• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    होंडा कार डिस्काउंट ऑफरः फरवरी 2024 में सिटी और अमेज सेडान पर पाएं 1 लाख रुपये से ज्यादा की छूट

    यह डिस्काउंट ऑफर 2023 और 2024 में बनी होंडा कारों पर मान्य है

    स्तुति
    स्तुति
    Published On फरवरी 06, 2024 12:03 ist
    info icon
    published onFeb 06, 2024 12:03 IST
    last updated onFeb 06, 2024 12:03 IST
    462 Views
    • Write a कमेंट

    यह डिस्काउंट ऑफर 2023 और 2024 में बनी होंडा कार पर मान्य है

    Honda City and Amaze

    होंडा अपनी सिटी और अमेज सेडान पर डिस्काउंट ऑफर की पेशकश कर रही है। यह ऑफर इन कारों के 2023 और 2024 दोनों वर्ष में बने मॉडल पर मान्य है। फरवरी 2024 में कंपनी इन दोनों कारों पर नकद डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट ऑफर्स दे रही है। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि इस महीने होंडा सिटी हाइब्रिड और होंडा एलिवेट एसयूवी पर कोई बचत नहीं की जा सकती है।

    नोट : अगर आप 2023 में बने मॉडल को खरीदते हैं तो 2024 मॉडल के कंपेरिजन में इसकी रीसेल वैल्यू थोड़ी कम रह सकती है।

    होंडा सिटी

    Honda City

    ऑफर्स 

    राशि 

    2023 मॉडल

    2024 मॉडल

    नकद डिस्काउंट 

    25,000 रुपये तक 

    15,000 रुपये तक 

    मुफ्त एसेसरीज (नकद डिस्काउंट की जगह ऑप्शनल)

    26,947 रुपये तक 

    16,296 रुपये तक 

    लॉयल्टी बोनस 

    4,000 रुपये तक 

    4,000 रुपये तक 

    एक्सचेंज बोनस 

    15,000 रुपये तक 

    10,000 रुपये तक 

    होंडा कार एक्सचेंज बोनस 

    6,000 रुपये तक 

    6,000 रुपये तक 

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

    5,000 रुपये तक 

    5,000 रुपये तक 

    स्पेशल कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

    20,000 रुपये तक 

    20,000 रुपये तक 

    स्पेशल एडिशन बेनिफिट (एलिगेंट) 

    36,500 रुपये तक 

    36.500 रुपये तक 

    एक्सटेंडेड वारंटी (चौथे व पांचवे साल)

    13,651 रुपये 

    13,651 रुपये तक 

    कुल बचत

    1.13 लाख रुपये तक 

    74,947 रुपये 

    • इस महीने होंडा सिटी सेडान की 2023 और 2024 में बनी यूनिट्स पर अच्छी-खासी बचत जा सकती है।

    • होंडा सिटी 2024 मॉडल पर नकद डिस्काउंट, ऑप्शनल फ्री एसेसरीज और एक्सचेंज बोनस कम मिल रहा है। हालांकि, इसके वीएक्स और जेडएक्स वेरिएंट को खरीदने वाले ग्राहकों को फ्री एक्सटेंडेड वारंटी मिल सकेगी।

    • ग्राहक नकद डिस्काउंट या फ्री एसेसरीज में से किसी एक ऑप्शन को चुन सकते हैं।

    • मौजूदा होंडा कस्टमर के लिए 6,000 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस और लॉयल्टी बोनस रखा गया है, जबकि होंडा की कार को पहली बार खरीदने वाले ग्राहकों को केवल 15,000 रुपये का एक्सचेंज बेनिफिट मिलेगा।

    • होंडा सिटी के एलिगेंट एडिशन (वी वेरिएंट पर बेस्ड) पर 36,500 रुपये का स्पेशल एडिशन बोनस दिया जा रहा है।

    • होंडा सिटी की कीमत 11.71 लाख रुपये से 16.19 लाख रुपये के बीच है।

    होंडा अमेज

    ऑफर्स 

    राशि 

    2023 मॉडल

    2024 मॉडल

    नकद डिस्काउंट 

    30,000 रुपये तक 

    20,000 रुपये तक 

    मुफ्त एसेसरीज (नकद डिस्काउंट की जगह ऑप्शनल) 

    36,246 रुपये तक 

    24,346 रुपये तक 

    लॉयल्टी बोनस 

    4,000 रुपये तक 

    4,000 रुपये तक 

    एक्सचेंज बोनस 

    15,000 रुपये तक 

    10,000 रुपये तक 

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

    3,000 रुपये तक 

    3,000 रुपये तक 

    स्पेशल कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

    20,000 रुपये तक 

    20,000 रुपये तक 

    स्पेशल एडिशन बेनिफिट 

    -

    30,000 रुपये तक 

    अधिकतम बचत

    78,246 रुपये तक

    91,346 रुपये तक

    • ऊपर बताया गया नकद डिस्काउंट या फ्री एसेसरीज (ऑप्शनल) 2023 में बनी अमेज सेडान के मिड-वेरिएंट एस पर ही मान्य है।

    • अमेज 2023 मॉडल के टॉप वेरिएंट वीएक्स और एलीट वेरिएंट पर 20,000 रुपये का नकद डिस्काउंट दिया जा रहा है, जबकि इस पर ऑप्शनल एसेसरीज 24,346 रुपये की मिल रही है। वहीं, इसके बेस वेरिएंट ई पर 10,000 रुपये का नकद डिस्काउंट और 12,349 रुपये की एसेसरीज दी जा रही है।

    • टेबल में बताया गया नकद डिस्काउंट और मुफ्त एसेसरीज 2024 में बनी होंडा अमेज के केवल मिड वेरिएंट एस पर मान्य है।

    • होंडा अपनी अमेज कार के एलीट एडिशन पर 30,000 रुपये का स्पेशल एडिशन डिस्काउंट दे रही है।

    • अमेज एलीट एडिशन पर एक्सचेंज बोनस 10,000 रुपये रखा गया है।

    • अमेज पर होंडा कार एक्सचेंज बोनस नहीं दिया जा रहा है। 

    • होंडा अमेज की कीमत 7.16 लाख रुपये से 9.92 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है। 

    नोट:

    • ऊपर बताए गए डिस्काउंट ऑफर राज्य व शहर अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं। ऑफर्स की सही जानकारी के लिए नजदीकी होंडा डीलरशिप पर संपर्क करें।

    • सभी कीमतें एक्स-शोरूम दिल्ली के अनुसार है।

    यह भी देखेंः होंडा सिटी ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    होंडा सिटी 2023-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on होंडा सिटी 2023-2026

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है