• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फिएट की अबार्थ रेंज में जल्द जुड़ेगी अर्बन क्रॉस

    फिएट की एक और नई परफॉर्मेंस कार जल्द दी भारत में दस्तक देने वाली है। इसका नाम है अर्बन क्रॉस। कंपनी ने हाल ही में आयोजित हुए ऑटो एक्सपो-2016 में अर्बन क्रॉस हैचबैक को डिस्प्ले किया था। अर्बन क्रॉस को एवेंच्युरा क्रॉसओवर के प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। यह पुंटो ईवो से ज्यादा स्टाइलिश और ऑफरोड कैपेबल नज़र आती है। इसमें डिजायन के साथ कई अपडेट फीचर देखने को मिलेंगे। माना जा रहा है कि इसे साल की तीसरी तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है।

    मनीष
    मनीष
    Published On फरवरी 18, 2016 13:39 ist
    info icon
    published onFeb 18, 2016 13:39 IST
    last updated onFeb 18, 2016 13:39 IST
    31 Views
    • Write a कमेंट

    Urban Cross

    फिएट की एक और नई परफॉर्मेंस कार जल्द दी भारत में दस्तक देने वाली है। इसका नाम है अर्बन क्रॉस। कंपनी ने हाल ही में आयोजित हुए ऑटो एक्सपो-2016 में अर्बन क्रॉस हैचबैक को डिस्प्ले किया था। अर्बन क्रॉस को एवेंच्युरा क्रॉसओवर के प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। यह पुंटो ईवो से ज्यादा स्टाइलिश और ऑफरोड कैपेबल नज़र आती है। इसमें डिजायन के साथ कई अपडेट फीचर देखने को मिलेंगे। माना जा रहा है कि इसे साल की तीसरी तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है।

    कार से जुड़े प्रोमोशनल मैटेरियल में इसके नाम के साथ अवेंच्युरा टाइटल नहीं जोड़ा गया है। इसे देखते हुए कहा जा सकता है कि इसे अर्बन क्रॉस नाम मिल सकता है। कंपनी इस मॉडल का सोशल मीडिया में जमकर प्रोमोशन कर रही है। मोटरबैश से हुई बातचीत में एफसीए इंडिया के सीईओ केविन फ्लिन ने कहा कि इसे अबार्थ रेंज के साथ उतारा जाएगा। यह कार अवेंच्युरा क्रॉसोवर प्लेटफॉर्म पर तैयार की जाएगी।

    Urban Cross

    बात करें पावर स्पेसिफिकेशन की तो अर्बन क्रॉस में फिएट का 1.4लीटर टी-जेट पेट्रोल इंजन मिलेगा। जो 140पीएस की पावर और 210एनएम का टॉर्क जनरेट करेगा। इसमें 17-इंच अलॉय व्हील मिलेंगे। अन्य अपडेट की बात करें तो इसके फ्रंट में टिपो सेडान की तरह क्रोम फिनिश वाली नई मैश ग्रिल दी गई है। इस समय टिपो सेडान इंटरनेशनल मार्केट में उपलब्ध है। भारत में टिपो लिनिया की जगह लेगी। इसके अलावा अर्बन क्रॉस में नए डिजायन की रूफ रेल्स और प्रीमियम फील देने वाली क्लैडिंग का इस्तेमाल किया गया है।

    यह भी पढ़ें : ऑटो एक्सपो में दिखी फिएट अवेंच्युरा अर्बन क्रॉस

    was this article helpful ?

    मनीष
    <p>Manish has always been interested in automotive design. Developing his own portfolio, he has revered automobiles to be an example of human spirit's triumph over the most adverse challenges. The same passion brought him to CarDekho. Manish is a die hard fan of Alec Issigonis and believes that designs should always be function-oriented, as "<em>Fashion dates</em> , <em>but logic</em> is timeless.&rdquo;-SIR ALEC ISSIGONIS. &nbsp;</p>और देखें

    फिएट अबर्थ अवेंचुरा पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है