• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मिलिये बीएमडब्ल्यू की नई मेड-इन-इंडिया कार से...

    बीएमडब्ल्यू 6जीटी को चेन्नई प्लांट में तैयार किया गया है

    cardekho
    cardekho
    published on फरवरी 27, 2018 12:41 ist
    info icon
    published onFeb 27, 2018 12:41 IST
    last updated onFeb 27, 2018 12:41 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    Jochen Stallkamp, Managing Director, BMW Group Plant Chennai

    बीएमडब्ल्यू की नई मेड-इन-इंडिया कार 6जीटी तैयार होकर दुनिया के सामने आ गई है। यह कंपनी की आठवीं मेड-इन-इंडिया कार है, इससे पहले कंपनी 3-सीरीज, 3-सीरीज ग्रां टूरिस्मो, 5-सीरीज, 7-सीरीज, एक्स1, एक्स3 और एक्स5 को भारत में तैयार करती आई है।

    बीएमडब्ल्यू 6जीटी को ऑटो एक्सपो-2018 में लॉन्च किया गया था। यह केवल एक वेरिएंट 630आई में उपलब्ध है, इसकी कीमत 58.9 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) रखी गई है। इसे कंपनी के चेन्नई स्थित प्लांट में तैयार किया गया है।

    बीएमडब्ल्यू 6जीटी में 2.0 लीटर का पेट्रोल इंजन लगा है, जो 258 पीएस की पावर और 400 एनएम का टॉर्क देता है। यह इंजन 8-स्पीड जेडएफ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा है, जो पिछले पहियों पर पावर सप्लाई करता है। कंपनी का कहना है कि साल के आखिर तक इसे डीज़ल इंजन में भी पेश किया जाएगा।

    बीएमडब्ल्यू 6जीटी में कई काम के फीचर दिए गए हैं। इस लिस्ट में पैनारोमिक सनरूफ, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 12.3 इंच टचस्क्रीन, 10.25 इंच इंफोटेंमेंट सिस्टम, ग्रेस्टर कंट्रोल और 205वॉट का 12-स्पीकर्स वाला साउंड सिस्टम शामिल है।

    सुरक्षा के लिए इस में 6 एयरबैग, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस), ब्रेक असिस्ट, अटेंशन असिस्ट, कॉर्नरिंग ब्रेक कंट्रोल, डायनामिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और डायनामिक ट्रेक्शन कंट्रोल दिया गया है।

    यह भी पढें :

    was this article helpful ?

    cardekho
    <p>The CarDekho.com community offers auto enthusiasts a friendly home where they can buy their dream car. The CarDekho.com Research Center gives shoppers all the tools needed to make an informed buying decision, including vehicle reviews, ratings, safety features and specifications.</p>और देखें

    बीएमडब्ल्यू 6 सीरीज पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है