• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2020 डैटसन रेडी-गो फेसलिफ्ट के किस वेरिएंट में मिलेंगे कौनसे फीचर्स, जानिए यहां

    डैटसन (Datsun) ने रेडी-गो हैचबैक (RediGo hatchback) को भारत में 2016 में लॉन्च किया था। अब कंपनी इसका फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च करने वाली है। कुछ समय पहले कंपनी ने इसकी टीजर इमेज जारी की थी, अब इसके वेरिएंट वाइज फीचर्स की जानकारी लीक हुई है।

    सोनू
    सोनू
    Published On मई 05, 2020 11:14 ist
    info icon
    published onMay 05, 2020 11:12 IST
    last updated onMay 05, 2020 11:14 IST
    2K Views
    • Write a कमेंट

    डैटसन (Datsun) ने रेडी-गो हैचबैक (RediGo hatchback) को भारत में 2016 में लॉन्च किया था। अब कंपनी इसका फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च करने वाली है। कुछ समय पहले कंपनी ने इसकी टीजर इमेज जारी की थी, अब इसके वेरिएंट वाइज फीचर्स की जानकारी लीक हुई है। 

    लीक हुई जानकारी फेसलिफ्ट डैटसन रेडी-गो चार वेरिएंट डी, ए, टी और टी (ओ) में मिलेगी। इसके किस वेरिएंट में कौनसे फीचर्स मिलेंगे, ये जानेंगे यहांः-

    2020 डैटसन रेडी-गो डी

    • एक्सटीरियर: 165/70 टायर चढ़े 14 इंच व्हील (नए), हेलोजन हेडलैंप
    • सेफ्टी: ड्राइवर एयरबैग, एबीएस और ईबीडी, रिवर्स पार्किंग सेंसर, सीटबेल्ट रिमाइंडर, प्री-टेंशनर और लोड लिमिटर के साथ ड्राइवर साइड सीटबेल्ट, स्पीड वार्निंग, रियर रिट्रेक्टेबल 3-पॉइंड सीटबेल्ट (नया)
    • कंफर्ट: टिंटेड ग्लास

    2020 डैटसन रेडी-गो ए (डी वेरिएंट वाले फीचर्स के अलावा)

    • एक्सटीरियर: फ्रंट और रियर बॉडी कलर बंपर
    • इंटीरियर: सेकेंड रो फोल्डिंग सीट
    • कंफर्ट: पावर स्टीयरिंग, एसी, टेकोमीटर, पैसेंजर साइड सन वाइजर और एसेसरी सॉकेट

    2020 डैटसन रेडी-गो टी (ए वेरिएंट वाले फीचर्स के अलावा)

    • एक्सटीरियर: फुल व्हील कवर
    • इंटीरियर: डैशबोर्ड पर सिल्वर हाइलाइट, फ्रंट डोर पर फैब्रिक का इस्तेमाल (नया), बॉडी कलर आउटसाइड डोर हेंडल
    • कंफर्ट: सेंट्रल लॉकिंग के साथ रिमोट की एंट्री, 2-डिन ऑडियो सिस्टम (रेडियो/यूएसबी/ऑक्स/ब्लूटूथ के साथ)

    2020 डैटसन रेडी-गो टी (ओ) (टी वेरिएंट वाले फीचर्स के अलावा)

    • एक्सटीरियर: एलईडी डीआरएल (नई), फ्रंट एलईडी फॉग लैंप (नई), 14 इंच ड्यूल-टोन व्हील कवर (नया), बॉडी कलर ओआरवीएम और एलईडी टेललैंप
    • इंटीरियर: डैशबोर्ड पर मैटेलिक और पियानो ब्लैक फिनिश
    • सेफ्टी: पैसेंजर एयरबैग (नया), प्रीटेंशनर और लोड लिमिटर के साथ फ्रंट पैसेंजर सीटबेल्ट (नया)
    • कंफर्ट: एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले सपोर्ट करने वाला 8.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (नया), रियर व्यू कैमरा (नया), फ्रंट पावर विंडो, इंटरनल एडजस्टमेंट के साथ मैनुअल फोल्डिंग ओआरवीएम (नया)

    यह भी पढ़ें : मैग्नाइट नाम से आएगी डैटसन की सब-4 मीटर एसयूवी, जानिए कब होगी लॉन्च

    अधिकांश नए फीचर्स टॉप वेरिएंट टी (ओ) में शामिल किए गए हैं। कॉस्मैटिक अपडेट के साथ-साथ कार में नए सेफ्टी और कंफर्ट फीचर्स जुड़ने के बाद इसे रोजमर्रा के इस्तेमाल में काफी सहूलियत मिलेगी। 

    फेसलिफ्ट रेडी-गो (Facelift RediGo) में बीएस6 नॉर्म्स पर अपग्रेड 0.8 लीटर और 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा। यही इंजन रेनो क्विड में भी दिया गया है। इसका 0.8 लीटर इंजन 52 पीएस की पावर और 72 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन की पावर 68 पीएस और टॉर्क 91 एनएम है। इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड मिलेगा, वहीं 1.0 लीटर इंजन के साथ एएमटी का ऑप्शन भी मिलेगा। 

    इस अपकमिंग 5 सीटर कार की कीमत को लेकर अभी कोई ऑफिशियली जानकारी सामने नहीं आई है। कहा जा रहा है कि नई डैटसन रेडी-गो की प्राइस (New Datsun RediGo Price) 3 लाख से 5 लाख रुपये के बीच हो सकती है। चर्चाएं हैं कि कंपनी 15 मई से इसकी बुकिंग शुरू कर सकती है। लॉन्च के बाद इसका मुकाबला मारुति सुजुकी ऑल्टो, एस-प्रेसो और रेनो क्विड से होगा।

    यह भी पढ़ें : टेस्टिंग के दौरान दिखी 2020 डैटसन रेडी-गो फेसलिफ्ट

    was this article helpful ?

    डैटसन रेडी-गो पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on डैटसन रेडी-गो

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है