• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    अप्रैल में होंडा की सेडान कारों पर पाएं 19,000 रुपये से ज्यादा के डिस्काउंट ऑफर

    होंडा सिटी के प्री-फेसलिफ्ट मॉडल पर यह सभी फायदे मिल रहे हैं, कंपनी अमेज सेडान के 2022 मॉडल और 2023 मॉडल पर भी आकर्षक डिस्काउंट ऑफर्स दे रही है

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अप्रैल 03, 2023 14:01 ist
    info icon
    published onApr 03, 2023 14:01 IST
    last updated onApr 03, 2023 14:01 IST
    152 Views
    • Write a कमेंट

    Honda City & Amaze

    • इस महीने पांचवी जनरेशन होंडा सिटी के फेसलिफ्ट और प्री-फेसलिफ्ट मॉडल पर 15,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है।
    • होंडा की सबकॉम्पेक्ट सेडान अमेज पर 19,000 रुपये से ज्यादा के फायदे मिल रहे हैं।
    • सभी ऑफर्स 30 अप्रैल 2023 तक मान्य हैं।

    होंडा अपनी दो सेडान कार सिटी और अमेज पर डिस्काउंट ऑफर्स की पेशकश कर रही है। अप्रैल में कंपनी होंडा सिटी कार के फेसलिफ्ट और प्री-फेसलिफ्ट दोनों मॉडल्स पर छूट दे रही है। इस महीने अमेज मॉडल ईयर'22 और 2023 मॉडल दोनों पर कई सारे फायदे प्राप्त किए जा सकते हैं।

    यहां देखें होंडा के सभी मॉडल वाइज डिस्काउंट ऑफर्स:

    पांचवी जनरेशन सिटी

    ऑफर 

    राशि 

    लॉयल्टी बोनस 

      4,000 रुपये तक 

    होंडा कार एक्सचेंज डिस्काउंट 

    6,000 रुपये तक 

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

    5,000 रुपये तक 

    कुल लाभ 

    15,000 रुपये तक 

    • ऊपर दिए गए डिस्काउंट ऑफर्स होंडा सिटी सेडान के प्री-फेसलिफ्ट और फेसलिफ्ट दोनों मॉडल पर मान्य हैं।
    • इस कॉम्पेक्ट सेडान के हाइब्रिड वेरिएंट पर कोई फायदा नहीं मिल रहा है।
    • होंडा सिटी की कीमत 11.49 लाख रुपये से 15.97 लाख रुपये के बीच है।

    अमेज

    ऑफर 

    राशि 

    मॉडल ईयर 22

    मॉडल ईयर 23

    नकद डिस्काउंट 

    -

    10,000 रुपये तक 

    फ्री एसेसरीज (ऑप्शनल)

    -

    12,296 रुपये तक 

    लॉयल्टी बोनस 

      4,000 रुपये तक 

    4,000 रुपये तक 

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

    3,000 रुपये तक 

    3,000 रुपये तक 

    कुल लाभ 

    7,000 रुपये तक 

    19,296 रुपये तक 

    • 2023 होंडा अमेज पर नकद डिस्काउंट या मुफ्त एसेसरीज में से ग्राहक कोई एक ऑप्शन चुन सकते हैं।
    • इस सबकॉम्पेक्ट सेडान कार के 2022 मॉडल पर 2023 मॉडल के मुकाबले कम फायदे मिल रहे हैं। हालांकि, इन दोनों ही मॉडल्स पर लॉयल्टी बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट एक जैसा दिया जा रहा है।
    • इस महीने होंडा अमेज कार पर एक्सचेंज बोनस नहीं मिल रहा है।
    • भारत में होंडा अमेज की कीमत 6.89 लाख रुपये से 9.48 लाख रुपये के बीच है।

    यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि 2022 में बनी कारों की रीसेल वैल्यू 2023 में मैन्युफैक्चर हुई कारों से कम हो सकती है।

    नोट: ऊपर दिए गए सभी फायदे राज्य, शहर व चुने गए वेरिएंट अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं, ऐसे में डिस्काउंट ऑफर की सही जानकारी के लिए नजदीकी होंडा डीलरशिप पर संपर्क करें।

    सभी कीमतें एक्स-शोरूम दिल्ली के अनुसार है।

    यह भी देखेंः होंडा सिटी ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    होंडा सिटी 2023-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on होंडा सिटी 2023-2026

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है