• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टेस्टिंग के दौरान नज़र आई 2020 हुंडई एक्सेंट, ड्यूल-टोन एक्सटीरियर का मिल सकता है ​ऑप्शन

    ग्रैंड आई10 निओस पर बेस्ड न्यू जनरेशन एक्सेंट 2020 की शुरूआत तक हो सकती है लॉन्च निओस से मिलता जुलता हो सकता है इस कार का फ्रंट और इंटीरियर  ग्रैंड आई10 निओस की तरह​ मिल सकता है ड्यूल टोन कलर का ऑप्शन 8 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलैस फोन चार्जर जैसे मिल सकते हैं फीचर्स  6 लाख रुपये से लेकर 9 लाख रुपये तक हो सकती है प्राइस रेंज

    स्तुति
    स्तुति
    Published On नवंबर 08, 2019 18:19 ist
    info icon
    published onNov 08, 2019 18:18 IST
    last updated onNov 08, 2019 18:19 IST
    1.7K Views
    • Write a कमेंट

    2020 Hyundai Xcent Spied Testing Again; To Come With Dual Tone Option

    हुंडई मोटर्स फिलहाल नेक्स्ट जनरेशन एक्सेंट की टेस्टिंग कर रही है। ऐसे में एकबार फिर से इस अपकमिंग सब 4 मीटर सेडान की कुछ तस्वीरें लीक हुई है। तस्वीरें देखकर अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि हुंडई ग्रैंड आई10 निओस की तरह इसमें भी ड्यूल-टोन एक्सटीरियर कलर ऑप्शन मिल सकता है। वर्तमान में सब-4 मीटर सेगमेंट की किसी भी कार में  ड्यूल-टोन पेंट का ऑप्शन नहीं मिलता है। अपकमिंग 2020 एक्सेंट के डिज़ाइन एलिमेंट्स निओस जैसे होंगे जिनमें खासतौर पर कार का फ्रंट प्रोफाइल शामिल है।

    वर्तमान में ग्रैंड आई10 निओस का पेट्रोल मॉडल दो ड्यूल-टोन कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है। ​इनमें ब्लैक रूफ के साथ एक्वा टील और पोलर व्हाइट के साथ ब्लैक रूफ शामिल हैं। ऐसे में इसके रेग्यूलर मॉडल की तुलना में ड्यूल टोन वेरिएंट की प्राइस 30,000 रुपए ज्यादा है।

    2020 Hyundai Xcent Spied Testing Again; To Come With Dual Tone Option

    इस बार लीक हुई तस्वीरों में इस अपकमिंग कार के इंटीरियर से जुड़ी कोई जानकारी हाथ नहीं लगी है। माना जा रहा है कि कंपनी इसमें निओस जैसा केबिन दे सकती है। ऐसे में नई जनरेशन एक्सेंट के केबिन में निओस की तरह 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ), क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलैस फोन चार्जर, रियर ऐसी वेंट्स समेत कई अतिरिक्त फीचर्स देखने को सकते हैं।

    2020 हुंडई एक्सेंट में ग्रैंड आई10 निओस वाले बीएस6 नॉर्म्स पर अपग्रेडेड  1.2-लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन दिए जाएंगे। इन इंजन के साथ मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड मिलेगा वहीं एएमटी गियरबॉक्स का ऑप्शन भी दिया जाएगा।

    2020 Hyundai Xcent Spied Testing Again; To Come With Dual Tone Option

    एक्सेंट के मौजूदा मॉडल की बिक्री कंपनी फ्लीट ऑपरेटर्स के लिए जारी रख सकती है। साथ ही कंपनी अपकमिंग एक्सेंट 2020 की प्राइस 6 लाख रुपए से 9 लाख रुपए के बीच रख सकती है। इस गाड़ी को 2020 की शुरूआत तक भारत में लॉन्च किया जा सकता है। लॉन्च के बाद इसका मुकाबला मारुति सुजुकी डिज़ायर, फोर्ड एस्पायर, फॉक्सवैगन एमियो, टाटा टिगोर, होंडा अमेज़ से होगा। वर्तमान में एक्सेंट  के मौजूदा मॉडल की कीमत 5.81 लाख रुपए से 8.79 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के बीच है।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    हुंडई एक्सेंट 2020 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है