• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फॉक्सवेगन पोलो हुई पहले से ज्यादा सुरक्षित, स्टैंडर्ड मिलेगा ये खास सेफ्टी फीचर

    फॉक्सवेगन पोलो के फैंस के लिए अच्छी खबर है। पोलो हैचबैक में ड्यूल एयरबैग तो पहले से ही सभी वेरिएंट में स्टैंडर्ड आते थे, अब इसमें एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम भी स्टैंडर्ड मिलेगा।

    अकस
    अकस
    Published On नवंबर 29, 2016 16:29 ist
    info icon
    published onNov 29, 2016 16:26 IST
    last updated onNov 29, 2016 16:29 IST
    27 Views
    • Write a कमेंट

    फॉक्सवेगन पोलो के फैंस के लिए अच्छी खबर है। पोलो हैचबैक में ड्यूल एयरबैग तो पहले से ही सभी वेरिएंट में स्टैंडर्ड आते थे, अब इसमें एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस) भी बेस वेरिएंट से स्टैंडर्ड मिलेगा। कंपनी ने इसकी जानकारी वेबसाइट पर पोलो के नए ब्रोशर में दी है।

    एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के कारण सड़क पर पहियों की ग्रिप बनी रहती है, अचानक ब्रेक लगाने पर कार सड़क से फिसलती नहीं है और तुरंत रुक जाती है। जो लोग सेफ्टी पर ज्यादा ध्यान देते हैं, उन्हें एबीएस फीचर से लैस कार जरूर लेनी चाहिए। वैसे पैसेंजर सेफ्टी के मामले में पोलो हैचबैक को सेगमेंट में सुरक्षित कार माना जाता है। इसे साल 2014 में ग्लोबल एनसीएपी के क्रैश टेस्ट में सेफ्टी के मामले में 4-स्टार रेटिंग मिल चुकी है।

    भारत में इस सेगमेंट की कारों में फॉक्सवेगन पोलो, मारूति सुज़ुकी बलेनो और टोयोटा इटियॉस लीवा ये तीन ही एकमात्र कारें है, जिनमें एबीएस और ड्यूल एयरबैग दोनों फीचर स्टैंडर्ड दिए गए हैं। इनके अलावा आई20 में भी ड्यूल एयरबैग स्टैंडर्ड है, लेकिन इसके बेस वेरिएंट में एबीएस फीचर नहीं दिया गया है। वहीं होंडा जैज़ में एबीएस फीचर केवल डीज़ल वेरिएंट में ही स्टैंडर्ड दिया गया है।

    वैसे, भारतीय कार उपभोक्ताओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार भी काफी सक्रियता से काम रही है। भारत में अक्टूबर 2018 से सभी कारों में सुरक्षा के लिए ड्यूल फ्रंट एयरबैग और एबीएस देना अनिवार्य हो जाएगा।

    was this article helpful ?

    अकस
    <p><span>With a Bachelor's degree in Mechanical Engineering, the attraction for automobiles landed me in the field. The only sport&nbsp;I follow is cars and like to remain updated regarding all the old and new offerings in the market.</span></p>और देखें

    फॉक्सवेगन पोलो 2015-2019 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है