टेस्ला मॉडल वाई के भारतीय वर्जन पर इन 15 तस्वीरों के जरिए डालिए एक नजर
मॉडल वाई की बुकिंग शुरू की जा चुकी है और डिलीवरी 2025 के तीसरे क्वार्टर तक शुरू की जाएगी।
- Write a कमेंट

टेस्ला मॉडल वाई अमेरिकन ईवी मैन्यूफैक्चरर की भारतीय बाजार में पहली कार है। इसकी शुरूआती कीमत 59.89 लाख रुपये रखी गई है जो दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है और इसकी डब्ल्यूएलटीपी दावाकृत रेंज 622 किलोमीटर तक है।
तस्वीरों के जरिए डालिए नजर भारत में डेब्यू करने वाली टेस्ला की पहली कार पर:
आगे का डिजाइन


टेस्ला की कारें अपने मिनिमल्स्टिक डिजाइन के लिए जानी जाती है और मॉडल वाई के भारतीय वर्जन में भी ये चीज नजर आती है। इसके आगे का लुक स्लीक और मिनिमल है जहां ब्लैंक्ड ऑफ बोनट और क्लीन,स्मूउ फ्रंट बंपर दिया गया है जिससे इसे एक फ्यूचरिस्टिक लुक मिल रहा है। एक लाइट बार इसके एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप्स को कनेक्ट कर रही है,वहीं इसके एलईडी हेडलैंप्स भी काफी स्लीक है जिन्हें नीचे की ओर पोजिशन किया गया है और बेहतर एयरोडायनैमिक्स के लिए यहां एयर गैप भी है।
साइड डिजाइन


टेस्ला मॉडल का साइड वाला हिस्सा भी आगे की तरह काफी मिनिमल है। इसके टेलगेट तक एक स्लोपिंग रूफ जा रही है जिससे इसे एक क्रॉसओवर कार वाला लुक मिल रहा है। इसमें फ्लश फिटेड डोर हैंडल्स दिए गए है और इस टेस्ला इलेक्ट्रिक कार में एयरो कवर्स के साथ 19 इंच के ब्लैक कलर के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।

मॉडल वाई में स्टैंडर्ड ब्लैक अलॉय के साथ स्टेल्थ ग्रे बॉडी लर दिया गया है जबकि दूसरे कलर विकल्पों के लिए आपको अतिरिक्त कीमत चुकानी होगी जिसकी पूरी जानकारी इस लिंक में दी गई है।
पीछे का डिजाइन


टेस्ला मॉडल वाई का पीछे का डिजाइन भी काफी सिंपल और क्लीन है जिसमें कार की पूरी चौड़ाई को कवर करती एक लाइट बार दी गई है जो दो टेललैप्स को आपस में कनेक्ट कर रही है। लाइट स्ट्रिप के अंदर ‘टेस्ला’ नाम के लैटर्स दिए गए हैं। इसके पीछे वाले बंपर पर ब्लैक कलर का लोअर सेक्शन दिया गया है।

अंदर का डिजाइन

टेस्ला मॉडल वाई के इंटीरियर में ब्लैक अपहोल्स्ट्री के साथ ऑल ब्लैक केबिन थीम दी गई है। 95,000 रुपये की अतिरिक्त कीमत पर आप हल्की ब्लैक और व्हाइट ड्युअल टोन केबिन थीम भी ले सकते हैं।

टेस्ला मॉडल वाई का डैशबोर्ड भी काफी साफ सुथरा है। इसमें कोई बटन या क्लटर नहीं दिए गए हैं। डैशबोर्ड के बीच में एक 15.4 इंच टचस्क्रीन दी गई है जो इस कार की म्यूजिक,ड्राइव मोड्स,नेविगेशन,एसी आदि जैसी सभी चीजों को कंट्रोल करने के काम में ली जा सकेगी। इसके सॉफ्ट टच वाले डैशबोर्ड को एंबिएंट लाइटिंग की एक सिंगल स्ट्रिप कवर कर रही है। इसके अलावा इस टेस्ला इलेक्ट्रिक कार में 3 स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है जिसमें हेडलैंप,इंडिकेटर्स,वायपर और ऑडियो कंट्रोल के लिए बटन लगे हैं।


इसकी आगे वाली सीटों के बीच का सेंट्रल एरिया काफी चौड़ा और व्यवस्थित है। यहां कंपार्टमेंट,दो कपहोल्डर्स और ड्युअल वायरलेस फोन चार्जर भी दिए गए हैं।

पीछे की ओर मॉडल वाई में पावर्ड रिक्लाइनिंग रियर सीट दी गई है। पीछे की सीट पर बैठने वाले पैसेंजर के लिए इसमें अलग से 8 इंच टचस्क्रीन दी गई है जिससे वो अपने लिए एंटरटेनमेंट और क्लाइमेट फीचर्स मैनेज कर सकता है और साथ ही यहां डेडिकेटेड रियर एसी वेंट्स भी दिए गए हैं।
फीचर्स और सेफ्टी

मॉडल वाई में काफी सारे फीचर्स दिए गए हैं जिनमें 15.4 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, रियर सीट एंटरटेनमेंट के लिए 8 इंच की डिस्प्ले, इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट के साथ हीटेड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, पैनोरमिक ग्लास रूफ, मल्टी-कलर एम्बिएंट लाइटिंग, और पावर्ड टेलगेट और बोनट शामिल हैं।
पैसेंजर की सुरक्षा के लिए इसमें कई एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), आगे और पीछे पार्किंग सेंसर, और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं। यह कंपनी के फुल सेल्फ ड्राइविंग सिस्टम के साथ भी उपलब्ध है, लेकिन इसके लिए आपको 6 लाख रुपये अतिरिक्त देने होंगे।
टेस्ला मॉडल वाई: बैटरी पैक, मोटर और रेंज
टेस्ला मॉडल वाई दो पावरट्रेन ऑप्शन: रियर-व्हील ड्राइव और लॉन्ग रेंज रियर-व्हील ड्राइव में आती है। टेस्ला ने बैटरी पैक और स्पेसिफिकेशन की जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन आप इसकी रेंज और परफॉर्मेंस की जानकारी यहां देख सकते हैं:
|
|
डब्ल्यूएलटीपी सर्टिफाइड रेंज |
एक्सलरेशन (0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा) |
टॉप स्पीड |
| रियर व्हील ड्राइव (आरडब्ल्यूडी) |
500 किलोमीटर |
5.9 सेकंड्स |
201 किलोमीटर प्रति घंटे |
| रियर व्हील ड्राइव (आरडब्ल्यूडी) लॉन्ग रेंज |
622 किलोमीटर |
5.6 सेकंड्स |
कीमत एवं कंपेरिजन
टेस्ला मॉडल वाई कार के रियर व्हील ड्राइव वेरिएंट की कीमत 59.89 लाख रुपये रखी गई है जबकि लॉन्ग रेंज रियर व्हील ड्राइव वेरिएंट की कीमत 67.89 रुपये रखी गई है। टेस्ला मॉडल वाई का मुकाबला किआ ईवी6, हुंडई आयोनिक 5, बीवाईडी सीलायन 7, वोल्वो ईएक्स40 और वोल्वो ईसी40 से है।














