• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    डैटसन रेडी-गो से 14 अप्रैल को हटेगा पर्दा, कंपनी ने फिर दिखाई झलक

    गो और गो प्लस के बाद डैटसन की नई कार रेडी-गो लॉन्च के लिए तैयार है। डैटसन की यह नई पेशकश 14 अप्रैल को सामने आएगी। रेडी-गो को सबसे पहले 2014 दिल्ली ऑटो एक्सपो में शो-केस किया गया था। कंपनी द्वारा जारी टीज़र इमेज़ से लगता है कि रेडी-गो, कॉन्सेप्ट मॉडल से काफी मिलती-जुलती होगी।

    नबील
    नबील
    Published On अप्रैल 12, 2016 12:03 ist
    info icon
    published onApr 11, 2016 18:11 IST
    last updated onApr 12, 2016 12:03 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    बताया जा रहा है कि डैटसन-रेडी गो में भी रेनो क्विड के 800 सीसी इंजन का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी कीमत भी क्विड के आस-पास होगी। डैटसन रेडी-गो को उसी प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है जिस पर रेनो क्विड बनी है।

    रेडी-गो को एक अलग तरह की कार बनाने में डैटसन ने काफी मेहनत की है और इसके डिजायन को आम कारों के डिजायन से अलग रखा गया है।
    हो सकता है कि इसमें क्विड जैसी फीचर्स लिस्ट मसलन टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर न मिले।  कार की कीमत को कम रखने के लिए डैटसन ऐसा कर सकती है। रेडी-गो में ऑल्टो-800 जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।  बताया जा रहा है कि डैटसन रेडी-गो की कीमत रेनो क्विड से भी कम हो सकती है। दिल्ली में क्विड की एक्स-शोरूम कीमत 2.56 लाख रूपए है।

    मौजूदा 800 सीसी इंजन की ताकत 53 बीएचपी और टॉर्क 72 एनएम का है। रेडी-गो के साइज़ और सेगमेंट के हिसाब से ताकत के यह आंकड़े इस सिटी कार के लिए काफी होंगे। हालांकि यह हाईवे राइड के लिए उतनी सही नहीं रहेगी। हाल ही में रेनो-निसान ने संयुक्त तौर पर 1000 सीसी का इंजन तैयार किया है। ऐसे में संभावनाएं बनती हैं कि रेडी-गो को क्विड की तरह भविष्य में 1.0-लीटर इंजन भी मिल सकता है।



    अगर इसे 1000 सीसी इंजन के साथ उतारा जाता है तो यह हाईवे पर ठीक-ठाक प्रदर्शन कर सकती है। तो इंतजार करते हैं 14 अप्रैल का जब इस कार से पर्दा हटेगा, उम्मीद कर सकते हैं कि मई तक यह कार बाज़ार में आ जाएगी।

    यह भी पढ़ेंः लॉन्चिंग के पहले डैटसन ने दिखाई रेडी-गो की झलक

    was this article helpful ?

    नबील
    Nabeel Khan is an Associate Editor with the CarDekho Group and an automotive journalist with over 12 years of experience covering cars, motorcycles, and ever-evolving mobility trends. A Mechanical Engineering graduate, he specialises in vehicle testing, buyer guidance, ownership analysis, and automotive video content. His hands-on automotive experience began early, working on everything from tanks and motorcycles to project cars with his dad, and later rebuilding two-stroke engines during his engineering studies. He combines technical expertise with real-world driving experience to help consumers make informed vehicle purchase decisions.और देखें

    डैटसन रेडी-गो 2016-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है