• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टोयोटा की नई प्रियस, जनवरी 2017 में देगी दस्तक

    टोयोटा की ईको-फ्रेंडली प्रीमियम सेडान प्रियस भारत में अपनी दूसरी पारी की शुरूआत करने के लिए तैयार है। सूत्रों ने पुष्टि की है कि भारत में इसे जनवरी 2017 के दूसरे हफ्ते में लॉन्च किया जाएगा।

    अरुण shenoy
    अरुण shenoy
    published on नवंबर 28, 2016 18:52 ist
    info icon
    published onNov 28, 2016 18:52 IST
    last updated onNov 28, 2016 18:52 IST
    27 Views
    • Write a कमेंट

    टोयोटा की ईको-फ्रेंडली प्रीमियम सेडान प्रियस भारत में अपनी दूसरी पारी की शुरूआत करने के लिए तैयार है। सूत्रों ने पुष्टि की है कि भारत में इसे जनवरी 2017 के दूसरे हफ्ते में लॉन्च किया जाएगा। नई प्रियस सेडान हाइब्रिड अवतार में आएगी। भारत में इसे सीधे इंपोर्ट करके बेचा जाएगा।

    भारत में प्रियस को पहली बार साल 2010 में आयोजित हुए दिल्ली ऑटो एक्सपो में लॉन्च किया गया था। उस वक्त ज्यादा दाम होने के कारण प्रियस की बिक्री रफ्तार नहीं पकड़ पाई। हालांकि अब बदलते दौर में लग्ज़री हाइब्रिड कारों के प्रति ग्राहक दिलचस्पी दिखा रहे हैं, ऐसे में प्रियस की नई पारी पहले से ज्यादा सफल रह सकती है।      

    कीमत को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी तो नहीं मिली है लेकिन संभावना है सारे टैक्स और ड्यूटी लगाने के बाद इसकी कीमत 30 लाख रूपए के आसपास हो सकती है।  भारत में वैसे तो इसके मुकाबले में कोई कार मौजूद नहीं है, लेकिन कीमत के लिहाज से इसका मुकाबला स्कोडा सुपर्ब और टोयोटा की ही कैमरी हाइब्रिड से होगा।

    पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो नई टोयोटा प्रियस  में 1.8 लीटर के पेट्रोल इंजन के साथ एक इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। इनकी संयुक्त पावर 121 पीएस की है। नई प्रियस की सबसे बड़ी खासियत होगी इसका माइलेज़, जो 25 किलोमीटर प्रति लीटर तक हो सकता है।

    was this article helpful ?

    अरुण shenoy
    Arun Shenoy is an Associate Editor with the CarDekho Group. He has spent over 12 years covering the Indian and global automotive industry, covering the latest cars, bikes and technologies. A management graduate by qualification, his keen interest in marketing and finance allows him to look beyond brochures, decode pricing strategies and understand value for the customer in-depth. He specialises in testing vehicles, understanding unique buyer requirements and analysing buyer behaviour and industry trends. और देखें

    टोयोटा प्रियस पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हाइब्रिड कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है