• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जानिए कितनी खास है भारत में लॉन्च होने जा रही फोर्ड मस्टैंग

    फोर्ड की आइकॉनिक मस्टैंग भारतीय बाजार में दस्तक देने के लिए तैयार है। इसे 13 जुलाई को लॉन्च किया जाना है। 1964 में आई इस कार को अब तक फैंस ने केवल लेफ्ट ड्राइव वर्जन में ही देखा था। अब यह राइड हैंड ड्राइव वर्जन में उपलब्ध होगी। यहां हम लाए हैं इस कार से जुड़े हर पहलू की जानकारी, तो आइए बढ़ते हैं आगे…

    रौनक
    रौनक
    modified on जुलाई 05, 2016 20:26 ist
    info icon
    published onJul 05, 2016 20:25 IST
    last updated onJul 05, 2016 20:26 IST
    27 Views
    • Write a कमेंट

    फोर्ड की आइकॉनिक मस्टैंग भारतीय बाजार में दस्तक देने के लिए तैयार है। इसे 13 जुलाई को लॉन्च किया जाना है। 1964 में आई इस कार को अब तक फैंस ने केवल लेफ्ट ड्राइव वर्जन में ही देखा था। अब यह राइड हैंड ड्राइव वर्जन में उपलब्ध होगी। भारत आने वाली फोर्ड मस्टैंग 6वीं जनरेशन की कार है। इसे फरवरी में आयोजित ऑटो एक्सपो-2016 में दिखाया गया था। पास आती लॉन्चिंग की तारीख के बीच ऑटो जगत में इन दिनों यह काफी चर्चा में बनी हुई है। यहां हम लाए हैं इस कार से जुड़े हर पहलू की जानकारी,  आइए बढ़ते हैं आगे…

    मस्टैंग जीटी फास्टबैक

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में फोर्ड मस्टैंग को फास्टबैक और कन्वर्टेबल दोनों वर्जन में उतारा गया है। भारत में यह केवल फास्टबैक वर्जन में ही मिलेगी। पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इंटरनेशनल मार्केट में इसे तीन इंजन ऑप्शन 2.3लीटर ईकोबूस्ट, 3.7लीटर वी6 और 5.0लीटर वी8 में उतारा गया है। लेकिन भारत में इसे केवल 5.0लीटर वी8 इंजन में ही उतारा जाएगा।

    महत्वपूर्ण जानकारी

    इंजन - 5.0 लीटर टीआई-वीसीटी वी8

    ताकत - 401 पीएस

    टॉर्क - 515 एनएम

    गियरबॉक्स - 6-स्पीड ऑटोमैटिक, ड्यूल क्लच, पैडल शिफ्टर के साथ

    ड्राइविंग मोड - नॉर्मल, स्पोर्ट्स प्लस, ट्रैक और स्नो/वेट

    स्टीयरिंग व्हील - इलेक्ट्रॉनिक पावर स्टीयरिंग

    पैकेज - भारत आने वाली मस्टैंग में जीटी परफॉरमेंस और ब्रेक पैकेज स्टैंडर्ड रहेंगे। इसका खास फीचर होगा ‘इलेक्ट्रॉनिक लाइन-लॉक’। इसका इस्तेमाल ज्यादा ग्रिप के लिए पिछले पहियों को गर्म करने में किया जाता है। इस दौरान कार को एक्सीलेरेट करना होता है, जिससे पिछले पहिये गर्म होते हैं। इस दौरान यह खास फीचर अगले पहियों को लॉक कर देता है। इसे बर्नआउट भी कहते हैं।

    फीचर्स

    एक्सटीरियर

    • एचआईडी हैडलैंप्स के साथ सिग्नेचर डे-टाइम रनिंग एलईडी लाइट्स और 3 बार टेललाइटें दी गई हैं।
    • आगे की तरफ 255X40 क्रॉस-सेक्शन के मोटे टायर दिए गए हैं। पीछे की तरफ 275X40 क्रॉस सेक्शन के टायर लगे हैं। अलॉय व्हील का साइज आर-19 है।
    • ऑक्सफोर्ड व्हाइट, इनगॉट सिल्वर, ट्रिपल येलो ट्राइ-कोट, मैगनेटिक, रेस रेड और ब्लैक कलर का विकल्प मिलेगा।

    इंटीरियर

    • फोर्ड का 8 इंच का सिंक 2 इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। इसे माइक्रोसॉफ्ट के साथ मिलकर तैयार किया गया है। यह मोबाइल इंटीग्रेशन, वॉयस कमांड और क्लाइमेट कंट्रोल सपोर्ट करता है। इसके साथ ही रियर व्यू कैमरा और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।
    • स्पीड को कंट्रोल करने, स्टीरियो वॉल्यूम को मैनेज करने के लिए माईफोर्ड-की फीचर दिया गया है। इसके अलावा पुश-बटन इंजन स्टार्ट-स्टॉप और पैसिव की-लैस एंट्री फीचर भी मिलेगा।
    • ड्यूल-पॉट इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ 4.2 इंच की मल्टी इंफोटेनमेंट डिस्प्ले मिलेगी।

    • अन्य फीचर्स में एम्बिएंट लाइटिंग, ऑटोमैटिक ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, ऑटो डिमिंग इंटीरियर, रियर व्यू मिरर जैसे फीचर्स मिलेंगे।
    • सीटों पर लैदर कवर का इस्तेमाल किया गया है। ड्राइवर और पैसेंजर सीट 6 तरीके से पावर एडजस्टेबल और पावर लम्बर सपोर्ट के साथ मिलेंगी।

    सेफ्टी

    • सुरक्षा के लिए ड्यूल फ्रंट एयरबैग के अलावा ड्राइवर और पैसेंजर के लिए साइड कर्टन एयरबैग भी दिए गए हैं।
    • सेफ्टी को बेहतर बनाने के लिए कार में फोर्ड एडवांसट्रैक (ट्रेक्शन कंट्रोल) के साथ इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है।
    • इनके अलावा टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) भी इस कार में मिलेगा।

    कीमत

    अटकलें हैं कि फोर्ड मस्टैंग को भारत में काफी आक्रामक और प्रतिस्पर्धी कीमत पर उतारा जाएगा। कार की संभावित कीमत 70 लाख रूपए मानी जा रही है। भारत में इसे सीधे इंपोर्ट कर बेचा जाएगा।

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    फोर्ड मस्टैंग 2016-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कूपे कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है