• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जानिए किन खास बदलाव के साथ आई है नई ऑल्टो-800

    मारूति ने अपनी टॉप सेलिंग कार ऑल्टो-800 का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च कर दिया है। पुराने वर्जन की तुलना में इसमें कई बदलाव हुए हैं। सबसे बड़ा बदलाव है इसका माइलेज, पुराने वर्जन की तुलना में इसका माइलेज 9 फीसदी बढ़ा है। कंपनी का दावा है कि इसका पेट्रोल वर्जन 24.7 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देने में सक्षम है। आइए जानते हैं पुरानी ऑल्टो-800 की तुलना में कितनी अलग है फेसलिफ्ट ऑल्टो-800...

    नबील
    नबील
    Published On मई 23, 2016 14:35 ist
    info icon
    published onMay 23, 2016 14:35 IST
    last updated onMay 23, 2016 14:35 IST
    27 Views
    • Write a कमेंट

    मारूति ने अपनी टॉप सेलिंग कार ऑल्टो-800 का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च कर दिया है। पुराने वर्जन की तुलना में इसमें कई बदलाव हुए हैं। सबसे बड़ा बदलाव है इसका माइलेज, पुराने वर्जन की तुलना में इसका माइलेज 9 फीसदी बढ़ा है। कंपनी का दावा है कि इसका पेट्रोल वर्जन 24.7 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देने में सक्षम है। आइए जानते हैं पुरानी ऑल्टो-800 की तुलना में कितनी अलग है फेसलिफ्ट ऑल्टो-800...

    एक्सटीरियर

    एक्सटीरियर की बात करें तो यहां सबसे बड़ा बदलाव कार की फ्रंट प्रोफाइल में हुआ है। यहां नई स्लीक ग्रिल दी गई है। पूरी तरह से नया बंपर दिया गया है। बंपर के दोनों ओर फॉग लैंप्स लगे हैं। सुज़ुकी के बैज़ को बंपर पर लगाया गया है। हैडलैंप के शेप को कुछ बदलाव के साथ पहले जैसा ही रखा गया है। साइड और पीछे की प्रोफाइल में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यह दो नए कलर मोजिटो ग्रीन और कैरोलीन ब्लू में भी मिलेगी। कुल मिलाकर कार पहले से काफी अलग नजर आती है।

    इंटीरियर

    कार के इंटीरियर में ध्यान दें तो यहां डैशबोर्ड, स्टीयरिंग व्हील और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में कोई बदलाव नहीं है। केबिन में नई फैब्रिक अपहोल्स्ट्री दी गई है। डोर पैनल पर भी फैब्रिक दिया गया है। टॉप वेरिएंट में रियर सीट हैडरेस्ट, रियर डोर पर चाइल्ड सेफ्टी लॉक और रिमोट की-लैस एंट्री जैसे फीचर दिए गए हैं। ड्राइवर के लिए ऑप्शनल एयर बैग दिया गया है। पैसेंजर साइड रियर व्यू मिरर स्टैंडर्ड मिलेगा।

    लंबे वक्त से इस कार में बदलाव की जरूरत महसूस हो रही थी। इस सेगमेंट में क्विड के आने से सबसे ज्यादा हलचल मची और अब डैटसन की रेडी-गो भी यहां उतरने वाली है। ऐसे में  मारूति ने सही वक्त पर और सही कीमत पर इसके फेसलिफ्ट वर्जन को लॉन्च किया है। नई ऑल्टो की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 2.49 लाख रूपए से लेकर 3.34 लाख रूपए है।

    was this article helpful ?

    नबील
    Nabeel Khan is an Associate Editor with the CarDekho Group and an automotive journalist with over 12 years of experience covering cars, motorcycles, and ever-evolving mobility trends. A Mechanical Engineering graduate, he specialises in vehicle testing, buyer guidance, ownership analysis, and automotive video content. His hands-on automotive experience began early, working on everything from tanks and motorcycles to project cars with his dad, and later rebuilding two-stroke engines during his engineering studies. He combines technical expertise with real-world driving experience to help consumers make informed vehicle purchase decisions.और देखें

    Maruti Suzuki Alto 800 2016-2019 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है