जनवरी, 2016 के अंत तक लाॅन्च होगी फिएट पुंटो प्योर
इटेलियन कार कंपनी फिएट पुंटो का आॅरिजनल प्री-फेसलिफ्ट वर्जन भारत में जनवरी, 2016 के अंत में लाॅन्च करेगी। इस नई कार को फिएट पुंटो प्योर के नाम से जाना जाएगा। इस कार को 3 वेरिएंट में उतारा जाएगा। इसका टाॅप वेरिएंट इमोशन के नाम से आएगा, वहीं डायनेमिक व एक्टिव क्रमशः मिड और बेस होंगे। फिएट पुंटो प्योर को सीधा मुकाबला हुंडई एलीट आई-20, फाॅक्सवेगन पोलो, होंडा जैज़ और मारूति बलेनो से होगा।
- Write a कमेंट

पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो पुंटो प्योर को एक डीज़ल व 2 पेट्रोल इंजन आॅप्शन के साथ पेश किया जाएगा। इसमें लगा 1.3-लीटर मल्टीजेट डीज़ल इंजन 75 बीएचपी पावर और 197 एनएम टाॅर्क जनरेट करेगा। इस पावर-प्लेट की क्षमता उतनी ही है जितनी की मारूति बलेनो की। यानी पुंटो प्योर के डीज़ल माॅडल का पहला मुकाबला मारूति बलेनो के डीज़ल माॅडल से ही होगा।
दूसरी ओर, इसमें 1.2-लीटर और 1.4-लीटर फ्री पेट्रोल इंजन आॅप्शन भी मौजूद है। इसका पहला पेट्रोल इंजन वेरिएंट 68 बीएचपी पावर के साथ 96 एनएम टाॅर्क जनरेट करने में सक्षम होगा, वहीं 1.4-लीटर पेट्रोल इंजन 90 बीएचपी पावर व 115 एनएम टाॅर्क जनरेट करेगा। इसका 90 बीएचपी पावर वाला वेरिएंट भारत में मौजूद प्रीमियम हैचबैक कारों में अपनी पकड़ मजबूत कर पाने में सफल हो सकता है। इन सभी माॅडल्स में 5-स्पीड मैनुअल गियरबाॅक्स दिया जाएगा।
आपको बात दें कि राइडिंग व हैंडलिंग क्वालिटी के अनुसार पुंटो यकीनन एक अच्छी कार है लेकिन इसके मौजूदा वेरिएंट्स में कई जरूरी फीचर औऱ क्वालिटी का अभाव है। पुंटो प्योर में इन सभी कमियों को दूर किए जाने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें














