरिएंट

    निष्कर्ष

    एसवी

    यदि आप पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट ही चाहते हैं तो हम आपको ये वेरिएंट चुनने को कहेंगे। एसेसरीज के लिए वी वेरिएंट को चुनें।

    वी

    टाइट बजट में ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के लिए इस वेरिएंट को चुनें। नहीं तो अगले वेरिएंट को चुनें।

    वीएक्स

    ज्यादा कीमत के बदले इस वेरिएंट में मिलेंगे ज्यादा फीचर। फुल फीचर लोडेड वेरिएंट के लिए चुनें अगला वेरिएंट।

    जेडएक्स

    ज्यादा अच्छे केबिन एक्सपीरियंस, ज्यादा टेक्नोलॉजी, ज्यादा सेफ्टी और ड्युअल टोन कलर के लिए चुनें इसे।

    यह भी देखेंः होंडा एलिवेट ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    होंडा एलिवेट पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है