• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा ने दिखाई 2020 हैरियर की झलक, सनरूफ और बड़े अलॉय व्हील्स आए नज़र

    टाटा हैरियर को पसंद करने वालों के लिए खुशखबरी ये है कि अब इस एसयूवी में सनरूफ और बड़े अलॉय का फीचर भी मिलने जा रहा है।

    भानु
    भानु
    Published On जनवरी 22, 2020 19:26 ist
    info icon
    published onJan 22, 2020 19:26 IST
    last updated onJan 22, 2020 19:26 IST
    4.9K Views
    • Write a कमेंट

    • टाटा ने अल्ट्रोज़ को लॉन्च करने के साथ ही 2020 हैरियर की टीज़र इमेज की जारी 
    • सनरूफ और बड़े अलॉय व्हील्स मिलेंगे
    • हैरियर में 2.0 लीटर बीएस6 डीज़ल इंजन के साथ मिलेगा ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन 
    • इसे ऑटो एक्सपो 2020 में टाटा ग्रेविटास के साथ किया जाएगा लॉन्च 

    टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने 2020 हैरियर (2020 Harrier) की टीजर इमेज जारी की है। कंपनी ने प्रीमियम हैचबैक अल्ट्रोज, फेसलिफ्ट नेक्सन, बीएस6 टियागो और 2020 नेक्सन फेसलिफ्ट के लॉन्च इवेंट में इस कार की झलक दिखाई है। 

    कंपनी द्वारा जारी इमेज के अनुसार 2020 टाटा हैरियर (2020 Tata Harrier) में अब ब्लैक रूफ के साथ नए रेड एक्सटीरियर कलर का ऑप्शन भी मिलेगा।  

    भारत में लॉन्च हुई टाटा टियागो फेसलिफ्ट, कीमत 4.60 लाख से शुरू

    हैरियर के मौजूदा टॉप मॉडल में 17 इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं और अब इसमें इससे भी बड़े अलॉय व्हील दिए जाएंगे, जिनका साइज़ 18 इंच का हो सकता है। 2019 में हैरियर को बिना सनरूफ के लॉन्च किया गया था लेकिन बाद में यह फीचर एसेसरीज़ के रूप में इसमें शामिल किया गया था। 2020 हैरियर में फैक्ट्री फिटेड सनरूफ मिलेगा, जिसके चलते यह मुख्य प्रतिद्वंदी एमजी हेक्टर (MG Hector) को अच्छे से टक्कर दे पाएगी। 

    टाटा टिगॉर फेसलिफ्ट हुई लॉन्च, कीमत 5.75 लाख रुपये से शुरू

    नई टाटा हैरियर में फिएट से लिया गया 2.0 लीटर डीज़ल इंजन ही मिलेगा। हालांकि, नई हैरियर में यह इंजन बीएस6 (BS-6) नॉर्म्स के अनुसार अपग्रेडेड होगा। इसके अलावा कंपनी इस अपकमिंग कार में पहली बार ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन भी देने जा रही है। इन अपडेट्स के बाद टाटा हैरियर पहले से ज्यादा महंगी हो सकती है और ये तमाम फीचर्स नए वेरिएंट एक्सज़ेड प्लस (Harrier XZ+) में मिलेंगे। 

    यह भी पढ़ें: टाटा मोटर्स ने लॉन्च किया नेक्सन का फेसलिफ्ट अवतार, कीमत 6.95 लाख रुपये से शुरू

    वर्तमान में टाटा हैरियर की प्राइस (Tata Harrier Price) 13.43 लाख रुपये से लेकर 17.3 लाख रुपये के बीच है। पहले की तरह न्यू टाटा हैरियर (New Tatat Harrier) का मुकाबला एमजी हेक्टर, जीप कंपास, हुंडई क्रेटा, किया सेल्टोस और महिंद्रा एक्सयूवी500 से होगा। टाटा मोटर्स नई हैरियर को ऑटो एक्सपो 2020 में लॉन्च कर सकती है। इसी दौरान कंपनी 7-सीटर हेक्टर को भी लॉन्च करेगी, हालंकि इसे ग्रेविटास नाम से उतारा जाएगा।


    यह भी पढ़ें: टाटा अल्ट्रोज हुई लॉन्च, कीमत 5.29 लाख रुपये से शुरू

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टाटा हैरियर 2019-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    S
    sangeeta dias
    Jan 23, 2020, 11:06:20 AM

    Is harrier meeting any connected features like voice command, like Kia???

      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है