English | हिंदी
मई 2023 में होंडा की इन कारों पर पाएं 17,000 रुपये तक की छूट
सबसे ज्यादा डिस्काउंट अमेज पर दिया जा रहा है जिसके बाद सिटी पर ज्यादा बचत का मौका दिया जा रहा है। बता दें कि होंडा सिटी हाइब्रिड पर किसी तरह का डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है।
661 Views
- Write a कमेंट

-
होंडा अमेज पर रखा गया है 17,000 रुपये तक का डिस्काउंट
-
होंडा सिटी फेसलिफ्ट पर दिया जा रहा है 15,000 रुपये तक का डिस्काउंट
-
ऑफर्स मई 2023 तक के लिए ही लागू
होंडा इस मई अपनी दोनों सेडान कारोंः अमेज और सिटी पर डिस्काउंट ऑफर्स की पेशकश कर रही है। नीचे देखिए मॉडल अनुसार ऑफर्सः
जनरेशन 5 सिटी

| ऑफर्स |
अमाउंट |
| लॉयल्टी बोनस |
4,000 रुपये |
| होंडा कार एक्सचेंज बोनस |
6,000 रुपये |
| कॉर्पोरेट डिस्काउंट |
5,000 रुपये |
| कुल बचत |
15,000 रुपये |
- होंडा सिटी पर कोई कैश डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है। मगर इस कार पर 6000 रुपये तक के एक्सचेंज बोनस की पेशकश जरूर की जा रही है जो कि होंडा के मौजूदा कार ओनर्स के लिए ही लागू है।
- सिटी पर 5000 रुपये तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है और इस पर कुल 15000 रुपये तक के फायदे उठाए जा सकते हैं।
- होंडा सिटी कार की कीमत 11.49 लाख रुपये से लेकर 15.97 लाख रुपये के बीच है।
यह भी पढ़ेंः जानिए होंडा एलिवेट एसयूवी से जुड़ी पांच खास बातें
अमेज

| ऑफर्स |
अमाउंट |
| कैश डिस्काउंट |
10,000 रुपये |
| लॉयल्टी बोनस |
4,000 रुपये |
| कॉर्पोरेट डिस्काउंट |
3,000 रुपये |
| कुल बचत |
17,000 रुपये |
- होंडा सिटी से अलग इस महीने अमेज के साथ कोई एक्सचेंज बोनस नहीं दिया जा रहा, मगर इसपर 10,000 रुपये का कैश डिस्काउंट जरूर दिया जा रहा है।
- होंडा अमेज कार की कीमत 6.99 लाख रुपये से लेकर 9.60 लाख रुपये के बीच है।
नोटः
- ऊपर बताए गए ऑफर्स शहर और राज्य के हिसाब से अलग भी हो सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए अपने नजदीकी होंडा डीलरशिप से संपर्क करें।
- कीमत एक्स-शोरूम दिल्ली के अनुसार है।
यह भी देखेंः होंडा सिटी प्राइस ऑन रोड
was this article helpful ?
<p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें














