किआ सेल्टोस हुई ज्यादा सेफ, अब स्टैंडर्ड मिलेंगे इसमें छह एयरबैग
किआ मोटर ने केरेंस के बाद अब सेल्टोस में भी छह एयरबैग स्टैंडर्ड कर दिए हैं, जिससे यह कार पहले से ज्यादा सेफ हो गई है। कंपनी ने कुछ महीनों पहले इसके बेस वेरिएंट में चार एयरबैग शामिल किए थे। हमारा मानना है कि कंपनी आने वाले समय में सोनेट में भी छह एयरबैग स्टैंडर्ड स्टैंडर्ड कर सकती है। सोनेट कार में फिलहाल चार एयरबैग स्टैंडर्ड मिलते हैं।
- Write a कमेंट

इससे पहले सेल्टोस के टॉप लाइन मॉडल्स एचटीएक्स प्लस, एक्स लाइन, जीटीएक्स (ओ) और जीटीएक्स प्लस (जीटी लाइन) वेरिएंट में ही छह एयरबैग दिए गए थे। एयरबैग के अलावा इस कॉम्पैक्ट एसयूवी कार में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), ऑल डिस्क ब्रेक्स और व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट (वीएसएम) जैसे सेफ्टी फीचर स्टैंडर्ड मिलते हैं।
कंपनी ने इसकी फीचर लिस्ट में और कोई बदलाव नहीं किया है। इसमें 10.25 इंच टचस्क्रीन सिस्टम, 360 डिग्री कैमरा, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, एयर प्यूरीफायर और एम्बिएंट लाइटिंग जैसे फीचर दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें : फेसलिफ्ट किआ सेल्टोस टेस्टिंग के दौरान आई नजर, फ्रंंट प्रोफाइल की दिखी झलक
किआ सेल्टोस पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन में उपलब्ध है। इसके पेट्रोल वेरिएंट्स में 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड (115पीएस/144एनएम) और 1.4 लीटर टर्बोचार्ज्ड (140पीएस/242एनएम) का ऑप्शन दिया गया है। इसके डीजल वेरिएंट्स में 1.5 लीटर इंजन (115पीएस/250एनएम) दिया गया है।

वर्तमान में सेल्टोस कार की प्राइस 10.19 लाख से 18.45 लाख रुपये (एक्स-शोरूम पैन इंडिया) के बीच है। इसका कंपेरिजन एमजी एस्टर, स्कोडा कुशाक, हुंडई क्रेटा और फोक्सवैगन टाइगन से है। जल्द ही इसके कंपेरिजन में टोयोटा अर्बन क्रूजर और मारुति ग्रैंड विटारा की भी एंट्री होने वाली है।
यह भी देखें: किआ सेल्टोस ऑन रोड प्राइस