• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फिएट अवेंच्युरा अर्बन क्रॉस लॉन्च, शुरुआती कीमत 6.85 लाख रूपए

    फिएट ने पुंटो के एक और वर्जन को अपनी रेंज में शामिल कर लिया है। इस का नाम है अवेंच्युरा अर्बन क्रॉस। यह एक क्रॉसओवर हैचबैक है। दिल्ली में इसकी कीमत 6.85 लाख रूपए से शुरू होकर 9.85 लाख रूपए तक जाएगी।

    अरुण shenoy
    अरुण shenoy
    published on सितंबर 26, 2016 12:30 ist
    info icon
    published onSep 26, 2016 12:30 IST
    last updated onSep 26, 2016 12:30 IST
    34 Views
    • Write a कमेंट

    फिएट ने पुंटो के एक और वर्जन को अपनी रेंज में शामिल कर लिया है। इस का नाम है अवेंच्युरा अर्बन क्रॉस। यह एक क्रॉसओवर हैचबैक है। दिल्ली में इसकी कीमत 6.85 लाख रूपए से शुरू होकर 9.85 लाख रूपए तक जाएगी।

    डिजायन

    देखने में अर्बन क्रॉस पुंटो जैसी ही है। हालांकि अपडेट के तौर पर इसमें नए डिजायन वाले अगले और पिछले बंपर, सिल्वर स्किड प्लेट, रूफ रेल्स और साइड में मोल्डिंग दी गई है। अवेंच्युरा की तरह इसके बूट गेट पर स्टेपनी नहीं दी गई है। कद काठी की बात करें तो यह 4000 एमएम लंबी, 1700 एमएम चौड़ी और 1500 एमएम ऊंची है। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 205 एमएम का है।

    केबिन

    कार का इंटीरियर हूबहू पुंटो जैसा है। केबिन में डैशबोर्ड और सीट अपहोल्स्ट्री में ब्लैक-बेज़ कलर थीम का इस्तेमाल हुआ है। हालांकि शुरुआती पेशकश के तौर पर कंपनी बर्गंडी शेड वाले इंटीरियर दे रही है। टॉप वेरिएंट पुंटो की तरह इसमें 5 इंच का टचस्क्रीन ऑडियो सिस्टम, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स, ऑटोमैटिक एसी और पिछली तरफ एसी वेंट दिए गए हैं।

    इंजन और परफॉर्मेंस

    अर्बन क्रॉस डीज़ल और पेट्रोल दोनों इंजन में मिलेगी। पेट्रोल वेरिएंट में 1.4 लीटर का टर्बोचार्ज्ड इंजन लगा है। अबार्थ द्वारा ट्यून किया यह इंजन 140 पीएस की ताकत और 212 एनएम का टॉर्क देता है। डीज़ल वेरिएंट में 1.3 लीटर का इंजन लगा है। यह भी अबार्थ ट्यूनिंग के साथ आता है। यह 93 पीएस की ताकत और 209 एनएम का टॉर्क देगा।

    भारतीय बाज़ार में फिएट को लंबे अरसे से अच्छी सफलता की दरकार है। अच्छा डिजायन, फीचर्स और दमदार परफॉर्मेंस के बावजूद फिएट की कारें बिक्री के अच्छे और बड़े आंकड़े जुटा पाने में असफल रही हैं। ऐसे में उम्मीद है कि अर्बन क्रॉस कंपनी की उम्मीदों को पूरा करेगी।

    was this article helpful ?

    अरुण shenoy
    Arun Shenoy is an Associate Editor with the CarDekho Group. He has spent over 12 years covering the Indian and global automotive industry, covering the latest cars, bikes and technologies. A management graduate by qualification, his keen interest in marketing and finance allows him to look beyond brochures, decode pricing strategies and understand value for the customer in-depth. He specialises in testing vehicles, understanding unique buyer requirements and analysing buyer behaviour and industry trends. और देखें

    फिएट अवेंचुरा अर्बन क्रॉस पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है