• English
    • लॉगिन / रजिस्टर
    बंद कर दिया गया on dec, 2022

    बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज 2019-2022

    4.647 रिव्यूजरेटिंग दें और 1000 रुपये जीतें
    Rs. 35 लाख - 69.20 लाख*
    अंतिम दर्ज कीमत in 2022
    पुरानी बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज कारें खरीदें
    लेटेस्ट generation लेटेस्ट लॉन्च in मई 2023
    बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज
    77.80 लाख*
    View More Details

    बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज 2019-2022 स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

    इंजन1995 सीसी - 2998 सीसी
    पावर187.74 - 382.19 बीएचपी
    टॉर्क400Nm - 500 एनएम
    ट्रांसमिशनऑटोमेटिक
    ड्राइव टाइपरियर व्हील ड्राइव और एडब्ल्यूडी
    फ्यूलडीजल / पेट्रोल

    बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज 2019-2022 प्राइस लिस्ट (वेरिएंट)

    आखिरी बार दर्ज की गई निम्नलिखित जानकारियां, और कीमतें कार की कंडीशन के आधार पर अलग-अलग हो सकती है।

    3 सीरीज 2019-2022 पेट्रोल(बेस मॉडल)1998 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल₹35 लाख* 
    3 सीरीज 2019-2022 320डी स्पोर्ट बीएस6(बेस मॉडल)1995 सीसी, ऑटोमेटिक, डीजल, 19.62 किमी/लीटर₹41.40 लाख* 
    3 सीरीज 2019-2022 320डी स्पोर्ट1995 सीसी, ऑटोमेटिक, डीजल, 19.62 किमी/लीटर₹42.80 लाख* 
    3 सीरीज 2019-2022 330आई स्पोर्ट1998 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 16.13 किमी/लीटर₹46.90 लाख* 
    3 सीरीज 2019-2022 320डी लक्ज़री लाइन1995 सीसी, ऑटोमेटिक, डीजल, 20.37 किमी/लीटर₹48.30 लाख* 
    3 सीरीज 2019-2022 लग्जरी एडिशन(टॉप मॉडल)1995 सीसी, ऑटोमेटिक, डीजल, 20.37 किमी/लीटर₹50.90 लाख* 
    3 सीरीज 2019-2022 330आई एम स्पोर्ट1998 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 16.13 किमी/लीटर₹52.90 लाख* 
    एम340आई एक्सड्राइव 50 जाहरे एम एडिशन2998 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 11.86 किमी/लीटर₹68.90 लाख* 
    3 सीरीज 2019-2022 एम340आई एक्सड्राइव(टॉप मॉडल)2998 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 11.86 किमी/लीटर₹69.20 लाख* 
    सभी वेरिएंट देखें

    बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज 2019-2022 रिव्यू

    Overview

    एक छोटी लग्जरी सेडान कार चलाने की चाह रखने वालों के लिए बाज़ार में बीएमडब्ल्यू 3-सीरीज़ मौजूद है। इसको जनरेशन अपडेट देते हुए कंपनी ने इसबार इस कार की स्पेशिलिटी माने जाने वाले ड्राइविंग डायनामिक्स से ज्यादा फीचर अपडेट करने पर ध्यान दिया है। नई 3-सीरीज को लेकर बीएमडब्ल्यू ने ज्यादा टेक्नोलॉजी, ज्यादा स्पेस, ज्यादा कंफर्ट और ज्यादा परफॉर्मेंस का दावा किया है। तो क्या बीएमडब्ल्यू का ये दावा एकदम सही है यह आपको पता चलेगा इस फर्स्ट ड्राइव रिव्यू के ज़रिए:-

    Exterior

    नई 3-सीरीज़ के एक्सटीरियर प्रोफाइल को देखकर एकदम से इसमें किए गए बदलावों को पहचान पाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। पहले के मुकाबले इसकी लंबाई 76 मिलीमीटर और चौड़ाई 16 मिलीमीटर बढ़ गई है, वहीं इसका व्हीलबेस भी 41 मिलीमीटर लंबा हो गया है। इसमें पहले की तरह बीएमडब्ल्यू के सिग्नेचर एलिमेंट्स को बरकरार रखा गया है, जिनमें ट्विन किडनी ग्रिल्स, हॉफ्फमाइस्टर किंक और शार्क फिन एंटिना शामिल है।

