English | हिंदी
2019 मारूति बलेनो फेसलिफ्ट का ब्रोशर हुआ लीक
नई बलेनो की बुकिंग शुरू हो चुकी है, इसे 11,000 रुपए के साथ बुक करवाया जा सकता है
30 Views
- Write a कमेंट

मारूति सुजुकी जल्द ही बलेनो हैचबैक का फेसलिफ्ट वर्ज़न लॉन्च करेगी। देशभर के नेक्सा डीलरशिप पर इसकी बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। इसे 11,000 रुपए के साथ बुक करवाया जा सकता है। मारूति ने नई बलेनो की टीज़र इमेज के सिवा अब तक किसी अन्य जानकारी का खुलासा नहीं किया है। लेकिन लॉन्च से पहले ही इसका ब्रोशर लीक हो गया है, इससे कार से जुड़ी कई अहम जानकारियां हाथ लगी हैं।
- लीक हुए ब्रोशर के अनुसार मौजूदा मॉडल के टॉप वेरिएंट में मिलने वाले बाई-ज़ेनॉन हैडलैंप के स्थान पर नई बलेनो में एलईडी हैडलैंप दिए जाएंगे। हालांकि यह केवल टॉप वेरिएंट-अल्फा में ही मिलेंगे या सभी वेरिएंट में, इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है।
- बलेनो में 16-इंच के मशीन कट अलॉय व्हील मिलेंगे, यह मौजूदा मॉडल से ज्यादा स्पोर्टी होंगे।

- 2019 बलेनो में थर्ड जनरेशन वैगन-आर वाला नया 7-इंच का स्मार्टप्ले स्टूडियो इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जाएगा। यह भी एप्पल कारप्ले और एंड्राइड ऑटो कनेक्टिविटी से लेस होगा।
- फेसलिफ्ट बलेनो में मौजूदा ऑल-ब्लैक अपहोल्स्टरी की जगह ब्लैक-ब्लू ड्यूल टोन थीम देखने को मिलेगी।

- इसके अलावा 2019 बलेनो में रियर पार्किंग सेंसर, स्पीड अलर्ट सिस्टम, ड्राइवर और को-ड्राइवर के लिए सीटबेल्ट रिमाइंडर सिस्टम स्टैण्डर्ड दिए जाएंगे।

- नई बलेनो के वेरिएंट में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा, यह मौजूदा सभी वेरिएंट के साथ आएगी।
- नई बलेनो में पुराने ग्रेनाइट ग्रे, फायर रेड, अर्बन ब्लू और रे ब्लू कलर के स्थान पर तीन नए कलर दिए जाएंगे। इनमे मैटेलिक मैग्मा ग्रे, पर्ल फ़ीनिक्स रेड और नेक्सा ब्लू कलर शामिल हैं। इसके अलावा यह प्रीमियम ऑटम ऑरेंज, पर्ल आर्टिक व्हाइट और मैटेलिक प्रीमियम सिल्वर कलर में भी उपलब्ध होगी।

- बलेनो फेसलिफ्ट के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। यह मौजूदा मॉडल वाले 1.2-लीटर के-सीरीज पेट्रोल और 1.3-लीटर डीडीआईएस डीज़ल इंजन के साथ ही आएगी। बलेनो का पेट्रोल इंजन 84 पीएस की पावर और 115 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं, इसके डीज़ल इंजन की पावर 75 पीएस और टॉर्क 190 एनएम है। दोनों इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आते हैं। बलेनो के पेट्रोल इंजन के साथ सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प भी मिलता है।
- नई बलेनो मौजूदा मॉडल की तुलना में थोड़ी महंगी हो सकती है। बता दें, मौजूदा बलेनो की कीमत 5.42 लाख रुपए से शुरू होती है, जो 8.53 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) तक जाती है। मौजूदा मॉडल तरह 2019 बलेनो का भी मुकाबला हुंडई एलीट आई20, होंडा जैज़, फॉक्सवेगन पोलो और अपकमिंग टाटा एच5एक्स-बेस्ड हैचबैक से होगा।
यह भी पढ़ें : मारूति सुजुकी बलेनो फेसलिफ्ट में मिलेंगे ये नए बदलाव और फीचर, जानिए यहां
was this article helpful ?
<p><span>He is an automobile engineer. His love for cars has been the driving force in his career. He says, playing with toy cars during childhood to getting to know a car inside out in college has been an enjoyable ride. Now, he his here to experience the cars firsthand and bring you the news of the automobile world.</span></p>और देखें














