• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    केवल पेट्रोल इंजन और मैनुअल गियरबॉक्स के साथ ही उपलब्ध होगी हुंडई ग्रैंड आई10

    हुंडई ने ग्राहकों की डिमांड को देखते हुए निओस के लॉन्च के बाद भी पुरानी ग्रैंड आई10 की बिक्री जारी रखने का फैसला लिया है। 

    निखिल
    निखिल
    Published On अगस्त 22, 2019 09:38 ist
    info icon
    published onAug 22, 2019 09:38 IST
    last updated onAug 22, 2019 09:38 IST
    442 Views
    • Write a कमेंट

    हुंडई ग्रैंड आई10 निओस भारत में लॉन्च हो चुकी है। यह ग्रैंड आई10 हैचबैक का थर्ड जनरेशन मॉडल है। कंपनी ने इसकी कीमत 5 लाख से 7.99 लाख रुपये रखी है। हालांकि निओस के लॉन्च के बावजूद भी सेकंड जनरेशन ग्रैंड आई10 (पुरानी ग्रैंड आई10) की बिक्री भी जारी रहेगी। कंपनी ने हाल ही में पुरानी ग्रैंड आई10 की वेरिएंट लिस्ट में बदलाव किया है। जैसा की हमने आपको पहले बताया था यह अब केवल पेट्रोल इंजन और मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ ही उपलब्ध होगी। कंपनी ने अब तक इसकी नई कीमतों की घोषणा नहीं की है। कुछ इसी प्रकार की पहल हुंडई ने 2013 में ग्रैंड आई10 के लॉन्च के समय की थी और फर्स्ट-जनरेशन आई10 की बिक्री कुछ सालों तक जारी रखी थी। 

    हुंडई ग्रैंड आई10 निओस Vs ग्रैंड आई10: जानें क्या है नया

    हुंडई पुरानी ग्रैंड आई10 में अब डीजल इंजन और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प नहीं मिलेगा। साथ ही यह केवल अब दो ही वेरिएंट: मैग्ना और स्पोर्टज़ में उपलब्ध होगी। इनमें 1.2-लीटर का पेट्रोल इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ मिलेगा। यह इंजन 83पीएस की पावर और 113एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। उम्मीद है कि हुंडई इसमें भी निओस की तरह बीएस6 इंजन की पेशकश कर सकती है।  

    वर्तमान में सेकंड जनरेशन ग्रैंड आई10 के मैग्ना और स्पोर्टज़ वेरिएंट की कीमत 5.83 लाख रुपये और 6.17 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) है। चूंकि अब इस कार का न्यू जनरेशन वर्ज़न लॉन्च हो चुका है ऐसे में कंपनी इसकी कीमतों में कटौती कर सकती है। वर्तमान में हुंडई ग्रैंड आई10 पर बम्पर डिस्काउंट भी मिल रहें हैं।    

    उम्मीद है कि कंपनी इन वेरिएंट के फीचर लिस्ट में कोई बदलाव नहीं करेगी। इसमें पहले की तरह ड्यूल एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, रियर पार्किंग सेंसर, रियर एसी वेंट, मैनुअल एसी और ऑडियो सिस्टम जैसे फीचर्स मिलना जारी रहेंगे। 

     साथ ही पढ़ें:  तस्वीरों के माध्यम से जानिए कैसी है हुंडई ग्रैंड आई10 निओस

    was this article helpful ?

    निखिल
    <p><span>Nikhil has a special love for cars since childhood and his love for motors can also be seen in his education, passion and profession. He is an automobile engineer and from scale models to real life models anything on four wheels fascinate him.&nbsp;</span></p>और देखें

    हुंडई ग्रैंड आई10 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है