• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    डासिया (रेनो) जॉगर से उठा पर्दा, क्या भारत आएगी ये कार?

    रेनो की सहायक कंपनी डासिया ने यूरोप में नई 7 सीटर कार जॉगर से पर्दा उठाया है। इसमें रेनो ट्राइबर की तरह मॉड्यूलर सीटें दी गई हैं जिन्हें ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से फोल्ड या फिर हटा सकते हैं।

    सोनू
    सोनू
    published on सितंबर 06, 2021 15:53 ist
    info icon
    published onSep 06, 2021 15:53 IST
    last updated onSep 06, 2021 15:53 IST
    792 Views
    • Write a कमेंट

    Dacia (Renault) Jogger Unveiled, Unlikely To Come To India

    • जॉगर रेनो के सीएमएफ-बी प्लेटफार्म पर बनी है। इसी प्लेटफार्म पर डासिया सेंडेरो हैचबैक भी तैयार की गई है।
    • इसकी लंबाई 4547 मिलीमीटर और व्हीलबेस 2897 मिलीमीटर है जो कि बंद हो चुकी लॉजी से ज्यादा है।
    • इसमें ट्राइबर की तरह मॉड्यूलर थ्री रो सीटें दी गई है।
    • इसमें 110पीएस 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम के साथ दिया जाएगा।
    • भारत में जॉगर को उतारने की संभावनाएं कम ही हैं।

    रेनो की सहायक कंपनी डासिया ने यूरोप में नई 7 सीटर कार जॉगर से पर्दा उठाया है। इसमें रेनो ट्राइबर की तरह मॉड्यूलर सीटें दी गई हैं जिन्हें ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से फोल्ड या फिर हटा सकते हैं।

    Dacia (Renault) Jogger Unveiled, Unlikely To Come To India

    जॉगर ट्राइबर से बड़ी है जिससे इसमें बड़ी फैमिली भी कंफर्टेबल पोजिशन में बैठ सकती है। इसे सीएमएफ-बी प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है, इसी प्लेटफार्म पर डासिया सेंडेरो हैचबैक भी बनी है। जॉगर कार की लंबाई 4547 मिलीमीटर और व्हीलबेस 2897 मिलीमीटर है। रग्ड लुक देने के लिए इसमें क्लेडिंग और 200 मिलीमीटर का ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है। जॉगर की स्टाइल थोड़ी प्रीमियम लगती है। इसके लिए इसमें स्कल्प्ड बोनट, रेक्ड विंडस्क्रीन और एलईडी हेडलैंप्स में वाई शेप एलईडी डीआरएल दिए गए हैं।

    Dacia (Renault) Jogger Unveiled, Unlikely To Come To India

    इसका पीछे वाला हिस्सा फ्लैट है जहां वर्टिकल टेललाइटें और थर्ड रो सीट के लिए बड़ा क्वार्टर पेनल दिया गया है। इसके बंपर पर भारी मात्रा में क्लैडिंग दी गई है, वहीं रियर स्किड प्लेट पर सिल्वर फिनिश मिलती है। इसमें रग्ड लुक देने के लिए साइड बॉडी क्लेडिंग का भी इस्तेमाल हुआ है। स्पोर्टी फील के लिए इसमें ब्लैक अलॉय व्हील दिए गए हैं।

    डासिया जॉगर को टेराकोटा ब्राउन कलर में शोकेस किया गया है। हालांकि इसके प्रोडक्शन मॉडल के साथ पर्ल ब्लैक, स्लेट ग्रे, मूनस्टोन ग्रे और ग्लेशियर व्हाइट कलर की चॉइस भी मिलेगी।

    Dacia (Renault) Jogger Unveiled, Unlikely To Come To India

    फीचर्स की बात करें तो जॉगर में फ्रीस्टेंडिंग 8.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में 3.5 इंच एमआईडी डिस्प्ले, बॉडी स्कल्प्ड सीटें, ऑटो एसी और वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो व एपल कारप्ले कनेक्टिविटी दी गई है।

    जॉगर की मिडिल रो में 60ः40 अनुपात में स्प्लिट फोल्ड होने वाली सीटें दी गई है। थर्ड रो सीटों तक पहुंचने के लिए इसकी मिडिल रो सीटों के साथ टिप्ड और टंबल फॉवर्ड फंक्शन भी मिलता है। इसकी थर्ड रो में 50ः50 रेश्यो में फोल्ड होने वाली सीटें दी गई है। सभी सीटें यूज में होने पर इसका बूट स्पेस 213 लीटर का है जबकि थर्ड रो सीट को फोल्ड करने पर 712 लीटर और थर्ड व मिडिल रो सीट को फोल्ड करने पर 1819 लीटर का बूट स्पेस तैयार हो जाता है। इसमें फ्रंट सीट के पीछे कप होल्डर के साथ फोल्ड होने वाली ट्रे भी दी गई है। जॉगर कार 5-7 सीटर कॉन्फिग्रेशन में मिलेगी।

    Dacia (Renault) Jogger Unveiled, Unlikely To Come To India

    डासिया जॉगर में लॉन्च के समय 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा जो 110 पीएस की पावर और 200 एनएम का टॉर्क जनरेट करेगा। यह रेनो काइगर में दिए गए 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन से 10 पीएस की ज्यादा पावर और 40 एनएम का ज्यादा टॉर्क जनरेट करता है। जॉगर में एलपीजी वेरिएंट के साथ आईडल इंजन स्टार्ट-स्टॉप फीचर स्टैंडर्ड मिलेगा। कंपनी 2023 में इसका हाइब्रिड वेरिएंट भी लाएगी जिसमें 1.6 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ दो इलेक्ट्रिक मोटर और एक 1.2केडब्ल्यूएच कैपेसिटी की बैटरी मिलेगी।

    रेनो का प्लान फिलहाल जॉगर एमपीवी को भारत में लाने का नहीं है। कंपनी यहां पर एसयूवी कारें उतारने पर फोकस कर रही है।

    यह भी पढ़ें : रेनो क्विड की कीमत में हुआ इजाफा,अब स्टैंडर्ड मिलेगा ड्युअल फ्रंट एयरबैग का फीचर

    was this article helpful ?

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है