• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस बेस्ड मारुति एंगेज एमपीवी टेस्टिंग के दौरान आई नज़र, 5 जुलाई को होगी शोकेस

    मारुति की अपकमिंग एमपीवी कार का नाम ‘एंगेज’ रखा जा सकता है और इस गाड़ी से 5 जुलाई को पर्दा उठेगा

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जून 12, 2023 14:47 ist
    info icon
    published onJun 12, 2023 14:47 IST
    last updated onJun 12, 2023 14:47 IST
    607 Views
    • Write a कमेंट

    Maruti Engage MPV

    • मारुति एमपीवी कार में हाईक्रॉस के मुकाबले कई हल्के-फुल्के बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
    • इसमें नई नेक्सा इंस्पायर्ड ग्रिल, नए अलॉय व्हील और एलईडी टेललैंप्स पर नई डिटेलिंग मिलेगी।
    • इस एमपीवी कार में पैनोरमिक सनरूफ, 10-इंच टचस्क्रीन सिस्टम, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट और डुअल-ज़ोन एसी जैसे फीचर्स दिए जाएंगे।
    • यह मारुति की पहली कार होगी जिसमें रडार-बेस्ड एडीएएस टेक्नोलॉजी मिलेगी।
    • इसमें इनोवा कार वाला 2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया जाएगा जिसके साथ स्ट्रांग-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी का ऑप्शन मिलेगा।

    मारुति अपनी नई एमपीवी कार से 5 जुलाई को पर्दा उठाने वाली है। लेकिन, इससे पहले इस अपकमिंग कार की नई तस्वीरें सामने आई है जिसमें यह गाड़ी बिना कवर से ढ़की नज़र आ रही है। अनुमान है कि इसे 'मारुति एंगेज' नाम दिया जा सकता है। यह टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस कार का ही रिबैज्ड वर्जन होगी।

    Maruti Engage MPV

    सामने आई तस्वीरों में मारुति की इस एमपीवी कार में हाईक्रॉस के मुकाबले कई हल्के-फुल्के बदलाव नज़र आ रहे हैं। फ्रंट पर इसमें नेक्सा-इंस्पायर्ड क्रोम ग्रिल दी गई है। इसकी फ्रंट प्रोफाइल (ग्रिल को छोड़कर) टोयोटा एमपीवी से काफी मिलती जुलती लगती है।

    यह भी पढ़ें: जल्द मारुति ला रही है एक नई एमपीवी कार, 30 लाख रुपये से ज्यादा हो सकती है इसकी कीमत

    मारुति एमपीवी की कई सारी तस्वीरें सामने आई है, जिसमें से एक मॉडल में नए डिज़ाइन के अलॉय व्हील लगे हुए नज़र आ रहे हैं। अनुमान है कि इस अपकमिंग कार में नए डिज़ाइन के अलॉय व्हील्स दिए जा सकते हैं। नेक्सा-इंस्पायर्ड टेललैंप डिज़ाइन को छोड़कर इस गाड़ी की साइड व रियर प्रोफाइल टोयोटा एमपीवी के जैसी ही लगती है।

    इस एमपीवी कार के इंटीरियर की स्टाइल हाईक्रॉस से मिलती जुलती होगी। केबिन के अंदर इसमें ड्यूल-टोन कलर शेड मिलेगा और इसकी फीचर लिस्ट भी हाईक्रॉस जैसी ही होगी। इसमें पैनोरमिक सनरूफ, 10-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, ड्यूल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट और दूसरी रो पर पावर्ड ओट्टोमन सीटें मिलेंगी। सुरक्षा के लिए इसमें छह एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, टीपीएमएस और एडीएएस जैसे फीचर्स दिए जाएंगे।

    Maruti MPV teaser

    इसमें हाईक्रॉस वाला 2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया जाएगा जिसके साथ स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी का ऑप्शन मिलेगा। इस एमपीवी कार का हाइब्रिड वर्जन 186 पीएस की पावर जनरेट करता है। कंपनी का दावा है कि यह 23.24 किमी/लीटर का माइलेज देता है। टोयोटा की एमपीवी कार में पेट्रोल इंजन के साथ सीवीटी गियरबॉक्स दिया गया है, जबकि हाइब्रिड इंजन के साथ ई-सीवीटी (सिंगल-स्पीड ट्रांसमिशन) गियरबॉक्स मिलता है।

    भारत में टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस की कीमत 18.55 लाख रुपये से 29.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। मारुति की अपकमिंग एमपीवी कार की प्राइस भी इससे मिलती जुलती ही होगी। सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला किसी भी कार से नहीं रहेगा, लेकिन यह किया केरेंस के मुकाबले एक ज्यादा प्रीमियम कार जरूर साबित होगी।

    इमेज सोर्स

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Invicto पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    G
    gb muthu
    Jun 12, 2023, 1:19:50 PM

    Maruti is already having a tough time keeping up with Toyota's 3 cylinder hybrid engine. Going for the bigger 4 cylinder units is asking for trouble.

      जवाब
      Write a Reply

      कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है