    Exterior

    इसका फ्रंट देखकर आप यह जरूर कह सकते हैं कि जो कार आपके सामने खड़ी है वो बीएमडब्ल्यू 3-सीरीज़ का नया मॉडल है। सामने से ये काफी दमदार दिखाई देती है। इसमें फुल एलईडी हेडलैंप्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं जबकि टॉप वेरिएंट में अडेप्टिव बीम्स का ऑप्शन दिया गया है। इसकी किडन ग्रिल भी काफी अट्रेक्टिव दिखाई देती है। हमारे द्वारा इस फर्स्ट ड्राइव रिव्यू में इस्तेमाल किया गया एम स्पोर्ट वेरिएंट 18 इंच के व्हील से लैस था, जिसपर मिशलिन पायलट स्पोर्ट 4 रबर टायर चढ़े थे। सीरीज़ 3 के पिछले मॉडल वाले एम स्पोर्ट वेरिएंट की ही तरह न्यू जनरेशन एम स्पोर्ट वेरिएंट में आगे की तरफ कम चौड़े 225 सेक्शन फ्रंट टायर्स जबकि पीछे की तरफ चौड़े 255 सेक्शन रियर टायर्स दिए गए हैं, क्योंकि इसके रियर टायर्स पर ही इंजन की पावर जाती है।

    Exterior

    न्यू जनरेशन बीएमडब्ल्यू 3-सीरीज़ में लेक्सस जैसे नए टेललैंप दिए गए हैं। स्पोर्टी रियर लुक देने के लिए इसमें आकर्षक बूट लिप और ट्विन एग्जॉस्ट पाइप भी दिए गए हैं।

    Exterior

    नई 3-सीरीज़ के एमस्पोर्ट वेरिएंट में एक और बात जो हमें पसंद आई, वो ये कि इसमें क्रोम एलिमेंट्स का ज्यादा इस्तेमाल नहीं किया गया है। क्रोम एलिमेंट केवल किडनी शेप वाली ग्रिल में ही दिखाई देता है, इसके अलावा आपको ये मुश्किल ही दूसरी जगहों पर दिखाई देगी। इसके चारों दरवाज़ों पर पडल लैंप्स और बीएमडब्ल्यू का 'लाइट कारपेट' भी दिया गया है। रात में ये लाइट कारपेट फ्रंट डोर के नीचे की ज़मीन पर रोशनी बिखेरते हैं। 

    कैसा है इसका इंटीरियर

    Interior

    जनरेशन अपडेट के बावजूद पहले की तरह 3-सीरीज़ की ऊंचाई कम ही है, ऐसे में इसमें बैठने के लिए काफी झुकना पड़ता है और बुजुर्ग पैसेंजर्स के तो घुटनों के लिए ये तकलीफदेह है। कार के केबिन में दाखिल होने के लिए भले ही आपको थोड़ी तकलीफ हुई हो, मगर जैसे ही आप इसमें दाखिल होते हैं तो आप वो सब भुल जाएंगे। बीएमडब्ल्यू 5-सीरीज़ और 7-सीरीज़ की तरह इसमें भी लैदर अपहोल्स्ट्री वाली सीटें दी गई हैं। पहले की तुलना में इसके केबिन में डैशबोर्ड के ऊपरी हिस्से और डोर पैड में सॉफ्ट टच मैटेरियल का इस्तेमाल करते हुए क्वालिटी में सुधार किया गया है। हालांकि, इसकी प्राइस को देखते हुए पावर विंडो स्विच, एसी वेंट्स, स्टीयरिंग व्हील के बटन की क्वालिटी उतनी खास महसूस नहीं होती है। 

    Interior

    इसका डैशबोर्ड दिखने में काफी चौड़ा है जिसके बीच में 10.25 इंच टचस्क्रीन दी गई है। इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में एनालॉग डायल्स की जग​ह 12.3 इंच की टीएफटी डिस्प्ले दी गई है। इसमें अलग अलग फंक्शनैलिटी के लिए क्लाइमेट कंट्रोल समेत 8 बटन भी दिए गए हैं। 

    कुल मिलाकर न्यू 3-सीरीज़ के एम स्पोर्ट वेरिएंट में दिए गए शानदार स्टीयरिंग व्हील और स्पोर्टी सीटों को देखकर आपको ऐसा लगेगा कि आप एक खास लग्जरी सेडान में ही बैठे हैं। इसके स्टीयरिंग व्हील का साइज और वजन भी अपने हिसाब से एकदम परफैक्ट है। बता दें कि इसमें केवल ड्राइवर के लिए ही सीट मैमोरी फंक्शन दिया गया है। इसके अलावा इसमें सेंट्रल आर्मरेस्ट भी दिया गया है, जिसके अंदर आप अपना छोटा-मोटा सामान रख सकते हैं। 

