• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    लॉन्चिंग के पहले डैटसन ने दिखाई रेडी-गो की झलक

    डैटसन ने अपनी जल्द आने वाली हैचबैक कार रेडी-गो की झलक दिखाई है। यह ऑटो एक्सपो-2014 में दिखाए गए रेडी-गो कॉन्सेप्ट से काफी हद तक मिलती-जुलती है। टीज़र इमेज़ के अलावा कंपनी ने कार के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी है। इसे 14 अप्रैल को लॉन्च किया जाना है। कार की कीमत 2.5 लाख रूपए से शुरू होने की उम्मीद है।  

    सुमित
    सुमित
    Published On अप्रैल 06, 2016 12:24 ist
    info icon
    published onApr 06, 2016 12:24 IST
    last updated onApr 06, 2016 12:24 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    डैटसन ने अपनी जल्द आने वाली हैचबैक कार रेडी-गो की झलक दिखाई है। यह ऑटो एक्सपो-2014 में दिखाए गए रेडी-गो कॉन्सेप्ट से काफी हद तक मिलती-जुलती है। टीज़र इमेज़ के अलावा कंपनी ने कार के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी है। इसे 14 अप्रैल को लॉन्च किया जाना है। कार की कीमत 2.5 लाख रूपए से शुरू होने की उम्मीद है।

    रेडी-गो को रेनो क्विड के सीएमएफ-ए प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है। अटकलें हैं कि इसमें अधिकांश फीचर्स क्विड जैसे ही मिलेंगे। लेकिन डैटसन ने दावा किया है कि यह कार रेनो क्विड से बिलकुल अलग होगी।

    पावर स्पेफिकेशन के बारे में अभी कोई जानकारी तो नहीं मिली है। लेकिन संभावना है कि इसमें रेनो क्विड जैसा ही 0.8 लीटर या 800 सीसी का पेट्रोल इंजन मिलेगा। यह इंजन 53 बीएचपी की पावर और 72 एनएम का टॉर्क देता है। क्विड में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। वहीं दूसरी ओर, निसान ने हाल ही में 1.0लीटर या 1000 सीसी का छोटा डीज़ल इंजन तैयार किया है। उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले समय में रेडी-गो को यह इंजन भी मिल सकता है।

    रेडी-गो को ऐसे समय में लाया जा रहा है, जब डैटसन के दूसरे प्रोडक्ट गो और गो प्लस बिक्री के मामले में असफल साबित हुए हैं। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला ऑल्टो-800, हुंडई इयॉन और रेनो क्विड से होगा।

    यह भी पढ़ें : भारत में 14 अप्रैल को लॉन्च होगी डैटसन रेडी गो

     
    was this article helpful ?

    सुमित
    <p><span>The latest addition to our CarDekho Team, Sumit is an automobile fanatic who keeps in good touch with recent developments in the automobile sector. His passion for vehicles forced him to write a research paper on the recent development in the field and initiate an automobile club in his university. By joining CarDekho, he is able to converge his passion and profession successfully.</span></p>और देखें

    डैटसन रेडी-गो 2016-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है