• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    बीएमडब्ल्यू 2 सीरीज सेडान का पेट्रोल वेरिएंट हुआ लॉन्च, कंपनी ने बढ़ाए इसके डीजल वेरिएंट्स के दाम

    कंपनी ने 2 सीरीज सेडान का फुली लोडेड 220आई एम स्पोर्ट पेट्रोल वेरिएंट लॉन्च कर दिया है जिसकी प्राइस 40.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है।

    भानु
    भानु
    published on जनवरी 12, 2021 16:35 ist
    info icon
    published onJan 12, 2021 16:35 IST
    last updated onJan 12, 2021 16:35 IST
    5.6K Views
    • Write a कमेंट

    • कंपनी ने मौजूदा डीजल वेरिएंट्स की प्राइस में 1.1 लाख रुपये तक का किया इजाफा
    • पैनोरमिक ग्लास रूफ,एंबिएंट लाइटिंग और 10.25 इंच टचस्क्रीन सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं इस ब्रांडेड सेडान में 
    • बीएमडब्ल्यू 2 सीरीज पेट्रोल मॉडल का मर्सिडीज बेंज ए क्लास और ऑडी ए3 से होगा मुकाबला

    बीएमडब्ल्यू की एंट्री लेवल सेडान 2 सीरीज ग्रां कूपे को भारत में अक्टूबर 2020 में लॉन्च किया गया था जिसमें केवल डीजल इंजन का ही ऑप्शन रखा गया था। उसी समय कंपनी ने इसका पेट्रोल मॉडल भी उतारने की भी घोषणा की थी। अब इसी के साथ बीएमडब्ल्यू ने अपनी इस लग्जरी कार के डीजल वेरिएंट्स की प्राइस 1.1 लाख रुपये तक बढ़ा दी है। अब 2 सीरीज ग्रां कूपे की नई प्राइस लिस्ट कुछ इस प्रकार से है:

    वेरिएंट

    पुरानी कीमत

    नई कीमत

    कीमत में अंतर

    220आई एम स्पोर्ट पेट्रोल

    --

    40.90 लाख रुपये

    --

    220डी स्पोर्ट लाइन डीजल

    39.30 लाख रुपये

    40.40 लाख रुपये

    1.1 लाख रुपये

    220डी एम स्पोर्ट डीजल

    41.30 लाख रुपये

    42.30 लाख रुपये

    1 लाख रुपये

    सभी कीमतें ,एक्स-शोरूम के अनुसार

    2 सीरीज ग्रां कूपे में पेट्रोल यूनिट के तौर पर 2.0 लीटर 4-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड इंजन दिया गया है जो 190 पीएस की पावर और 280 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इस इंजन के साथ 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और फ्रंट व्हील ड्राइव सिस्टम दिया गया है। बीएमडब्ल्यू का दावा है कि पेट्रोल इंजन वाली 2 सीरीज ग्रां कूपे सेडान को 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हासिल करने में 7.1 सेकंड का समय लगेगा जो इसके डीजल वेरिएंट से 0.4 सेकंड तेज है। इसकी टॉप स्पीड 240 किलोमीटर प्रति घंटा है। बीएमडब्ल्यू 2 सीरीज ग्रां कूपे का पेट्रोल मॉडल 14.82 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देने में सक्षम है। डीजल मॉडल की तरह इस पेट्रोल मॉडल में भी तीन ड्राइव मोड्स: इको प्रो,कंफर्ट और स्पोर्ट दिए गए हैं। 

    यह भी पढ़ें: बीएमडब्ल्यू 2 सीरीज ग्रां कूपे का लिमिटेड एडिशन हुआ लॉन्च, केवल 24 यूनिट ही बिक्री के लिए होंगी उपलब्ध

    2 सीरीज ग्रां कूपे पेट्रोल वेरिएंट में पूरी तरह से एलईडी ऑटो हेडलैंप्स,एलईडी फॉगलैंप्स और टेललैंप्स,पैनोरमिक ग्लास रूफ,रियर एसी वेंट्स के साथ ड्यूल जोन क्लाइमेट कंट्रोल और एंबिएंट लाइटिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा बीएमडब्ल्यू की इस सेडान में डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, जैस्चर कंट्रोल एवं वायरलैस एपल कारप्ले के साथ 10.25 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और वायरलैस चार्जिंग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। सेफ्टी फीचर्स के तौर पर इस कार में 6 एयरबैग,डायनैमिक स्टेबिलिटी कंट्रोल,कॉर्नरिंग ब्रेक कंट्रोल और आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एकंर दिए गए हैं। 

    बीएमडब्ल्यू इस सेडान के साथ 3 साल/40,000किलोमीटर से लेकर 10-साल/2 लाख किलोमीटर की सर्विस और मेंटेनेंस पैकेज की पेशकश कर रही है। इस बीएमडब्ल्यू कार का मुकाबला मर्सिडीज-बेंज ए-क्लास सेडान और ऑडी ए3 से है। 

    यह भी पढ़ें: बीएमडब्ल्यू 2 सीरीज़ ग्रां कूपे : फर्स्ट ड्राइव रिव्यू

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    बीएमडब्ल्यू 2 सीरीज 2020-2025 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है