• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फोर्ड मस्टैंग: इससे जुड़ी वो हर बात, जो आप जानना चाहते हैं

    दुनिया में इतिहास गढ़ने वाली कुछ चुनिंदा कारों में फोर्ड मस्टैंग का नाम भी है। यही वजह है कि ताकत और रफ्तार की इस परंपरा को अपने पास रखने की ख्वाहिश दुनिया के हर कार फैन की ख्वाहिश इस कार को पाना है।

    रौनक
    रौनक
    modified on फरवरी 01, 2016 18:34 ist
    info icon
    published onFeb 01, 2016 18:20 IST
    last updated onFeb 01, 2016 18:34 IST
    42 Views
    • Write a कमेंट

    ताकत और रफ्तार की यह विरासत जल्द ही भारतीय सड़कों पर दौड़ती नज़र आएगी। कंपनी ने 28 जनवरी को इसे भारत में पेश कर दिया है। फोर्ड की भारतीय वेबसाइट पर भी मस्टैंग के सभी फीचर लिस्ट हो चुके हैं। देश में आने वाली मस्टैंग, छठी जनरेशन की मस्टैंग है। इसका पहला वर्जन सन् 1964 में लॉन्च हुआ था। 51 वर्षों के बाद मस्टैंग का यह पहला वर्जन होगा, जो राइट-हैंड ड्राइव (दायीं ओर स्टीयरिंग) फंक्शन के साथ उपलब्ध होगा। अगर आप मस्टैंग के फैन हैं तो यहां जानें भारत में आने वाली मस्टैंग से जुड़ी जानकारियां...

    Ford Mustang A/C vents

    डिजायन व इंजन

    Ford Mustang side rear shot

    मस्टैंग मॉर्डन है लेकिन इसमें 1965 वाली मस्टैंग की झलक बरकार है। बारीक बदलावों के साथ फोर्ड ने इसे मॉर्डन बनाया है। इसे फास्टबेक कूपे डिजायन दिया गया है। पीछे की तरफ क्रमबद्ध तरीके से तीन टेललाइटें दी गई हैं। फ्रंट प्रोफाइल को मस्टैंग लोगो के साथ बो-डाउन शेप में रखा गया है, जो 60-70 के दशक वाली मस्टैंग की याद दिलाता है। 2016 मस्टैंग को केवल एक जीटी वेरिएंट में ही उतारा जाएगा।

    Ford Mustang Rear

    पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 5.0लीटर वी8 इंजन दिया गया है। जो 400हॉर्स पावर की ताकत और 500एनएम का टॉर्क जनरेट करेगा। इसमें ड्यूल-क्लच 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है, जो कार के पिछले पहियों को पावर सप्लाई करेगा। इसमें चार ड्राईविंग मोड, नॉर्मल, स्पोर्ट्स प्लस, ट्रैक और स्नो/वेट मिलेंगे। पहली बार इंडीपेंडेंट रियर सस्पेंशन भी देखने को मिलेगा।

    Ford Mustang gear knob

    फीचर्स और कलर

    फीचर्स की बात करें तो 2016 मस्टैंग में फोर्ड सिंक-2 इंफोटेंमेंट सिस्टम के साथ नेविगेशन दिया गया है। इसके अलावा स्पोर्ट्स लैदर सीट, फोर्ड माई-की, माई-गेज, ऑटोमैटिक ड्यूल-जोन क्लाईमेट कंट्रोल, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप और की-लैस एंट्री जैसे फीचर दिए गए हैं।

    घरेलू बाजार में फोर्ड मस्टैंग एबस्ल्यूट ब्लैक, रेस रेड, मैग्नेटिक, ट्रिपल येलो ट्री-कोट, इंगोल सिल्वर और ऑक्सफोर्ड व्हाइट सहित कुल छह कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगी।

    फोर्ड मस्टैंग का शोकेस वीडियो देखने के लिए क्लिक करें।

    यह भी पढ़ें: इन कारों को एक्सपो में लाएगी फोर्ड

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    फोर्ड मस्टैंग 2016-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कूपे कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है