• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारूति बलेनो को टक्कर देगी टाटा की ये नई कार, जानिये कब होगी लॉन्च

    टाटा 45एक्स को एल्फा प्लेटफार्म पर तैयार किया जाएगा

    दिनेश
    दिनेश
    Published On मई 01, 2018 16:46 ist
    info icon
    published onMay 01, 2018 16:46 IST
    last updated onMay 01, 2018 16:46 IST
    26 Views
    • Write a कमेंट

    Tata 45X

    टाटा मोटर्स ने ऑटो एक्सपो-2018 में 45एक्स प्रीमियम हैचबैक के कॉन्सेप्ट से पर्दा उठाया था। अब कंपनी ने घोषणा की है कि इसके प्रोडक्शन मॉडल को 2019 के बीच में उतारा जाएगा। इसका मुकाबला मारूति सुज़ुकी बलेनो, फॉक्सवेगन पोलो और हुंडई एलीट आई20 से होगा।

    45एक्स को टाटा के नए एगल लाइट फ्लेक्सिबल एडवांस (एल्फा) प्लेटफार्म पर तैयार किया जाएगा। यह टाटा की पहली कार होगी जो एल्फा प्लेटफार्म पर बनेगी। इसे कंपनी के नए इंपेक्ट 2.0 डिजायन थीम पर तैयार किया जाएगा।

    Tata 45X

    टाटा 45एक्स कॉन्सेप्ट की बात करें तो इसका डिजायन काफी पसंद आने वाला है। आगे और साइड वाले हिस्से का डिजायन साधारण है, जबकि पीछे वाले हिस्से का डिजायन काफी अग्रेसिव है। यहां रेक्ड विंडस्क्रीन और स्प्ल्टि रियर स्पॉइलर दिया गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसका प्रोडक्शन मॉडल अपने कॉन्सेप्ट के काफी करीब होगा।

    Tata 45X

    इंजन से जुड़ी आधिकारिक जानकारी अभी तक नहीं मिली है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस में टाटा नेक्सन वाले इंजन, नई पावर ट्यूनिंग के साथ दिए जा सकते हैं। टाटा 45एक्स में बीएस-6 मानकों वाले इंजन मिलेंगे। सुरक्षा के लिए इस में ड्यूल एयरबैग, एबीएस और आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर जैसे फीचर स्टैंडर्ड मिलेंगे।

    कीमत के बारे में भी अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। चर्चाएं हैं कि ये मारूति बलेनो से सस्ती हो सकती है। मारूति बलेनो की कीमत 5.35 लाख रूपए से शुरू होती है जो 8.49 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक जाती है।

    यह भी पढें :

    was this article helpful ?

    दिनेश
    <p><span>He is an automobile engineer. His love for cars has been the driving force in his career. He says, playing with toy cars during childhood to getting to know a car inside out in college has been an enjoyable ride. Now, he his here to experience the cars firsthand and bring you the news of the automobile world.</span></p>और देखें

    Tata 45X पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है