• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    लॉस एंजिलिस मोटर शो में दिखी शेवरले बीट एक्टिव

    शेवरले ने लॉस एंजिलिस मोटर शो-2016 में बीट एक्टिव को पेश किया है। यह अमेरिका में मौजूद बीट का क्रॉस-हैचबैक अवतार है, वहां इसे स्पार्क के नाम से जाना जाता है।

    रौनक
    रौनक
    Published On नवंबर 18, 2016 15:22 ist
    info icon
    published onNov 18, 2016 12:46 IST
    last updated onNov 18, 2016 15:22 IST
    32 Views
    • Write a कमेंट

    शेवरले ने लॉस एंजिलिस मोटर शो-2016 में बीट एक्टिव को पेश किया है। यह अमेरिका में मौजूद बीट का क्रॉस-हैचबैक अवतार है, वहां इसे स्पार्क के नाम से जाना जाता है। बीट एक्टिव को सबसे पहले इस साल फरवरी में आयोजित हुए इंडियन ऑटो एक्सपो-2016 में बतौर कॉन्सेप्ट पेश किया गया था।

    भारतीय कॉन्सेप्ट मॉडल, अमेरिकी कॉन्सेप्ट मॉडल से अलग था। भारतीय कॉन्सेप्ट मॉडल को पहली जनरेशन वाली बीट पर तैयार किया गया था, जबकि अमेरिकी कॉन्सेप्ट मॉडल पूरी तरह से नए प्लेटफॉर्म पर तैयार हुई है। हालांकि दोनों ही मॉडल आगे से मिलते-जुलते लगते हैं।

    भारत की बात करें तो यहां अगले साल नई बीट या बीट 2017 को लॉन्च किया जाना है। कीमत और लागत न बढ़ जाए इसके लिए इसे पुराने प्लेटफॉर्म पर ही तैयार करके बेचा जाएगा लेकिन इसका अगला हिस्सा नए डिजायन का होगा।

    नई बीट के केबिन में भी बदलाव होंगे और इसमें कुछ नए फीचर जोड़े जाएंगे। सेगमेंट फर्स्ट फीचर के तौर पर इसमें एपल कारप्ले और गूगल एंड्रॉयड ऑटो सपोर्ट करने वाला शेवरले का नया माइलिंक टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम मिलेगा।

    भारत में नई बीट के अलावा कॉम्पैक्ट सेडान बीट एसेंशिया और क्रॉस हैचबैक बीट एक्टिव को भी लॉन्च किया जाना है। यही वजह है कि कंपनी ने नए लॉन्च से पहले पुराने स्टॉक को निपटाने के लिए भारी डिस्काउंट देना शुरू कर दिया है।

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    शेवरले बीट पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है