बीवाईडी की लग्जरी कार कंपनी डेंजा भारत आएगी: नवंबर में हो सकता है डेब्यू, जानिए पहली गाड़ी कौनसी होगी और क्या खास मिलेगा
-डेंजा असल में बीवाईडी का लग्जरी ब्रांड है, ठीक वैसे ही जैसे टोयोटा के लिए लेक्सस है
- Write a कमेंट

बीवाईडी का लग्जरी कार ब्रांड डेंजा इस साल नवंबर के मध्य तक भारत में अपनी शुरुआत करने जा रहा है, और इसकी पहली पेशकश डेंजा डी9 लग्जरी एमपीवी होने की उम्मीद है। यह साल भारत के कार बाजार में कई नए ब्रांड की एंट्री को लेकर काफी रोमांचक रहा है, और डेंजा इस लिस्ट में सबसे नया नाम है। यह कदम बीवाईडी की भारत में अपनी उपस्थिति को मजबूत करने और प्रीमियम सेगमेंट की लोकप्रिय कारों को टक्कर देने की महत्वाकांक्षा को दिखाता है।
डेंजा कौन है?

Denza को समझने का सबसे आसान तरीका यह है कि यह बीवाईडी के लिए वही है जो टोयोटा के लिए लेक्सस या फॉक्सवैगन के लिए ऑडी है। यह बीवाईडी का लग्जरी ब्रांड है, जिसे विशेष रूप से प्रीमियम कार खरीदारों को टारगेट करने के लिए बनाया गया है। हालांकि इसकी टेक्नोलॉजी और प्लेटफॉर्म काफी हद तक बीवाईडी के साथ साझा किए जाते हैं, लेकिन डेंजा की पहचान, डिजाइन और लग्जरी का स्तर बिल्कुल अलग है। इसका मक़सद उन ग्राहकों को आकर्षित करना है जो बेहतरीन फीचर्स, शानदार कंफर्ट और एक खास ब्रांड नाम चाहते हैं। बीवाईडी भारत में लगभग पांच सालों से मौजूद है, लेकिन शुरुआती कुछ बाधाओं के कारण इसका विस्तार धीमा रहा है। इसके बावजूद, कंपनी ने एटो 3 एसयूवी और सील सेडान जैसे मॉडल्स के साथ एक खास ग्राहक वर्ग के बीच अपनी अच्छी जगह बनाई है। अब, बीवाईडी भारत में डेंजा के लॉन्च के साथ लग्जरी सेगमेंट में प्रवेश कर रही है, जहां इसका मुकाबला मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू, और ऑडी जैसे दिग्गजों के साथ-साथ टोयोटा और एमजी जैसे ब्रांड के प्रीमियम मॉडल्स से होगा।
डेंजा के अंतरराष्ट्रीय बाजार में कौनसे प्रोडक्ट्स कौनसे हैं?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में डेंजा के पोर्टफोलियो में कई गाड़ियां शामिल हैं, जो अलग-अलग बॉडी स्टाइल और पावरट्रेन विकल्पों को कवर करती हैं। इनमें से कुछ प्रमुख मॉडल इस प्रकार हैं:
-
जेड9 जीटी: यह एक स्पोर्टी स्टेशन वैगन है जो सिर्फ 2.7 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।
-
डी9 एमपीवी: यह एक लग्जरी एमपीवी है, जिसे खास तौर पर उन खरीदारों के लिए डिजाइन किया गया है जो ड्राइवर के साथ चलना पसंद करते हैं। यह इलेक्ट्रिक और प्लग-इन हाइब्रिड दोनों पावरट्रेन विकल्पों में उपलब्ध है।
-
जेड स्पोर्ट्सकार: यह एक दो दरवाजों वाली इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्सकार है जो 1,600 पीएस से ज्यादा की पावर जनरेट करती है।
-
बाओ 5 एसयूवी (जिसे बी5 नाम से भी जाना जाता है): यह एक मिड-साइज पीएचईवी एसयूवी कार है, जिसमें लग्जरी और रफ-एंड-टफ का अच्छा बैलेंस है।
-
बी8 एसयूवी: यह बाओ 5 का बड़ा वर्जन है, जो ज्यादा स्पेस और उसी तरह की ऑफ-रोड थीम के साथ आती है।
इनमें से, डी9 एमपीवी और जेड9 जीटी के भारत में आने की सबसे ज्यादा उम्मीद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी डी9 एमपीवी के साथ भारतीय बाजार में अपनी पारी की शुरुआत करेगी।
भारत में डेंजा का पहला लॉन्च क्या होगा?

डेंजा डी9 भारत में कंपनी की पहली कार हो सकती है। यह गाड़ी देश के छोटे लेकिन तेजी से बढ़ते लग्जरी एमपीवी सेगमेंट में आएगी। यह सेगमेंट उन खरीदारों के बीच लोकप्रिय है जो बड़े परिवारों या बिजनेस के इस्तेमाल के लिए स्पेस, आराम और प्रीमियम फीचर्स का एक साथ कॉम्बिनेशन चाहते हैं। भारत में डेंजा डी9 का मुकाबला टोयोटा वेलफायर और लेक्सस एलएम से होगा। इसके अलावा, इसका मुकाबला हाल ही में लॉन्च हुई एमजी एम9, मर्सिडीज-बेंज वी-क्लास और नई किआ कार्निवल से भी होगा। उम्मीद की जा रही है कि डेंजा डी9 को भारत में सिर्फ फुल-इलेक्ट्रिक अवतार में ही पेश किया जाएगा। इसे इंपोर्ट करके बेचा जा सकता है। उम्मीद है कि इसकी स्टाइल और फीचर्स ग्लोबल वर्जन के समान ही होंगे, हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया है।
आप डेंजा डी9 से क्या उम्मीद कर सकते हैं?

