• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फोर्ड मस्टैंग बनीं भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली स्पोर्ट्स कार

    लॉन्च के एक महीने में ही फोर्ड मस्टैंग ने भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली स्पोर्ट्स कार का दर्जा हासिल कर लिया है। फरवरी में हुए इंडियन ऑटो एक्सपो-2016 से लेकर लॉन्च होने तक इस आइकॉनिक कार का लोगों को बेसब्री से इंतजार था।

    ख़ान मोहम्मद
    ख़ान मोहम्मद
    published on अगस्त 11, 2016 16:34 ist
    info icon
    published onAug 11, 2016 16:34 IST
    last updated onAug 11, 2016 16:34 IST
    34 Views
    • Write a कमेंट

    लॉन्च के एक महीने में ही फोर्ड मस्टैंग ने भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली स्पोर्ट्स कार का दर्जा हासिल कर लिया है। फरवरी में हुए इंडियन ऑटो एक्सपो-2016 से लेकर लॉन्च होने तक इस आइकॉनिक कार का लोगों को बेसब्री से इंतजार था।

    भारत में फोर्ड मस्टैंग की कीमत 65 लाख रूपए एक्स-शोरूम दिल्ली है। आक्रामक कीमत की वजह से मस्टैंग फैंस ने इसे हाथों हाथ लिया है। चर्चा हैं कि मस्टैंग को 100 से ज्यादा बुकिंग हासिल हुई हैं जबकि इसके मुकाबले में मौजूद दूसरी सुपरकारों की बुकिंग का आंकड़ा महज़ पांच से 10 कारों का रहता है।

    पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो यहां मस्टैंग में 5.0 लीटर का वी-8 इंजन दिया गया है। इसकी पावर 401 पीएस और टॉर्क 515 एनएम है। यह इंजन 6-स्पीड ड्यूल क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में मस्टैंग जीटी 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और तीन इंजन ऑप्शन में आती है। इन में 5.0 लीटर का वी-8 इंजन, 2.3 लीटर का ईकोबूस्ट इंजन और 3.7 लीटर वी-6 इंजन शामिल है।

    केबिन में फोर्ड का 8 इंच का सिंक 2 इंफोटेंमेंट सिस्टम मिलेगा, रियर व्यू कैमरा और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। स्पीड को कंट्रोल करने, स्टीरियो वॉल्यूम को मैनेज करने के लिए माईफोर्ड-की फीचर दिया गया है। इसके अलावा पुश-बटन इंजन स्टार्ट-स्टॉप और पैसिव की-लैस एंट्री फीचर भी मिलेंगे।

    ड्यूल-पॉट इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ 4.2 इंच की मल्टी इंफोटेनमेंट डिस्प्ले मिलेगी। सुरक्षा के लिए ड्यूल फ्रंट एयरबैग के अलावा ड्राइवर और पैसेंजर के लिए साइड कर्टन एयरबैग भी दिए गए हैं। सेफ्टी को बेहतर बनाने के लिए कार में फोर्ड एडवांस ट्रैक (ट्रेक्शन कंट्रोल) के साथ इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है। इनके अलावा टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) भी इस कार में मिलेगा।

    was this article helpful ?

    ख़ान मोहम्मद
    <p>Holding a Bachelor's degree in Biotechnology and later a Master's degree in English Literature, Irfan always loved to play around with words. His aim is to strive hard and gain knowledge which could be then skilfully employed in the journey of life. He believes in learning new things and that's one of the reasons why he is a writer today. Additionally, he keeps an eye on what's the latest buzz on the automobile planet. Managing things and people are some of his tasks at CarDekho. With an experience of half a decade in a variety of domains, his journey to learn is still on...</p>और देखें

    फोर्ड मस्टैंग 2016-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कूपे कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है