फेसलिफ्ट ऑडी ए8 एल भारत में हुई लॉन्च, कीमत 1.29 करोड़ रुपये से शुरू
ऑडी ने अपनी फ्लैगशिप सेडान ए8 एल के फेसलिफ्ट वर्जन को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह लग्जरी सेडान कार दो वेरिएंट्स सेलिब्रेशन एडिशन और टेक्नोलॉजी में उपलब्ध है। सेलिब्रेशन एडिशन 5 सीटर लेआउट में आता है जबकि टेक्नोलॉजी वेरिएंट में 4-सीटर और 5-सीटर की चॉइस दी गई है।
- Write a कमेंट
नई ऑडी ए8 एल दो वेरिएंट्सः सेलिब्रेशन एडिशन और टेक्नोलॉजी में उपलब्ध है।

- नई ए8 एल में नया फ्रंट डिजाइन, अपडेट एलईडी लाइटिंग और नए अलॉय व्हील दिए गए हैं।
- केबिन में ज्यादा अपडेट नहीं हुए हैं। इसमें ड्यूल डिस्प्ले सेटअप और फोर-जोन क्लाइमेट कंट्रोल दिया गया है।
- इसमें 3-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन, ऑल-व्हील-ड्राइव सेटअप के साथ दिया गया है।
- इसकी प्राइस 1.29 करोड़ से 1.57 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।
ऑडी ने अपनी फ्लैगशिप सेडान ए8 एल के फेसलिफ्ट वर्जन को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह लग्जरी सेडान कार दो वेरिएंट्स सेलिब्रेशन एडिशन और टेक्नोलॉजी में उपलब्ध है। सेलिब्रेशन एडिशन 5 सीटर लेआउट में आता है जबकि टेक्नोलॉजी वेरिएंट में 4-सीटर और 5-सीटर की चॉइस दी गई है।
यहां देखिए इसकी वेरिएंट वाइज प्राइस लिस्टः
| वेरिएंट |
प्राइस (एक्स-शोरूम) |
| सेलिब्रेशन एडिशन |
1.29 करोड़ रुपये |
| टेक्नोलॉजी |
1.57 करोड़ रुपये |

ए8 एल स्टैंडर्ड ए8 का लॉन्ग व्हीलबेस वर्जन है। इसमें नई चौड़ी सिंगल-फ्रेम ग्रिल, स्टाइलिश एलईडी डीआरएल के साथ अपडेटेड मेट्रिक्स एलईडी हेडलाइट क्लस्टर, नया फ्रंट बंपर और नए एयर इनटेक दिए गए हैं।

साइड प्रोफाइल में इसमें बदलाव के तौर पर केवल नई डिजाइन के 19 इंच अलॉय व्हील दिए गए हैं, जबकि इसका ओवरऑल लेआउट पहले जैसा ही है। इस लग्जरी सेडान की रियर प्रोफाइल में पहले की तरह ओएलईडी टेललाइटें दी गई हैं लेकिन इनके इंटरनल एलिमेंट्स को अपडेट किया गया है।
फेसलिफ्ट ऑडी ए8 एल को आठ एक्सटीरियर कलर शेड (टेरा ग्रे, डिस्ट्रिक्ट ग्रीन, फ्रमेंट ब्लू, फ्लोरेट सिल्वर, ग्लेशियर व्हाइट, मैनहट्टन ग्रे और माइथोस ब्लैक में पेश किया गया है। इसके इंटीरियर में चार कलर शेड (मदर ऑफ पर्ल बैज, कॉन्यैक ब्राउन, सार्ड ब्राउन और ब्लैक) की चॉइस दी गई है। कस्टमाइजेशन ऑप्शन के तहत ग्राहक ए8 एल के लिए 55 एक्सटीरियर और 8 इंटीरियर, और 7 वुडन फिनिश ऑप्शन में से अपनी पसंद का कलर चुन सकते हैं।
इस ऑडी सेडान के इंटीरियर में ज्यादा अपडेट नहीं हुए हैं। इसमें 10.1 इंच डिस्प्ले सेटअप दिया गया है। इसके अलावा इसमें फोर-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस फोन चार्जिंग, पैनोरमिक सनरूफ, 36 कलर एम्बिएंट लाइटिंग और 1920वॉट 23-स्पीकर बैंग एंड ओल्फसन म्यूजिक सिस्टम जैसे फीचर भी मिलते हैं। पैसेंजर सेफ्टी के लिए इसमें दस एयरबैग तक दिए गए हैं जिनमें दो ऑप्शनल है। इसके अलावा इसमें 360 डिग्री कैमरा और पार्क असिस्ट प्लस फीचर भी दिए गए हैं।

नई ऑडी ए8 एल के रियर सीट पैकेज की बात करें तो इसमें मसाज और वेंटिलेटेड फंक्शन के साथ इडिविजुअल सीट, रियर सीट रिक्लाइनर, रियर सीट रिमोट और रियर एंटरटेनमेंट स्क्रीन (10.1 इंच) जैसे फंक्शन मिलते हैं।
फेसलिफ्ट ऑडी ए8 एल में 3-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन 48वॉट माइल्ड-हाइब्रिड सेटअप के साथ दिया गया है। इसका पावर आउटपुट 340पीएस/500एनएम है। इस इंजन के साथ 8-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स दिया गया है जो सभी पहियों पर पावर सप्लाई करता है। नई ए8 एल को 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पर पहुंचने में 5.7 सेकंड लगते हैं।

ऑडी की इस फ्लैगशिप सेडान कार का कंपेरिजन मर्सिडीज-बेंज एस-क्लास और बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज से है। ऑडी ए8 एल के साथ 5 साल की स्टैंडर्ड वारंटी और रोडसाइड असिस्टेंस (आरएसए) दे रही है जिन्हें क्रमशः पांच साल और दस साल के लिए एक्सपेंड किया जा सकता है।














