• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    तस्वीरों के जरिए डालिए हुंडई एक्सटर माइक्रो एसयूवी के बेस वेरिएंट ईएक्स पर एक नज़र

    हुंडई एक्सटर को भारत में जुलाई 2023 में लॉन्च किया गया था।  इस गाड़ी की डिमांड मार्केट में लॉन्चिंग से ही काफी अच्छी बनी हुई है। कीमत के मोर्चे पर यह गाड़ी अपने मुकाबले में मौजूद कारों को कड़ी टक्कर दे रही है। 

    स्तुति
    स्तुति
    modified on सितंबर 22, 2023 12:00 ist
    info icon
    published onSep 22, 2023 11:16 IST
    last updated onSep 22, 2023 12:00 IST
    802 Views
    • Write a कमेंट

    हुंडई एक्सटर कार के बेस वेरिएंट की कीमत 6 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) रखी गई है

    Hyundai Exter

    हुंडई एक्सटर को भारत में जुलाई 2023 में लॉन्च किया गया था। इस गाड़ी की डिमांड मार्केट में लॉन्चिंग से ही काफी अच्छी बनी हुई है। कीमत के मोर्चे पर यह गाड़ी अपने मुकाबले में मौजूद कारों को कड़ी टक्कर दे रही है। एक्सटर कार पांच वेरिएंट - ईएक्स, एस, एसएक्स, एसएक्स (ओ) और एसएक्स (ओ) कनेक्ट में उपलब्ध है। भारत में एक्सटर एसयूवी को बिकते हुए दो महीने से ज्यादा हो चुके हैं, ऐसे में इसका बेस वेरिएंट भी डीलरशिप पर पहुंच चुका है। यहां हमनें तस्वीरों के जरिए एक्सटर कार के बेस वेरिएंट ईएक्स की डिटेल साझा की है, तो चलिए जानते हैं इस वेरिएंट में क्या कुछ मिलता है खास: 

    Check Out The Base-spec EX Variant Of The Hyundai Exter In 5 Images

    एक्सटर एसयूवी के बेस वेरिएंट में फ्रंट पर बाय-फंक्शनल प्रोजेक्टर हेडलैंप्स नहीं दिए गए हैं, इसकी बजाए इसमें नॉर्मल हैलोजन हेडलाइट सेटअप मिलता है। इस वेरिएंट में एलईडी डेटाइम रनिंग लाइटें (डीआरएल्स) भी नहीं दी गई है। हालांकि, इसमें एच-शेप्ड पैटर्न को इसी हाउसिंग में हाइलाइट किया गया है और इसके पीछे की तरफ इसमें इंडिकेटर को पोज़िशन किया गया है।

    फ्रंट पर इसमें मैट फिनिश ब्लैक ग्रिल मिलती है, जबकि इसके टॉप वेरिएंट्स में ब्लैक कलर की ग्रिल दी गई है। हालांकि, इसमें सिल्वर स्किड प्लेट स्टैंडर्ड फिटमेंट के तौर पर मिलती है।

    Check Out The Base-spec EX Variant Of The Hyundai Exter In 5 Images

    साइड प्रोफाइल पर इसमें राइडिंग के लिए स्मॉल 14-इंच स्टील व्हील्स (बिना व्हील कवर के) लगे हुए हैं। इसके बेस वेरिएंट में इंडिकेटर्स को साइड फेंडर पर माउंट किया गया है, जबकि इसमें बॉडी कलर्ड ओआरवीएम और डोर हैंडल्स नहीं मिलते हैं। साइड पर इसमें दरवाजों और व्हील आर्क के आसपास क्लैडिंग मिलती है जो इसे दमदार लुक देती नज़र आती है। हालांकि, इस वेरिएंट में रूफ रेल्स का अभाव है। 

    Check Out The Base-spec EX Variant Of The Hyundai Exter In 5 Images

    एक्सटर ईएक्स वेरिएंट के रियर साइड पर एच-शेप्ड एलईडी टेललैंप्स दिए गए हैं जिसे ब्लैक स्ट्रिप से कनेक्ट किया गया है और ब्लैक स्ट्रिप के बीच में हुंडई लोगो पोजिशन किया गया है। पीछे की तरफ इसमें सिल्वर फिनिश्ड स्किड प्लेट भी मिलती है। टॉप वेरिएंट्स के मुकाबले एक्सटर माइक्रो एसयूवी के बेस वेरिएंट ईएक्स में रियर डिफॉगर, रियर वाइपर और रियर स्पॉइलर जैसे फीचर्स की कमी है।

    एक्सटर कार के बेस वेरिएंट में इंटीरियर पर इंफोटेनमेंट सिस्टम या स्पीकर सेटअप नहीं दिया गया है। हालांकि, इसमें सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है, जिसे कंट्रोल करने के लिए कुछ बटन स्टीयरिंग व्हील पर दिए गए हैं। एक्सटर के इस वेरिएंट में फ्रंट पावर विंडो भी मिलती है, साथ ही इसमें हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट भी दी गई है।

    हुंडई एक्सटर कार में मैनुअल एसी कंट्रोल, ओआरवीएम के लिए मैनुअल एडजस्टमेंट जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। हालांकि, इसमें ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम, डुअल डैश कैम सेटअप, वायरलेस फोन चार्जिंग और क्रूज़ कंट्रोल जैसे फीचर्स नहीं मिलते हैं।

    इंजन

    हुंडई एक्सटर कार में 1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 83 पीएस की पावर और 114 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया गया है। इस माइक्रो एसयूवी कार के ईएक्स वेरिएंट के साथ केवल मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है।

    यही इंजन इसके सीएनजी मॉडल्स के साथ भी दिया गया है, लेकिन सीएनजी मोड में इसका पावर आउटपुट 69 पीएस और 95 एनएम है। इसके सीएनजी वर्जन में इंजन के साथ केवल 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है।

    प्राइस व कंपेरिजन

    भारत में हुंडई एक्सटर की कीमत 6 लाख रुपए से 10.10 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच रखी गई है। सेगमेंट में एक्सटर माइक्रो एसयूवी का सीधा मुकाबला टाटा पंच से है। वहीं प्राइस के मोर्चे पर इसकी टक्कर मारुति इग्निस, निसान मैग्नाइट, रेनो काइगर, सिट्रोएन सी3 और मारुति फ्रॉन्क्स जैसी कारों से भी है।

     यह भी पढ़ें: हुंडई एक्सटर Vs टाटा पंच: अगस्त 2023 सेल्स और वेटिंग पीरियड कंपेरिजन

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    हुंडई एक्सटर 2023-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    G
    gb muthu
    Sep 24, 2023, 3:32:42 PM

    Wow, how interesting. If only it was a 6 seater. 60/40 front row seating assisted by dashboard mounted gear-selector.

      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है