• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ओला इलेक्ट्रिक कार का पहला टीजर हुआ जारी

    ओला इलेक्ट्रिक ने ई-स्कूटर लॉन्च करने के बाद अब एक इलेक्ट्रिक कार पर भी काम शुरू कर दिया है। कंपनी ने अपनी इस इलेक्ट्रिक कार का पहला टीजर जारी किया है। ओला के सीईओ भावेश अग्रवाल के अनुसार कंपनी इस इलेक्ट्रिक गाड़ी की ज्यादा जानकारी 15 अगस्त को साझा करेगी।

    सोनू
    सोनू
    Published On जून 20, 2022 11:02 ist
    info icon
    published onJun 20, 2022 11:02 IST
    last updated onJun 20, 2022 11:02 IST
    1.3K Views
    • Write a कमेंट

    टीजर में ओला ने कूपे डिजाइन वाली बड़ी इलेक्ट्रिक सेडान कार की झलक दिखाई है।

    ola electric car

    ओला इलेक्ट्रिक ने ई-स्कूटर लॉन्च करने के बाद अब एक इलेक्ट्रिक कार पर भी काम शुरू कर दिया है। कंपनी ने अपनी इस इलेक्ट्रिक कार का पहला टीजर जारी किया है। ओला के सीईओ भावेश अग्रवाल के अनुसार कंपनी इस इलेक्ट्रिक गाड़ी की ज्यादा जानकारी 15 अगस्त को साझा करेगी।

    टीजर इमेज पर गौर तो यह एक सेडान कार लग रही है जबकि कंपनी ने इससे पहले रेंडर इमेज में एक हैचबैक की झलक दिखाई थी। हालांकि इन दोनों मॉडल की डिजाइन हाइलाइट्स में कई चीजें कॉमन हैं।

    ola electric car

    टीजर में कंपनी ने एक लो-स्लंग सेडान की झलक दिखाई है जिसमें बॉडी-किट टायप बंपर और ट्विन यू-शेप्ड एलईडी हेडलैंप्स दिए गए हैं। इसमें एक एलईडी स्ट्रिप भी लगी है जो दोनों हेडलैंप्स को आपस में जोड़ती है। इसके अलावा इसमें इल्लुमिनेटेड ओला ब्रांडिंग भी दी गई है। टीजर में कंपनी ने इसकी साइड प्रोफाइल की झलक भी दिखाई है। साइड से यह स्पोर्टी डिजाइन लिए हुए है।

    ola electric car

    पीछे से इसे कूपे जैसी डिजाइन दी गई है। इसकी रियर प्रोफाइल में इल्लुमिनेटेड ओला लोगो के साथ स्पोर्ट्स कनेक्टेड एलईडी टेललैंप्स दिए गए हैं। टीजर के अनुसार यह ओला इलेक्ट्रिक सेडान एक स्पोर्टकार वाला लुक लिए होगी।

    इससे पहले ओला ने रेंडर इमेज में हैचबैक कार को शोकेस किया था। कंपनी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि कंपनी पहले 10 लाख रुपये बजट वाली इलेक्ट्रिक हैचबैक लाने की योजना बना रही थी, लेकिन अब लग रहा है कि कंपनी पहले बड़ी इलेक्ट्रिक कार पेश कर सकती है।

    Ola electric car

    इससे पहले जारी हुई रिपोर्ट के अनुसार ओला ऑटोनॉमस ड्राइविंग टेक्नोलॉजी पर भी काम कर रही है जो इस सेडान कार में दी जा सकती है। इस कार से जुड़ी ज्यादा जानकारी अगस्त में आएगी।

    was this article helpful ?

    इलेक्ट्रिक कार पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है