English | हिंदी
2022 महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन में मिलेगी वोल्वो जैसी एलईडी टेललाइटें
महिंद्रा स्कॉर्पियो एन की नई तस्वीरें लीक हुई हैं। कैमरे में कैद हुई इस कार को कवर से ढ़का हुआ है, हालांकि इसके बाद भी कार के वर्टिकल पोजिशन एलईडी टेललाइट की साफ झलक देखने को मिली है।
1.1K Views
- Write a कमेंट

महिंद्रा स्कॉर्पियो एन की नई तस्वीरें लीक हुई हैं। कैमरे में कैद हुई इस कार को कवर से ढ़का हुआ है, हालांकि इसके बाद भी कार के वर्टिकल पोजिशन एलईडी टेललाइट की साफ झलक देखने को मिली है।

नई स्कॉर्पियो की टेललाइट वोल्वो एसयूवी से इंस्पायर्ड है और ये लाइटें ऊपर की ओर रूफ तक जा रही है। इसमें रिफ्लेक्टर यूनिट को अपर पोर्शन में रखा गया है। महिंद्रा ने इस नए मॉडल में डायनामिक टर्न इंडिकेटर भी दिए हैं जो इसे प्रीमियम फील देते हैं।

नई महिंद्रा स्कॉर्पियो को 27 जून को लॉन्च किया जाएगा और इसकी प्राइस 12 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। इस एसयूवी कार का कंपेरिजन हुंडई क्रेटा/अल्कजार, टाटा हैरियर/सफारी से होगा।
was this article helpful ?