    Interior

    पीछे की सीटों पर बैठते ही नई बीएमडब्ल्यू 3-सीरीज में आपको दो बदलाव दिखाई देंगे। एक तो ये कि अब इसमें पहले से अच्छा नीरूम स्पेस मिलता है और दूसरा इसकी सीट स्क्वैब पर भी अच्छा अंडरथाई सपोर्ट मिलता है। कुल मिलाकर इसकी बैक सीट पहले के मुकाबले और भी ज्यादा कंफर्टेबल हो गई है।

    इस लग्जरी सेडान का केबिन इतना चौड़ा है कि पीछे की सीटों पर तीन एडल्ट पैसेंजर आराम से बैठ सकते हैं। ज्यादा कंफर्ट के लिए इसकी रियर सीट पर क्लाइमेट कंट्रोल भी दिया गया है। बता दें कि रियर क्लाइमेट कंट्रोल से केवल आप टेंपरेचर सेट कर सकते हैं, ना कि फैन की स्पीड।

    बीएमडब्ल्यू 3-सीरीज़ में 480 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है। इसमें ज्यादा बूट स्पेस की गुंजाइश बन सकती थी, मगर कुछ स्पेस स्पेयर टायर और टूल किट घेर लेता है। हालांकि, सामान रखने के लिए आप इसकी 40:20:40 के अनुपात में बंटी सीटों को फोल्ड भी कर सकते हैं।

    टेक्नोलॉजी

    Interior

    बीएमडब्ल्यू ने 3-सीरीज़ के न्यू जनरेशन मॉडल में टेक्नोलॉजी पर बेस्ड फीचर्स देने में थोड़ी कंजूसी दिखाई है। उदाहरण के तौर पर इसके इंडियन वर्जन में 360 डिग्री पार्किंग कैमरा, पैसिव की-लैस एंट्री और इलेक्ट्रिक बूटलिड जैसे फीचर्स नहीं दिए गए हैं। इसके अलावा बीएमडब्ल्यू ने रियर विंडो ब्लाइंड के फीचर को भी हटा दिया है।

    Interior

    एक लग्जरी कार में मिलने वाले बेसिक फीचर्स के तौर पर इसमें इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल फ्रंट सीट्स, कॉन्फिग्रेबल एंबिएंट लाइटिंग और प्लश लैदर अपहोल्स्ट्री जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें फुल एलईडी हेडलैंप्स, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, वायरलैस चार्जिंग और थ्री ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं।

    Interior

    इसके डैशबोर्ड पर दो स्क्रीन दी गई हैं जिनमें से एक टचस्क्रीन और एक डिस्प्ले ड्राइवर के लिए है। समय के साथ बीएमडब्ल्यू का आई-ड्राइव इंफोटेेनमेंट सिस्टम काफी विकसित हुआ है और अब ये काफी तेजी से रिस्पॉन्स करता है और इस्तेमाल करने में भी आसान है। बीएमडब्ल्यू 3-सीरीज में 'जैस्चर कंट्रोल' भी दिया गया है जो वॉल्यूम कंट्रोल और कॉल रिसिव करने एवं रिजेक्ट करने के काम आता है। 

    Interior

    इसमें 6 स्पीकर से लैस ऑडियो सिस्टम दिया गया है। बता दें कि इसके कुछ इंटरनेशनल मॉडल्स में 16 स्पीकर वाला हार्मन कार्डन ऑप्शनल मिलता है।

    बीएमडब्ल्यू 3-सीरीज़ के लाइव कॉ​कपिट सेटअप में दी गई स्क्रीन अलग-अलग ड्राइव मोड्स के हिसाब से थीम बदलती है। ईको प्रो मोड में इसकी स्क्रीन ब्लू, कंफर्ट मोड में ऑरेंज और स्पोर्ट मोड में रेड हो जाती है। इस स्क्रीन पर नेविगेशन और ऑडियो इंफॉर्मेशन की जानकारी मिलती है।

    Interior

    क्या बीएमडब्ल्यू 3-सीरीज के इंडियन वर्जन में कुछ और अच्छे फीचर्स दिए जाने चाहिए थे? इसका जवाब है हां।

