• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फोर्स गुरखा होगी और भी दमदार, जल्द ही बड़े शहरों में भी बिक सकेगी

    फोर्स मोटर्स की दमदार ऑफ रोडर एसयूवी गुरखा जल्द ही बड़े शहरों में भी बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। गुरखा में बीएस-4 उत्सर्जन मानकों पर खरा उतरने वाला 2.2 लीटर का डीज़ल इंजन दिया जाएगा।

    ख़ान मोहम्मद
    ख़ान मोहम्मद
    modified on जून 27, 2016 19:29 ist
    info icon
    published onJun 27, 2016 16:10 IST
    last updated onJun 27, 2016 19:29 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    फोर्स मोटर्स की दमदार ऑफ रोडर एसयूवी गुरखा जल्द ही मेट्रो सिटी यानी बड़े शहरों में भी बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। कंपनी इसके इंजन में बदलाव करने जा रही है। गुरखा में जल्द ही बीएस-4 उत्सर्जन मानकों पर खरा उतरने वाला 2.2 लीटर का डीज़ल इंजन दिया जाएगा। यह इंजन फोर्स वन एसयूवी से लिया गया है। फोर्स वन को कम बिक्री के चलते कंपनी बंद कर चुकी है।

    यह 2.2 लीटर का 4 सिलेंडर इंजन होगा, इसकी ताकत 141 पीएस और टॉर्क 321 एनएम का होगा। यह मर्सिडीज़ के ओएम-611 कॉमन रेल डीज़ल इंजन पर बना है। गुरखा को पुरानी मर्सिडीज़ बेंज़ जी-क्लास के प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। यह टू-व्हील ड्राइव सॉफ्ट टॉप, फोर व्हील ड्राइव सॉफ्ट टॉप और फोर व्हील ड्राइव हार्ड टॉप में उपलब्ध है।  

    फिलहाल गुरखा में 2.6 लीटर का 4-सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह भी मर्सिडीज़ के ओएम-611 इंजन पर बना है। इसकी ताकत 82 पीएस और टॉर्क 230 एनएम का है। नई गुरखा को लेकर उम्मीद की जा रही है कि इंजन के अलावा इसमें कुछ कंफर्ट और यूटिलिटी फीचरों को बढ़ाया जाएगा। एसयूवी के डिजायन में भी कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

    ऑटो फैंस में गुरखा की पहचान एक मजबूत, भरोसेमंद और अच्छी परफॉर्मेंस देने वाली ऑफरोडर एसयूवी की है। बेहतर ऑफरोडिंग के लिए इसमें 210 एमएम का ग्राउंड क्लीयरेंस, अगले और पिछले एक्सल में डिफरेंशियल लॉक, फ्रंट बोनट में लंबा स्नॉरकल दिया गया है।

    गुरखा के खाते में अच्छी फैन फॉलोइंग के अलावा कई खिताब भी जुड़े हैं। इनमें सबसे ताज़ा खिताब रेन फॉरेस्ट चैलेंज इंडिया-2015 का है। इस प्रतियोगिता में गुरखा ने टॉप-2 पोजिशन हासिल की थी।  हालांकि नए इंजन के साथ आने पर भी यह एसयूवी डीज़ल बैन के कारण दिल्ली-एनसीआर से दूर ही रहेगी।

    was this article helpful ?

    ख़ान मोहम्मद
    <p>Holding a Bachelor's degree in Biotechnology and later a Master's degree in English Literature, Irfan always loved to play around with words. His aim is to strive hard and gain knowledge which could be then skilfully employed in the journey of life. He believes in learning new things and that's one of the reasons why he is a writer today. Additionally, he keeps an eye on what's the latest buzz on the automobile planet. Managing things and people are some of his tasks at CarDekho. With an experience of half a decade in a variety of domains, his journey to learn is still on...</p>और देखें

    फोर्स गुरखा 2017-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है