टाटा नेक्सन ईवी को जियो बीपी पल्स पर चार्ज होने में कितना समय लगता है? जानिए यहां
जियो बीपी पल्स भारत के सबसे बड़े चार्ज पॉइंट ऑपरेटर में से एक है और इसकी मौजूदगी पूरे देश में है।
- Write a कमेंट

भारत के प्रमुख चार्जिंग नेटवर्क जियो बीपी पल्स पर टाटा नेक्सन ईवी को चार्ज करने में 56 मिनट से लेकर 12 घंटे तक लग सकते हैं, और खास सब्सक्रिप्शन प्लान्स के जरिए चार्जिंग के खर्च को भी कम किया जा सकता है।
जियो बीपी पल्स के बारे में
जियो बीपी पल्स भारत के सबसे बड़े चार्ज पॉइंट ऑपरेटर (सीओपी) नेटवर्क में से एक है, जो इलेक्ट्रिक कार मालिकों के लिए चार्जिंग को आसान और सुविधाजनक बनाने पर काम कर रहा है। यह नेटवर्क सिर्फ चार्जिंग पॉइंट ही नहीं, बल्कि एक बेहतर कस्टमर एक्सपीरियंस भी ऑफर करता है। कई जियो बीपी पल्स स्टेशनों पर वाइल्ड बीन कैफे जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसका मकसद यह है कि जब तक आपकी कार चार्ज हो रही हो, तब तक आप आराम से बैठकर कॉफी पी सकते हैं या कुछ काम कर सकते हैं। यह सुविधा चार्जिंग के इंतजार को एक आरामदायक ब्रेक में बदल देती है, जो ईवी ओनर्स के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है।
चार्ज होने में कितना समय लगता है?
टाटा नेक्सन ईवी को चार्ज करने में लगने वाला समय चार्जर के टाइप और उसकी कैपेसिटी पर निर्भर करता है। नेक्सन ईवी के बड़े 40.5 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक को अलग-अलग चार्जर से चार्ज करने पर चार्जिंग समय में काफी अंतर देखने को मिलता है। यहां विभिन्न चार्जर के साथ अनुमानित चार्जिंग समय दिया गया है:
टाटा मोटर्स का दावा है कि नेक्सन ईवी को 50 किलोवाट डीसी फास्ट चार्जर से 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज होने में 56 मिनट लगते हैं। अगर आप जियो बीपी पल्स आउटलेट पर 60 किलोवाट डीसी फास्ट चार्जर का इस्तेमाल करते हैं तो नेक्सन ईवी को 0 से 100 प्रतिशत चार्ज होने में 1 घंटा 20 मिनट लगेंगे। अगर आप 120 किलोवाट स्पीड वाले फास्ट चार्जर का इस्तेमाल करते हैं, तब भी आपको उतना ही समय लगेगा क्योंकि कार सिर्फ 50 किलोवाट डीसी तक ही सपोर्ट करती है।
अगर आप जियो बीपी पल्स आउटलेस पर 3.3 किलोवाट एसी चार्ज से अपनी नेक्सन इलेक्ट्रिक कार को चार्ज करते हैं तो बैटरी को पूरी तरह चार्ज होने में लगभग 12 घंटे लगेंगे।
आप भी हो सकते हैं चार्ज!

जियो बीपी पल्स का फोकस सिर्फ गाड़ियों को चार्ज करना नहीं, बल्कि चार्जिंग के पूरे अनुभव को बेहतर बनाना है। चार्जिंग स्टेशनों पर वाइल्डबीन कैफे जैसी सुविधाएं हैं। 50-60 मिनट के चार्जिंग स्टॉप के दौरान, ड्राइवर और पैसेंजर फ्रेश हो सकते हैं, कुछ खा-पी सकते हैं, या अपने लैपटॉप पर काम निपटा सकते हैं। यह चार्जिंग के समय को बर्बाद होने से बचाता है और उसे एक उपयोगी ब्रेक में बदल देता है। इससे चार्जिंग में लगने वाला समय कम खटकता है।
सब्सक्राइब करें और पैसे बचाएं!
जो लोग नियमित रूप से नेक्सन ईवी को पब्लिक चार्जर पर चार्ज करते हैं, उनके लिए जियो बीपी पल्स ने कुछ खास सब्सक्रिप्शन प्लान भी पेश किए हैं। इन प्लान का उद्देश्य चार्जिंग की लागत को कम करना है, जिससे ईवी चलाने का खर्च और भी किफायती हो जाता है। कंपनी दो मुख्य प्लान: ऑल इंडिया पल्स लाइट और ऑल इंडिया पल्स मैक्स ऑफर करती है। इन सब्सक्रिप्शन प्लान में ग्राहकों को रियायती दरों पर चार्जिंग की सुविधा मिलती है। इसके अलावा, प्लान में एक निश्चित केडब्ल्यूएच तक की चार्जिंग यूनिट्स का कोटा भी शामिल होता है, जिससे यूजर को हर बार चार्जिंग पर स्टैंडर्ड रेट से कम भुगतान करना पड़ता है। यह उन लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है जो अक्सर अपने घर से दूर चार्जिंग स्टेशनों का उपयोग करते हैं।