    Performance

    3-सीरीज़ में दो इंजन: 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.0 लीटर डीज़ल इंजन का ऑप्शन दिया गया है। इसका पेट्रोल इंजन 258 पीएस की पावर और 400 एनएम का टॉर्क (पहले से 6 पीएस और 50 एनएम ज्यादा) जनरेट करने में सक्षम है। वहीं पहले की तरह इसके डीज़ल इंजन का पावर और टॉर्क आउटपुट क्रमश: 190पीएस/400एनएम है। दोनों इंजन के साथ 8 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है जो कि इसके रियर व्हील्स को पावर सप्लाई करता है। 

    हमने इसका 330आई वेरिएंट चलाकर देखा जो काफी फुर्तीला और चलाने में आसान लगा। ये इंजन पहले से कहीं ज्यादा स्मूद हो गया है और कार के न्यूट्रल में रहने पर तो इसकी आवाज़ का पता ही नहीं चलता है। बता दें कि 3-सीरीज़ में ईको प्रो, कंफर्ट, स्पोर्ट और स्पोर्ट प्लस मोड दिए गए हैं। 

    आपकी रूटीन ऑफिस ड्राइविंग के लिए ईको प्रो मोड एक बेहतर विकल्प साबित होता है। हमने काफी कारों को इस मोड पर ड्राइव करके देखा है, जहां हर बार हमें इंजन से परफॉर्मेंस की कमी महसूस हुई, मगर 3-सीरीज़ में इस मोड ने हमें बिल्कुल भी निराश नहीं किया।  

    Performance

    3-सीरीज़ को स्पोर्ट और स्पोर्ट प्लस मोड पर चलाने का भी अपना ही मजा है। इन मोड्स को ऑन करते ही इसके एग्जॉस्ट में दिए वॉल्व खुल जाते हैं। इस मोड पर ये कार अपनी परफॉर्मेंस का असली प्रदर्शन करती है। 

    बात की जाए कंफर्ट मोड की तो इसमें स्पोर्ट मोड जैसी परफॉर्मेंस और ईको प्रो जैसी फ्यूल एफिशिएंसी का मिला-जुला असर देखने को मिलता है। आप इसमें कंफर्ट, स्पोर्ट और स्पोर्ट प्लस मोड चुनते हुए स्टीयरिंग, ट्रांसमिशन और इंजन को अलग से सेट भी कर सकते हैं। 

    Performance

    कुल मिलाकर इसका 330आई वेरिएंट रूटीन ड्राइविंग और स्पोर्टी ड्राइविंग के लिहाज से एकदम परफैक्ट है। 

    Performance 

    सेफ्टी के लिहाज से बीएमडब्ल्यू 3-सीरीज़ में एबीएस, ईबीडी, डायनामिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल और आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट्स माउंट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें पार्किंग असिस्टेंस और रिवर्सिंग असिस्टेंस का फीचर भी दिया गया है। पार्किंग असिस्टेंस का फीचर कार को अपने आप पार्क करने में मदद करता है तो वहीं रिवर्सिंग असिस्टेंस स्टीयरिंग इनपुट्स के साथ आखिरी 50 मीटर में काम आएगा है। ऐसे में कार पार्क करने के लिए बैक करते हुए केवल आपको थ्रॉटल और ब्रेक पर ध्यान देना है बाकि का काम इसका मैमोरी फंक्शन कर देता है। इसी दौरान यदि कार को ऐसा लगता है कि वो किसी चीज़ से टकराने वाली है तो वो आपको ब्रेक लगाने के लिए अलर्ट कर देगी। 

    बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज 2019-2022 की खूबियां और खामियां

    पसंद की जाने वाली चीज़े

    • स्टाइलिंग
    • शानदार इंजन
    • गुड क्वालिटी मैटेरियल

    नापसंद की जानें वाली चीज़ें

    • 360 डिग्री कैमरा और की-लैस एंट्री फीचर की कमी
    • नीरूम स्पेस की कमी
    • कम बूट स्पेस

    बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज 2019-2022 2026: लेटेस्ट न्यूज़ articles

    • रोड टेस्ट
    • 2021 बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज ग्रां लिमोजिन : फर्स्ट ड्राइव रिव्यू
      2021 बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज ग्रां लिमोजिन : फर्स्ट ड्राइव रिव्यू

      भारत में लग्जरी कार खरीदने वाले ग्राहकों को मर्सिडीज बेंज ई क्लास के रूप में एक लॉन्ग व्हीलबेस वर्जन वाली कार मिली जो हमेशा से इसकी चाहत रखते थे। खास बात तो ये है कि ग्राहकों को ई-क्लास के पैसों में एस क्लास कार में होने का एक्सपीरियंस मिला।

