• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कंफर्म : सिट्रोएन सी5 एयरक्रॉस एसयूवी भारत में 7 अप्रैल को होगी लॉन्च

    सिट्रोएन इंडिया ने सी5 एयरक्रॉस एसयूवी की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। भारत में यह कंपनी की पहली कार होगी जिसे 7 अप्रैल 2021 को लॉन्च किया जाएगा। सिट्रोएन सी5 एयरक्रॉस एसयूवी की प्री-बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। इच्छुक ग्राहक इसे कंपनी की डीलरशिप से 50,000 रुपये का टोकन अमाउंट देकर बुक करवा सकते हैं। 

    सोनू
    सोनू
    Published On अप्रैल 08, 2021 13:14 ist
    info icon
    published onMar 16, 2021 20:40 IST
    last updated onApr 08, 2021 13:14 IST
    3.1K Views
    • Write a कमेंट

    लेटेस्ट अपडेट: सिट्रोएन सी5 एयरक्रॉस भारत में लॉन्च हो गई है। इसकी प्राइस 29.90 लाख रुपये से शुरू होती है जबकि इसके टॉप मॉडल की कीमत 31.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

    • भारत में सिट्रोएन की पहली कार सी5 एयरक्रॉस होगी जिसे 7 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा।
    • इस अपकमिंग कार की प्री-बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है, ग्राहक इसे 50,000 रुपये का टोकन अमाउंट देकर बुक करवा सकते हैं। 
    • इसमें ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, 6 एयरबैग, 8.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, फ्रंट व रियर पार्किंग सेंसर और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स मिलेंगे।
    • इस कार की कीमत 28 लाख रुपये के करीब हो सकती है।

    सिट्रोएन इंडिया ने सी5 एयरक्रॉस की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। भारत में यह कंपनी की पहली कार होगी जिसे 7 अप्रैल 2021 को लॉन्च किया जाएगा। सिट्रोएन सी5 एयरक्रॉस एसयूवी की प्री-बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। इच्छुक ग्राहक इसे कंपनी की डीलरशिप से 50,000 रुपये का टोकन अमाउंट देकर बुक करवा सकते हैं।

    सी5 एयरक्रॉस की प्राइस को छोड़कर कंपनी सभी जानकारी पहले ही साझा कर चुकी है। यह सिट्रोएन कार दो वेरिएंट फील और शाइन में मिलेगी। इसमें 8.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ, ब्लाइड स्पॉट मॉनिटरिंग, 6 एयरबैग, क्रूज कंट्रोल, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 12.3 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पेनल, पावर ड्राइवर सीट, टीपीएमएस (टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम) और फ्रंट व रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर दिए जाएंगे। इसके बेस मॉडल में एलईडी हेडलैंप, सनरूफ और पावर टेलगेट फीचर नहीं मिलेंगे।

    सिट्रॉइन सी5 एयरक्रॉस में 2.0 लीटर डीजल इंजन मिलेगा जो 177 पीएस की पावर और 400 एनएम का टॉर्क जनरेट करेगा। इंजन के साथ इसमें 8-स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलेगा। कंपनी के अनुसार यह कार 18.6 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देगी।

    सिट्रोएन सी5 एयरक्रॉस कार के साथ कंपनी 5 साल या 50,000 किलोमीटर (जो पहले हो) तक का फ्री मेंटेनेंस पैकेज दे रही है। हालांकि यह सेवा केवल उन ग्राहकों को ही मिलेगी जो इसे 6 अप्रैल 2021 से पहले बुक करवाते हैं। भारत में सी5 एयरक्रॉस की कीमत 28 लाख रुपये के करीब रखी जा सकती है। सेगमेंट में इस कार का कंपेरिजन जीप कंपास के टॉप मॉडल और अपकमिंग फॉक्सवैगन टिग्वान 2021 से होगा।

    यह भी देखें: सिट्रोएन सी5 एयरक्रॉस ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    सिट्रोएन सी5 एयरक्रॉस 2021-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on सिट्रोएन सी5 एयरक्रॉस 2021-2022

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है