• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    भारत में एम2 और 330आई को लॉन्च कर सकती है बीएमडब्ल्यू

    हाई परफॉर्मेंस कारों की दुनिया में बीएमडब्ल्यू की ‘एम’ रेंज एक अलग मुकाम रखती है। भारत में बीएमडब्ल्यू ‘एम-2’ को छोड़कर ‘एम’ रेंज की बाकी कारें मौजूद हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी अब ‘एम’ रेंज की सबसे किफायती कार ‘एम-2’ और 330आई को भारत में लॉन्च करने का विचार बना रही है। ‘एम-2’को अगर भारत में उतारा जाता है, जो इसे एम-3 के नीचे पोजिशन किया जाएगा। इसकी संभावित कीमत 80 लाख रूपए से शुरू होगी। इसका सीधा मुकाबला मर्सिडीज़-बेंज की सीएलए-45 एएमजी से होगा।

    अरुण shenoy
    अरुण shenoy
    published on मई 19, 2016 14:11 ist
    info icon
    published onMay 19, 2016 14:11 IST
    last updated onMay 19, 2016 14:11 IST
    33 Views
    • Write a कमेंट

    हाई परफॉर्मेंस कारों की दुनिया में बीएमडब्ल्यू की ‘एम’ रेंज एक अलग मुकाम रखती है। भारत में बीएमडब्ल्यू ‘एम-2’ को छोड़कर ‘एम’ रेंज की बाकी कारें मौजूद हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी अब एम रेंज की सबसे किफायती कार ‘एम-2’ और 330आई को भारत में लॉन्च करने का विचार बना रही है। ‘एम-2’को अगर भारत में उतारा जाता है, जो इसे एम-3 के नीचे पोजिशन किया जाएगा। इसकी संभावित कीमत 80 लाख रूपए से शुरू होगी। इसका सीधा मुकाबला मर्सिडीज़-बेंज की सीएलए-45 एएमजी से होगा।

    पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो ‘एम-2’ में 3.0 लीटर का टर्बोचार्ज पेट्रोल इंजन लगा है। जो 370 पीएस की पावर और 465 एनएम का टॉर्क देता है। इसमें बूस्ट फंक्शन भी लगा है, जिससे इसका टॉर्क 500 एनएम तक पहुंच जाता है। यह टू-डोर कूपे कार है, जो बीएमडब्ल्यू की 2-सीरीज सेडान के प्लेटफार्म पर बनी है।  अग्रेसिव डिजायन, क्वालिटी में बेहतर और वजन में हल्की होने के कारण ‘एम-2’ काफी बेहतर है। यह कार 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार 4.5 सेकंड में पा लेती है। इसकी टॉप स्पीड 250 किलोमीटर प्रति घंटा है।

    रिपोर्ट में दूसरा नाम है 330आई का। क्योंकि कंपनी ने भारत में अपनी 320आई को तो उतार रखा है। बीएमडब्ल्यू को अब यहां इसके पावरफुल वर्जन की जरूरत है। इसे देखते हुए ज्यादा पावरफुल 330आई पेट्रोल वेरिएंट को भी लॉन्च करने की योजना है। अगर इसे भारत में उतारा जाता है तो यह बंद हो चुकी बीएमडब्ल्यू 328आई की जगह लेगी। इसका इंजन 245 पीएस की पावर और 350 एनएम का टॉर्क देता है। संभावित कीमत 40 लाख रूपए के आसपास होगी।

    पेट्रोल वर्जन लाने का सबसे महत्वूपर्ण कारण है दिल्ली-एनसीआर में 2000सीसी या इससे ऊपर के डीज़ल इंजन वाली कारों की बिक्री पर लगा बैन। सभी लग्ज़री कारें ज्यादातर डीज़ल इंजन में ही उपलब्ध हैं। एनसीआर में डीज़ल कारों पर बैन लगने से मर्सिडीज-बेंज, टोयोटा और महिन्द्रा सहित सभी कंपनियों की बिक्री पर असर पड़ा है। नुकसान की भरपाई करने और मार्केट में अपनी पोजिशन को बनाए रखने के लिए सभी कंपनियां अब पेट्रोल वर्जनों पर ध्यान दे रही हैं।

    यह भी पढ़ें : ऐसी होगी बीएमडब्ल्यू की 2-सीरीज़

    सोर्स: टीम-बीएचपी

     
    was this article helpful ?

    अरुण shenoy
    Arun Shenoy is an Associate Editor with the CarDekho Group. He has spent over 12 years covering the Indian and global automotive industry, covering the latest cars, bikes and technologies. A management graduate by qualification, his keen interest in marketing and finance allows him to look beyond brochures, decode pricing strategies and understand value for the customer in-depth. He specialises in testing vehicles, understanding unique buyer requirements and analysing buyer behaviour and industry trends. और देखें

    बीएमडब्ल्यू एम सीरीज पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है