• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    इलेक्ट्रिक कारों की नंबर प्लेट हो सकती है हरी

    इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री को बढ़ावा देने के लिए सरकार कई सारी स्कीम ला सकती है

    ध्रुव अत्री
    ध्रुव अत्री
    Published On मई 10, 2018 19:14 ist
    info icon
    published onMay 10, 2018 19:14 IST
    last updated onMay 10, 2018 19:14 IST
    62 Views
    • Write a कमेंट

    Auto Expo 2018: Hyundai Ioniq In Pictures

    भारत सरकार इन दिनों इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री को बढ़ावा देने के लिए नए-नए कदम उठा रही है। एक रिपोर्ट से पता चला है कि सरकार ने इलेक्ट्रिक कारों के लिए ग्रीन लाइसेंस प्लेट को मंजूरी दे दी है। जानकारी के अनुसार पैसेंजर व्हीकल की नंबर प्लेट हरे रंग की होगी और इस पर व्हाइट कलर में नंबर लिखे होंगे। कमर्शियल और ई-रिक्शा की नंबर प्लेट पीले कलर की होगी।

    इलेक्ट्रिक कारें ईको-फ्रेंडली होती है और यही वजह है कि सरकार ने इन में हरे रंग की नंबर प्लेट लगाने की योजना बनाई है। एक खास बात ये भी है कि इससे इलेक्ट्रिक व्हीकल को आसानी से पहचाना जा सकता है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री बढ़ाने के लिए सरकार और भी नए कदम उठा सकती है। इन में एक है फ्री पार्किंग और दूसरा है टोल पर भारी छूट।

    केंद्र सरकार की मंशा है कि साल 2020 तक देश के पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन में भी ज्यादा से ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल हो, इसके लिए सरकार जल्द ही इलेक्ट्रिक व्हीकल बैटरी पर जीएसटी की दर 18 फीसदी से घटाकर 12 फीसदी करने वाली है।

    यह भी पढें :

    was this article helpful ?

    ध्रुव अत्री
    <p><span>Nobody knows whether he&rsquo;s a car guy or a bike bloke. A consumer of petrol and diesel, electricity sometimes, eater of food and lover of nature in no particular order. Holds a PG Diploma from IIMC Delhi and runs a 2004 Alto, 2009 Hyundai i20, 2014 KTM RC390 and 2017 Ford Figo Aspire with hopes of restoring his father&rsquo;s 1972 Bajaj 150 scooter.</span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है