• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    डासिया बिग्स्टर कॉन्सेप्ट को किया गया शोकेस,क्रेटा की प्राइस में हैरियर जितनी बड़ी एसयूवी साबित हो सकती है ये

    डासिया की इस फ्लैगशिप एसयूवी को 2025 तक यूरोप में लॉन्च किया जाएगा। 

    भानु
    भानु
    Published On जनवरी 15, 2021 19:26 ist
    info icon
    published onJan 15, 2021 19:26 IST
    last updated onJan 15, 2021 19:26 IST
    5.6K Views
    • Write a कमेंट

    Renault Bigster Concept

    • रेनो की सहायक कंपनी है रोमन कारमेकर डासिया जो बनाती है अफोर्डेबल कारें
    • आने वाले कुछ सालों में आ सकता है इसका प्रोडक्शन मॉडल
    • डासिया ने ही तैयार की है भारत में बिकने वाली डस्टर कार लेकिन रेनो ने किया है इसे रीबैज
    • डासिया ने अब अपनी सबसे महंगी एसयूवी बिग्स्टर कॉन्सेप्ट को किया है शोकेस
    • भारत में भी लॉन्च की जा सकती है ये कार जिसकी क्रेट जितनी हो सकती है कीमत और साइज में हैरियर जितनी बड़ी होगी ये एसयूवी

    रेनो की सहयोगी कंपनी डासिया ने यूरोप में बिगस्टर एसयूवी के कॉन्सेप्ट मॉडल को शोकेस किया है। ये कॉन्सेप्ट डस्टर से 4.6 मीटर लंबा है।

    इसके कॉन्सेप्ट मॉडल में चौड़ी फ्रंट ग्रिल के साथ एलईडी लाइटिंग,दमदार और स्टाइलिश बंपर,फ्लेयर्ड व्हील आर्क,हैवी बॉडी क्लैडिंग और वाय शेप की टेललाइट्स दी गई हैं। इसमें फंक्शनल रूफ रेल्स के साथ फ्लैट रूफलाइन भी दी गई है। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस भी थोड़ा उंचा है जो डस्टर के बराबर सा लगता है। ये दिखने में दमदार है मगर इसका डिजाइन काफी सिंपल भी है। बॉक्सी शेप डिजाइन को देखकर ऐसा लगता है कि डासिया ने इसे एक पारंपरिक एसयूवी जैसा लुक देने की कोशिश की है। 

    Renault Bigster Concept

    बड़े से रियर क्वार्टर ग्लास ये दर्शाता है कि बिगस्टर कॉन्सेप्ट एक तीन रो वाली एसयूवी है। दूसरी बात ये भी है कि ये 4.6 मीटर लंबी भी है जिससे कि इसमें 7 सीटें फिट की जा सकती हैं। 

    डासिया का कहना है कि बिगस्टर कॉन्सेप्ट में काफी सारे पावरट्रेन ऑप्शंस दिए जाएंगे जिसमें हायब्रिड और एलपीजी या सीएनजी भी शामिल होंगे। 

    इस समय रेनो ने सीएमएफ-ए प्लस प्लेटफॉर्म पर गाड़ियां तैयार करने पर ध्यान दे रही है। इस प्लेटफॉर्म पर ट्राइबर,निसान मैग्नाइट और अपकमिंग काइगर सब 4 मीटर एसयूवी तैयार की गई हैं। वहीं डस्टर और किक्स जैसी कारों को पुराने बी0 प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। 

    Dacia Bigster Concept

    रेनो भारत में बिगस्टर का प्रोडक्शन मॉडल लॉन्च कर सकती है। ये कॉन्सेप्ट इस ब्रांड के लिए वैल्यू फॉर मनी प्रोडक्ट साबित हो सकता है। यहां तक कि डस्टर एसयूवी को भी डासिया ने ही तैयार किया है मगर इसकी प्राइसिंग कॉम्पैक्ट एसयूवी कारों जैसी है। ऐसे में यदि रेनो भारत में बिगस्टर को लॉन्च करती है तो ये क्रेटा की प्राइस में आने वाली हैरियर जितनी बड़ी एसयूवी कार साबित होगी। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    1 कमेंट
    1
    J
    jyoti shankar mitra
    Jan 16, 2021, 6:34:12 AM

    The Duster 110 PS had a recurring issue of faulty fuel injectors. In 5 years I had to get 3 injectors changed @ 30 K each. How can you ensure this model will be better?

    जवाब
    Write a Reply
    2
    A
    ajaykumar pareba
    Jan 16, 2021, 12:58:06 PM

    I also own duster which is 6 years old, it is very reliable and rugged SUV. 89000 kms done still going strong

    जवाब
    Write a Reply
    3
    r
    ravi varma
    Jan 16, 2021, 6:41:05 PM

    Yes I had same issues, but I took second opinion from local mak's it was battery issue...I changed the battery and you'll get some engine cleaner liquids which are mixed w used for every 60k running..

    जवाब
    Write a Reply
    4
    r
    ravi
    Jan 16, 2021, 6:43:16 PM

    Don't be relied on Renault tecs, they are making money ?

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है