फिएट तैयार कर रही है नई पुंटो हैचबैक, क्या फिर से भारत आएगी ये कार?
फिएट पुंटो यूरोपियन मार्केट से 2018 से नदारद है, जबकि भारत में यह कार अप्रैल 2020 में बंद की जा चुकी है। अब जानकारी मिली है कि यह इटालियन हैचबैक कार बार फिर से एक नए अवतार में वापसी करने वाली है। बताया जा रहा है कि फिलहाल नई पुंटो डवलपमेंट स्टेज में है।
- Write a कमेंट
- फिएट के एक अधिकारी ने जानकारी दी है कंपनी नई पुंटो हैचबैक तैयार कर रही है।
- नई पुंटो को पीएसए ग्रुप के नए स्मोलेस्ट मॉड्यूलर प्लेटफार्म (सीएमपी) पर तैयार किया जा सकता है।
- एफसीए और फ्रैंच ऑटोमोबाइल ग्रुप पीएसए में टाइअप की प्रोसेस चल रही है।

फिएट पुंटो यूरोपियन मार्केट से 2018 से नदारद है, जबकि भारत में यह कार अप्रैल 2020 में बंद की जा चुकी है। अब जानकारी मिली है कि यह इटालियन हैचबैक कार बार फिर से एक नए अवतार में वापसी करने वाली है। बताया जा रहा है कि फिलहाल नई पुंटो डवलपमेंट स्टेज में है।
चर्चाएं हैं कि नई फिएट पुंटो को फ्रैंच ऑटोमोबाइल ग्रुप पीएसए के नए स्मोलेस्ट मॉड्यूलर प्लेटफार्म (सीएमपी) पर तैयार किया जा सकता है। इन दोनों कंपनियों के बीच पिछले कुछ समय एक समझौते की प्रोसेस चल रही है, जिसमें ये कपंनियां एक दूसरे के साथ अपनी कार टेक्नोलॉजी और प्लेटफार्म साझा करेगी। इस समझौते का पहला प्रोडक्ट नई पुंटो हो सकती है।

ग्रुप पीएसए ने हाल ही में कॉमन मॉड्यूल प्लेटफार्म (सीएमपी) तैयार किया गया है। इस प्लेटफार्म पर नई प्यूजो 208 और ओपेल कोर्सा हैचबैक की बनी है जो यूरोपियन मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध है। कहा जा रहा है कि नई जनरेशन की फिएट पुंटो में 2020 प्यूजो 208 की तरह आईसी इंजन और ईवी दोनों पावरट्रेन दिए जा सकते हैं।

ग्रुप पीएसए 2021 में अपने सिट्रॉएन ब्रांड के साथ भारत में कदम रखने जा रहा है। कंपनी यहां सबसे पहले लोकली असेंबल की हुई सिट्रॉएन सी5 एयरक्रॉस मिड-साइज एसयूवी को उतारेगी। कहा जा रहा है कि इसका दूसरा प्रोडक्ट सीएमपी प्लेटफार्म पर बनी कार होगी।

ऐसे में अनुमान लगाए जा रहे हैं कि फिएट पुंटो फिर से भारत में वापसी कर सकती है। हालांकि इस बार कंपनी इसे पुंटो के बजाय किसी और नाम से उतार सकती है। यदि न्यू फिएट पुंटो भारत आती है तो इसका मुकाबला मारुति सुजुकी बलेनो, टाटा अल्ट्रोज, होंडा जैज और फोक्सवैगन पोलो से होगा।














