• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    26 जुलाई को लॉन्च होगी डैटसन रेडी-गो 1.0 लीटर

    रेडी-गो 1.0 लीटर दो वेरिएंट टी (ओ) और एस में आएगी

    अकस
    अकस
    Published On जुलाई 12, 2017 19:03 ist
    info icon
    published onJul 12, 2017 19:03 IST
    last updated onJul 12, 2017 19:03 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    डैटसन रेडी-गो का पावरफुल अवतार लॉन्चिंग के लिए तैयार है, भारत में इसे 26 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। रेडी-गो 1.0 लीटर केवल दो वेरिएंट टी (ओ) और एस में आएगी, इसकी कीमत मौजूदा मॉडल से करीब 30,000 रूपए ज्यादा होगी। इसका मुकाबला रेनो क्विड और मारूति सुज़ुकी ऑल्टो से होगा।

    पावरफुल रेडी-गो में 1.0 लीटर रेनो क्विड वाला 999सीसी का 3-सिलेंडर इंजन मिलेगा, क्विड में यह इंजन 68 पीएस की पावर और 91 एनएम का टॉर्क देता है, संभावना है कि रेडी-गो 1.0 लीटर में भी यही पावर और टॉर्क मिलेगा। मौजूदा रेडी-गो से तुलना करें तो इस में 12 पीएस की ज्यादा पावर और 19 एनएम का ज्यादा टॉर्क मिलेगा। क्विड में यह इंजन 23 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है, जबकि रेडी-गो 1.0 लीटर में यह इंजन 22.5 किमी प्रति लीटर का माइलेज देगा। मौजूदा मॉडल की तुलना में इस में 0.2 किमी प्रति लीटर कम माइलेज मिलेगा। लॉन्च के समय यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ मिलेगा, भविष्य में इस में ऑटोमैटेड मैनुअल ट्रांसमिशन (एएमटी) का विकल्प भी दिया जा सकता है।

    डिजायन और फीचर के मोर्चे पर यह काफी हद तक 0.8 लीटर रेडी-गो जैसी होगी। इसका केबिन ऑल-ब्लैक लेआउट में होगा, इस में सेंटर लॉकिंग और रीमोट-की जैसे कुछ नए फीचर आएंगे। एस वेरिएंट में मैनुअल एसी, पावर स्टीयरिंग, फ्रंट पावर विंडो, डे-टाइम रनिंग लाइटें और ड्राइवर एयरबैग भी मिलेगा।

    यह भी पढें : डैटसन रेडी-गो 1.0 लीटर की बुकिंग शुरू

    was this article helpful ?

    अकस
    <p><span>With a Bachelor's degree in Mechanical Engineering, the attraction for automobiles landed me in the field. The only sport&nbsp;I follow is cars and like to remain updated regarding all the old and new offerings in the market.</span></p>और देखें

    डैटसन रेडी-गो 2016-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है