      भानुon जनवरी 22, 2021
    • बीएमडब्ल्यू 3-सीरीज़: फर्स्ट ड्राइव रिव्यू
      बीएमडब्ल्यू 3-सीरीज़: फर्स्ट ड्राइव रिव्यू

      इसको जनरेशन अपडेट देते हुए कंपनी ने इसबार इस कार की स्पेशिलिटी माने जाने वाले ड्राइविंग डायनामिक्स से ज्यादा फीचर अपडेट करने पर ध्यान दिया है।

      भानुon अप्रैल 29, 2020

    बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज 2019-2022 यूज़र रिव्यू

    4.6/5
    पर बेस्ड47 यूजर रिव्यू
    लोकप्रिय उल्लेख
    • सभी (47)
    • स्टाइलिंग से जुड़े (8)
    • कंफर्ट (14)
    • माइलेज (6)
    • इंजन (13)
    • इंटीरियर (5)
    • स्पेस (1)
    • कीमत (7)
    • और...
    • नई
    • उपयोगी
    • critical
    • j
      juned khan on फरवरी 12, 2026
      4
      Bahut Acchi Kar Hai
      Bahut acchi kar hai Isme speed bhi sahi hai is me engine bhi achcha hai or car dekhne me bhi sunder hai is me son roof bhi achcha hai or is me petrol diesel dono engine dono hai iske andar ki quality acchi hai ismein seaten bahut jyada aaramdayak hai ismein performance iska bahut jyada achcha hai aur yah gadi dikhne mein bhi bahut jyada acchi lagti hai.
      और देखें
    • m
      mj shiva कुमार on अप्रैल 05, 2025
      5
      Good Review
      Its was nice experience iam very happy to have this type of car and iam very happy for driving this either diesel or petrol bmw is bmw never regretted for buying this iam having bmw since 5 years but i was never regretted about this car and it was nice experience for buying it and driving i love this car
      और देखें
      1
    • r
      rithul jacob on सितंबर 23, 2022
      4
      Amazing Car
      I got this car for a short spin. This car was amazing in terms of performance which many rivals of this car cannot satisfy. When I talked to the owner about mileage and all, he is just ok with it, and the comfort level is on the right side. Anyway, it is amazing.
      और देखें
      2 1
    • f
      farhan haque on सितंबर 12, 2022
      4.5
      The Best Executive Sedan In Its Segment
      The best executive sedan in its segment. However, I must add that BMW has increased the prices way beyond the car's worth. It is riddled with niggles, and issues of its own, particularly the suspension. The interior and exterior are perhaps most impeccably done. Engine and performance beat its rival C Class and A4 by leaps and bounds.
      और देखें
      1
    • g
      gaurav pandey on जून 06, 2022
      4.5
      Very Comfortable Car
      Nice comfort and very much good driving ability not need many changes and very good looking and gives nice comfort.
      और देखें
      1
    • अधिक देखें

    सवाल और जवाब

    Sher asked on 1 Sep 2021
    Q ) Why is the price mismatch?
    By CarDekho Experts on 1 Sep 2021

    A ) The price which is shown on the website from different cities give an approximat...और देखें

    Reply on this answerसभी देखें Answers (2)
    Dtech asked on 27 Jun 2021
    Q ) Does BMW 330i Sport (Base Model) has park assist?
    By CarDekho Experts on 27 Jun 2021

    A ) No, BMW 3 Series 330i Sport variant does not feature a parking function (park as...और देखें

    Reply on this answerसभी देखें Answer
    Mohammed asked on 17 Jun 2021
    Q ) Is BMW 330i M Sport comfortable?
    By Dillip on 17 Jun 2021

    A ) The BMW 330i am Sport would be a brilliant pick when it comes to luxury, comfort...और देखें

    Reply on this answerसभी देखें Answer
    Soumya asked on 29 Mar 2021
    Q ) Type of automatic transmission ? DCT or CVT or AMT ?
    By CarDekho Experts on 29 Mar 2021

    A ) BMW 3 Series comes with AT automatic transmission.

    Reply on this answerसभी देखें Answer
    Anuj asked on 17 Jan 2021
    Q ) What are the various EMI options available for BMW 3 Series?
    By CarDekho Experts on 17 Jan 2021

    A ) For finance, generally, 20 to 25 percent down payment is required on the ex-show...और देखें

    Reply on this answerसभी देखें Answer
    प्रशन

    ट्रेंडिंग बीएमडब्ल्यू कारें

    get dussehra ऑफर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है