• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मार्च में महिंद्रा एक्सयूवी300, एक्सयूवी500, स्कॉर्पियो, बोलेरो और अल्टुरस जी4 समेत इन कारों पर मिल रहा है 3.06 लाख रुपये तक का डिस्काउंट

    महिंद्रा अपनी नई जनरेशन की एक्सयूवी500 और स्कॉर्पियो कार को जल्द लॉन्च करने वाली है। इन गाड़ियों को कई बार टेस्टिंग के दौरान भी देखा जा चुका है। वर्तमान में कंपनी एक्सयूवी500 और स्कॉर्पियो के मौजूदा मॉडल्स के साथ-साथ अपनी कई अन्य कारों पर काफी सारे डिस्काउंट ऑफर्स की पेशकश कर रही है। सभी ऑफर्स मार्च तक मान्य हैं। इस माह सेकंड जनरेशन थार पर कोई भी डिस्काउंट ऑफर्स नहीं रखे गए हैं। इस कार पर करीब 10 महीने तक का वेटिंग पीरियड चल रहा है। यहां देखें महिंद्रा के मॉडल वाइज़ डिस्काउंट ऑफर्स :

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मार्च 15, 2021 13:12 ist
    info icon
    published onMar 15, 2021 13:12 IST
    last updated onMar 15, 2021 13:12 IST
    2K Views
    • Write a कमेंट
    • अल्टुरस जी4 कार पर अधिकतम 3.06 लाख रुपये तक की बचत की जा सकती है।    
    • इस माह सेकंड जनरेशन थार पर कोई ऑफर नहीं दिया जा रहा है। 
    • एक्सयूवी500 कार पर करीब 86,000 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं।    
    • सभी डिस्काउंट ऑफर्स मार्च 2021 तक ही मान्य हैं।

    महिंद्रा अपनी नई जनरेशन की एक्सयूवी500 और स्कॉर्पियो कार को जल्द लॉन्च करने वाली है। इन गाड़ियों को कई बार टेस्टिंग के दौरान भी देखा जा चुका है। वर्तमान में कंपनी एक्सयूवी500 और स्कॉर्पियो के मौजूदा मॉडल्स के साथ-साथ अपनी कई अन्य कारों पर काफी सारे डिस्काउंट ऑफर्स की पेशकश कर रही है। सभी ऑफर्स मार्च तक मान्य हैं। इस माह सेकंड जनरेशन थार पर कोई भी डिस्काउंट ऑफर्स नहीं रखे गए हैं। इस कार पर करीब 10 महीने तक का वेटिंग पीरियड चल रहा है। यहां देखें महिंद्रा के मॉडल वाइज़ डिस्काउंट ऑफर्स : 

      मॉडल्स  

    नकद डिस्काउंट 

    एक्सचेंज बोनस 

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

    अतिरिक्त ऑफर्स 

    कुल लाभ

    एक्सयूवी300

    10,000 रुपये तक 

    25,000 रुपये तक

    4,500  रुपये तक 

    5,000 रुपये तक

    44,500  रुपये तक

    एक्सयूवी500

    36,800 लाख रुपये

    25,000  रुपये तक 

    9,000  रुपये तक

    15,000  रुपये तक

    85,800  रुपये तक 

    स्कॉर्पियो 

    7,042  लाख रुपये

    15,000  रुपये तक 

    4,500  रुपये तक

    10,000 रुपये तक

    36,542  रुपये तक

    बोलेरो  

    3,500 लाख रुपये

    10,000  रुपये तक

    4,000  रुपये तक

    --

    17,500  रुपये तक

    अल्टुरस जी4

    2.20 लाख रुपये तक 

    50,000  रुपये तक

    16,000  रुपये तक

    20,000  रुपये तक

    3.06 लाख रुपये तक 

    केयूवी100 एनएक्सटी 

    38,055 रुपये तक

    20,000 रुपये तक

    4,000 रुपये तक

    --

    62,055 रुपये तक

    मराज़ो

    20,000 रुपये तक

    15,000 रुपये तक 

    6,000 रुपये तक

    --

    41,000 रुपये तक

    Mahindra Alturas G4

    • महिंद्रा अल्टुरस जी4 कार पर अधिकतम 3.06 लाख रुपये तक के डिस्काउंट ऑफर्स दिए जा रहे हैं। इस एसयूवी कार की प्राइस 28.73 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) से शुरू होती है।
    • बोलेरो, केयूवी100 एनएक्सटी और मराज़ो कार पर अधिकतम 20,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है।
    • बोलेरो कार पर सबसे कम 17,500 रुपये तक के डिस्काउंट ऑफर्स दिए जा रहे हैं, वहीं मराज़ो कार पर 41,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है। केयूवी100 एनएक्सटी कार पर 62,055 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं।

    • एक्सयूवी 500 कार पर कुल 85,800 रुपये तक की छूट मिल रही है। इस कार का न्यू जनरेशन मॉडल जल्द लॉन्च किया जाएगा।
    • इस माह एक्सयूवी300 कार पर 44,500 रुपये तक की बचत की जा सकती है।

    यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि यह सभी ऑफर्स केवल दिल्ली में ही मान्य हैं। यह ऑफर्स वेरिएंट और लोकेशन अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं। ऐसे में हम आपको सही जानकारी के लिए नज़दीकी महिंद्रा डीलरशिप पर संपर्क करने की सलाह देंगे।

    यह भी पढ़ें : मार्च में मारुति ऑल्टो, स्विफ्ट, डिजायर, बलेनो, सियाज और विटारा ब्रेजा समेत इन कारों पर मिल रही है 67,000 रुपये तक की छूट

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा मराज़ो पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है