• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2024 बीएमडब्ल्यू एम340आई भारत में हुई लॉन्च, 74.90 लाख रुपये रखी गई कीमत

    बीएमडब्ल्यू ने 2024 एम340आई की कीमत 74.90 लाख रुपये  (एक्स-शोरूम) रखी है और इस स्पोर्टी सेडान के ऑर्डर लिए जाने भी शुरू कर दिए गए हैं।

    भानु
    भानु
    Published On नवंबर 14, 2024 18:07 ist
    info icon
    published onNov 14, 2024 18:07 IST
    last updated onNov 14, 2024 18:07 IST
    1.2K Views
    • Write a कमेंट

    2024 BMW M340i

    2021 में पहली बार हमनें बीएमडब्ल्यू एम340आई को ड्राइव किया था जो कि स्टैंडर्ड 3 सीरीज का स्पोर्टी वर्जन है। दिसंबर 2022 में भारत में एम340आई फेसलिफ्ट को लॉन्च किया गया और अब इस परफॉर्मेंस ओरिएंटेड सेडान को मॉडल ईयर अपडेट दे दिया गया है। इस सेडान को क्या कुछ मिले हैं नए अपडेट्स, जानिए आगे:

    क्या कुछ दिया गया है नया?

    2024 BMW M340i side

    चूंकि इसे केवल मॉडल ईयर अपडेट ही दिया गया है इसलिए एम340आई में मामूली बदलाव ही किए गए हैं। बीएमडब्ल्यू ने अब इस कार में नए 19 इंच के ब्लैक कलर वाले अलॉय व्हील्स,अडेप्टिव सस्पेंशन,एम स्टिचिंग के साथ वरनास्का लैदर वाली केबिन थीम और दो नए कलर: आर्कटिक रेस ब्लू और फायर रेड के ऑप्शंस दिए हैं। इसके अलावा इसके इंफोटेनमेंट को भी अपडेट किया गया है जो अब बीएमडब्ल्यू के लेटेस्ट 8.5 ऑपरेटिंग सिस्टम से काम करेगा। 

    बीएमडब्ल्यू एम340आई: ओवरव्यू 

    बीएमडब्ल्यू एम340आई 3 सीरीज कार पर बेस्ड है मगर इसके एक्सटीरियर/इंटीरियर को स्पोर्टी टच दिया गया है। इसमें ब्लैक फिनिशिंग वाली एम स्पेसिफिक ग्रिल,एम स्पेसिफिक ओआरवीएम हाउंसिंग और ड्युअल एग्जॉस्ट टिप्स दी गई है। इसके अलावा इसमें बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज की तरह ड्युअल एल शेप्ड एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप्स, अडेप्टिव एलईडी हेडलाइट्स और रैपअराउंड एलईडी टेल लाइट्स दी गई है। 

    2024 BMW M340i cabin

    बीएमडब्ल्यू एम340आई के केबिन में स्पोर्ट सीट्स के लिए एम स्पेसिफिक अपहोल्स्ट्री,एम स्पेसिफिक स्टीयरिंग व्हील और सेंटर कंसोल के आसपास और डैशबोर्ड पर कार्बन फाइबर ट्रिम इंसर्ट्स जैसे एम स्पेसिफिक एलिमेंट्स दिए गए हैं। इसके अलावा इस स्पोर्टी कार में 14.9-इंच इंफोटेनमेंट, 12.3-इंच ऑल-डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 3-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल और 16-स्पीकर, 464 वॉट्स हरमन कार्डन साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

    सेफ्टी के लिए इस कार में कई एयरबैग, कॉर्नरिंग ब्रेक कंट्रोल (सीबीसी), एक 360-डिग्री कैमरा और एक टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

    एम340आई में स्पेशल क्या है?

    बीएमडब्ल्यू एम340आई में 3 लीटर इनलाइन 6 सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 374 पीएस की पावर और 500 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन के साथ 8 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है जो चारों व्हील्स तक पावर सप्लाय करता है। इसमें एम स्पेसिफिक डिफ्रेंशियल,ब्रेक्स और एग्जॉस्ट दिए गए हैं। 

    एम340आई का इन कारों से है मुकाबला

    बीएमडब्ल्यू एम340आई का भारत में मुकाबला ऑडी एस5 स्पोर्टबैक और मर्सिडीज एएमजी-सी43 जैसी  कारों से है। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है