• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    सितंबर 2020 डिस्काउंट ऑफर: इस फेस्टिवल सीजन घर लाएं टाटा की कार और पाएं 80,000 रुपये तक की छूट

    अगर आप इस फेस्टिवल सीजन पर अपने घर टाटा की कोई नई कार लाने का विचार कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। भारत में अपकमिंग फेस्टिवल सीजन को देखते हुए टाटा मोटर्स ने अपनी कारों पर भारी डिस्काउंट ऑफर की पेशकश की है, जिसके चलते आप 80,000 रुपये तक की बचत कर सकते है। टाटा यह छूट अल्ट्रोज को छोड़कर अपनी सभी कारों पर दे रही है। यह कार डिस्काउंट स्कीम 30 सितंबर 2020 तक गाड़ी खरीदने पर मान्य है।

    सोनू
    सोनू
    Published On सितंबर 07, 2020 15:47 ist
    info icon
    published onSep 07, 2020 15:47 IST
    last updated onSep 07, 2020 15:47 IST
    6.2K Views
    • Write a कमेंट
    • हैरियर पर अधिकतम 80,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है।
    • टिगॉर पर कंपनी 37,000 रुपये की छूट दे रही है।
    • टियागो पर ग्राहक 32,000 रुपये तक बचा सकते हैं।
    • नेक्सन पर 25,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
    • सभी कार डिस्काउंट ऑफर 30 सितंबर तक मान्य है।

    अगर आप इस फेस्टिवल सीजन पर अपने घर टाटा की कोई नई कार लाने का विचार कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। भारत में अपकमिंग फेस्टिवल सीजन को देखते हुए टाटा मोटर्स ने अपनी कारों पर भारी डिस्काउंट ऑफर की पेशकश की है, जिसके चलते आप 80,000 रुपये तक की बचत कर सकते है। टाटा यह छूट अल्ट्रोज को छोड़कर अपनी सभी कारों पर दे रही है। यह कार डिस्काउंट स्कीम 30 सितंबर 2020 तक गाड़ी खरीदने पर मान्य है।

    टाटा अपनी किस कार पर दे रही है कितनी छूट, जानेंगे यहांः-

    टाटा टियागो

    Tata Tiago

    ऑफर

    अमाउंट

    नकद डिस्काउंट

    15,000 रुपये

    एक्सचेंज बोनस

    10,000 रुपये

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    7,000 रुपये तक

    कुल लाभ

    32,000 रुपये तक

    टिगॉर

    Tata Tigor

    ऑफर

    अमाउंट

    नकद डिस्काउंट

    15,000 रुपये

    एक्सचेंज बोनस

    15,000 रुपये

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    7,000 रुपये तक

    कुल लाभ

    37,000 रुपये तक

    टाटा नेक्सन

    Tata Nexon

    ऑफर

    अमाउंट

    नकद डिस्काउंट

    --

    एक्सचेंज बोनस

    15,000

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    10,000

    कुल लाभ

    25,000

    • टाटा की सब-4 मीटर एसयूवी नेक्सन की कीमत 6.99 लाख रुपये से 12.70 लाख रुपये के बीच है।

    टाटा हैरियर

    Tata Harrier

    ऑफर

    अमाउंट

    नकद डिस्काउंट

    25,000 रुपये

    एक्सचेंज बोनस

    40,000 रुपये

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    15,000 रुपये तक

    कुल लाभ

    80,000 रुपये तक

    • नकद डिस्काउंट हैरियर के डार्क एडिषन, एक्सजेड प्लस और एक्सजेडए प्लस वेरिएंट को छोड़कर सभी वेरिएंट पर मान्य है।
    • एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट बोनस का फायदा डार्क एडिषन, एक्सजेड प्लस और एक्सजेडए प्लस वेरिएंट पर भी मान्य है।
    • टाटा हैरियर की प्राइस 13.84 लाख रुपये से 20.30 लाख रुपये के बीच हैं

    यहां ध्यान रखने वाली बात ये है कि आपके द्वारा चुनी गई कार के वेरिएंट के हिसाब से डिस्काउंट की राषि कम ज्यादा भी हो सकी है। वहीं कंपनी कई कंपनी के कर्मचारियों को कॉर्पोरेट डिस्काउंट ऑफर की भी पेषकष कर रही है। कॉर्पोरेट डिस्काउंट का फायदा सभी फ्रंटलाइन वॉरियर्स भी ले सकते हैं। ऑफर की ज्यादा जानकारी के लिए हम आपको अपने नजदीकी टाटा कार शोरूम पर संपर्क करने की सलाह देते हैं।

    यह भी पढ़ें : इस महीने खरीदें होंडा की कार और कीजिए 2.5 लाख रुपये तक की बचत

    was this article helpful ?

    टाटा हैरियर 2019-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है