• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    बीएमडब्ल्यू ने चीन में टेस्ला मॉडल 3 के टक्कर की कार से उठाया पर्दा

    चीन की मिनिस्ट्री ऑफ इंडस्ट्री एंड इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी की वेबसाइट पर जो तस्वीरें अपलोड की गई हैं उनके जरिए नई आई3 इलेक्ट्रिक सेडान के बारे में काफी कुछ जानकारियां निकलकर बाहर आई हैं।

    भानु
    भानु
    published on दिसंबर 09, 2021 17:39 ist
    info icon
    published onDec 09, 2021 17:39 IST
    last updated onDec 09, 2021 17:39 IST
    905 Views
    • Write a कमेंट

    चीन में बीएमडब्ल्यू की एक नई कार आई3 से पर्दा उठा है, मगर ये वो बीएमडब्ल्यू हैचबैक नहीं है जिसका डेब्यू 2013 में हुआ था बल्कि ये कंपनी की पॉपुलर 3 सीरीज सेडान का इलेक्ट्रिक वर्जन है। 

    यहां से ये बात भी पता चली है कि इस कार में दी जाने वाली इलेक्ट्रिक मोटर 340 पीएस की पावर जनरेट करेगी। 

    हमें इस कार की रेंज का तो मालूम नहीं, मगर आपको बता दें कि एक्स3 के इलेक्ट्रिक वर्जन आईएक्स3 एसयूवी का पावर आउटपुट 286 पीएस है जो सिंगल चार्ज में 460 किलोमीटर तक की ड्राइव कर सकती है। इसी तरह अपने एयरोडायनैमिक्स के चलते आई3 इलेक्ट्रिक सेडान काफी पावरफुल ई-कार भी साबित होगी। एक गौर करने वाली बात ये भी है कि आई3 की जो तस्वीरें यहां नजर आ रही है उसपर 'ई ड्राइव' की बैजिंग दी गई है। जिसके बाद 'एल' लेटर भी दिख रहा है। यानी ये एक लॉन्ग व्हीलबेस वाली सेडान कार है जो केवल चीन के मार्केट के हिसाब से तैयार की गई है। 

    इस कार की टेक्निकल डीटेल्स के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिली है, ये काफी हद तक रेगुलर 3 सीरीज सेडान जैसी लग रही है। कहा ये भी जा रहा है कि ये 3 सीरीज के फेसलिफ्ट मॉडल पर भी बेस्ड हो सकती है। बीएमडब्ल्यू ने अपनी इलेक्ट्रिक कारों को लेकर एक ट्रैंड भी सेट कर रखा है जहां वो अपने लाइनअप में मौजूद कारों के ​ही इलेक्ट्रिक वर्जन कॉस्मैटिक अपडेट देकर उतार रही है। उदाहरण के तौर पर आईएक्स3 काफी हद तक एक्स3 जैसी लगती है और अब आई3 भी 3 सीरीज सेडान जैसी नजर आती है। 


    रेगुलर आई3 हैचबैक की बात करें तो उसे इस साल की शुरूआत में बंद कर दिया गया था। ऐसे में बीएमडब्ल्यू चीन से बाहर इस आई3 को किसी और नाम से पेश कर सकती है। साइज और पावर फिगर के मोर्चे पर इसका मुकाबला टेस्ला मॉडल 3 से रहेगा जो दुनियाभर में बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में से एक है।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज 2019-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है