डेंजा डी9 का डिजाइन पहली नजर में ही काफी दमदार नजर आता है। यह एक बड़ी और आकर्षक एमपीवी है जो सड़क पर सबका ध्यान खींचने की क्षमता रखती है। इसमें आगे की तरफ सबसे बड़ी खासियत एक बड़ी ग्रिल है, जिसके चारों ओर सिल्वर फिनिश दी गई है। यह डिजाइन इसे एक बेहद प्रीमियम और बोल्ड लुक देता है। बड़े एलईडी हेडलैंप्स इसे एक मॉडर्न टच देते हैं, जबकि बंपर पर दिए गए वर्टिकल कट-आउट्स सिर्फ डिजाइन के लिए नहीं हैं, बल्कि ये एयरोडायनामिक्स को बेहतर बनाने में भी मदद करते हैं।

साइड से देखने पर, डी9 का क्लासिक एमपीवी जैसा आकार नजर आता है, जिसे केबिन में ज्यादा से ज्यादा जगह और प्रैक्टिकल बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें 18-इंच के क्रोम-फिनिश्ड अलॉय व्हील्स दिए गए हैं जो इसके लग्जरी कैरेक्टर को और बढ़ाते हैं। विंडोलाइन के चारों ओर क्रोम फिनिश, पीछे की सीटों तक आसानी से पहुंचने के लिए स्लाइडिंग दरवाजे और एक शार्क-फिन एंटीना इसके साइड प्रोफाइल को पूरा करते हैं।

पीछे से Denza D9 का डिजाइन काफी साफ-सुथरा और चौकोर है। इसमें एक बड़ी विंडशील्ड, रूफ पर स्पॉइलर और एक सपाट टेलगेट है। इसकी सबसे खास बात इसके आपस में जुड़े हुए एलईडी टेल लैंप्स हैं, जो रात में इसे एक अलग पहचान देते हैं। बंपर का डिजाइन सरल रखा गया है और टेलगेट लगभग नीचे तक खुलता है, जिससे बूट में भारी सामान रखना और निकालना बेहद आसान हो जाता है।
डी9 लग्जरी एमपीवी के अंतरराष्ट्रीय मॉडल में ये फीचर मिलते हैं:
-
10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले
-
15.6-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
-
सॉफ्ट-क्लोज दरवाजे, जो बिना आवाज के बंद होते हैं
-
शानदार साउंड क्वालिटी के लिए 14-स्पीकर वाला डायनऑडियो साउंड सिस्टम
-
एआई बेस्ड वॉइस असिस्टेंट
-
आगे और पीछे दोनों पंक्तियों में पावर-एडजस्टेबल सीटें
-
पीछे के यात्रियों के लिए टच कंट्रोल वाली एंटरटेनमेंट स्क्रीन
-
डिजिटल आईआरवीएम
-
दो सनरूफ, जो केबिन को हवादार और खुला-खुला महसूस कराते हैं
-
वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी

सुरक्षा के इसमें 9 एयरबैग, लेवल 2 एडीएएस (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम), इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), हिल-होल्ड कंट्रोल (एचएचसी), हिल डिसेंट कंट्रोल (एचडीसी), एक टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), 360-डिग्री कैमरा और आगे व पीछे पार्किंग सेंसर जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं।
बैटरी पैक, मोटर और रेंज
भारत में डेंजा डी9 को सिर्फ इलेक्ट्रिक पावरट्रेन में पेश किया जाएगा, जिसके स्पेसिफिकेशन नीचे दिए गए हैं:
| बैटरी पैक |
103.6 केडब्ल्यूएच |
|
| इलेक्ट्रिक मोटर की संख्या |
1 |
2 |
| सर्टिफाइड रेंज एनईडीसी |
600 किलोमीटर |
580 किलोमीटर |
| पावर |
313 पीएस |
374 पीएस |
| टॉर्क |
360 एनएम |
470 एनएम |
| ड्राइव |
फ्रंट-व्हील ड्राइव |
ऑल-व्हील ड्राइव |
| एसेलरेशन (0-100 किलोमीटर प्रति घंटे) |
9.5 सेकंड |
6.9 सेकंड |
अंतरराष्ट्रीय बाजार में डी9 ईवी में पीएचईवी सहित दो पावरट्रेन ऑप्शन मिलते हैं।
डेंजा डी9: लॉन्च तारीख और संभावित कीमत
डेंजा ने अभी तक कोई आधिकारिक लॉन्च तारीख की घोषणा नहीं की है, लेकिन उम्मीद है कि यह ब्रांड अगले महीने भारत में डेब्यू करेगा। Denza D9 MPV की कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) हो सकती है।









