• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टेस्टिंग के दौरान दिखी बीएमडब्ल्यू 7-सीरीज फेसलिफ्ट

    अपडेट 7-सीरीज में एक्स7 वाले कई फीचर दिए गए हैं

    दिनेश
    दिनेश
    Published On जनवरी 08, 2019 11:48 ist
    info icon
    published onJan 08, 2019 11:48 IST
    last updated onJan 08, 2019 11:48 IST
    33 Views
    • Write a कमेंट

    2019 BMW 7 Series Facelift

    बीएमडब्ल्यू इन दिनों फेसलिफ्ट 7-सीरीज पर काम कर रही है। हाल ही में इस कार को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इसे जिनेवा मोटर शो-2019 में दुनिया के सामने पेश किया जा सकता है। भारत में यह 2019 के आखिर में या फिर 2020 की शुरूआत में लॉन्च हो सकती है। यह मौजूदा मॉडल से महंगी हो सकती है। मौजूदा 7-सीरीज की कीमत 1.2 करोड़ रूपए से 2.44 करोड़ (एक्स-शोरूम) के बीच है। इसका मुकाबला मर्सिडीज एस-क्लास, लेक्सस एलएस 500एच और ऑडी ए8 से होगा।

    2019 7 Series Facelift

    कैमरे में कैद हुई कार को अच्छे से कवर किया गया है, हालांकि इसके बाद भी कार के डिजायन को आसानी से समझा जा सकता है। अपडेट 7-सीरीज का डिजायन एक्स7 से प्रेरित है। इस में एक्स7 की तरह किडनी ग्रिल दी गई है, जो इसे आकर्षक और दमदार बनाती है। नई 7-सीरीज के हैडलैंप्स में भी बदलाव हुआ है, ये पहले से ज्यादा शार्प हैं। हैडलैंप्स में ब्लू हाइलाइट दिए गए हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस में पहले की तरह बीएमडब्ल्यू का लेज़र लाइट सिस्टम आएगा। कार का फ्रंट बंपर भी नया है।

    2019 7 Series Facelift

    इस बार कार के केबिन की झलक सामने नहीं आई है, पिछली बार केबिन की झलक सामने आई थी। अपडेट 7-सीरीज के केबिन का डिजायन काफी हद तक पुराने मॉडल जैसा है। हालांकि इस में कुछ बदलाव भी देखने को मिलेंगे। इस में नया ऑल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और बड़ा इंफोटेंमेंट सिस्टम मिलेगा। कैमरे में कैद हुई तस्वीर एम760एलआई वेरिएंट की प्रतीत होती है, इस में एम स्पोर्ट स्टीयरिंग व्हील और सेंट्रल फ्लोर कंसोल पर वी12 बैजिंग दी गई है।

    BMW 7 Series

    इंजन से जुड़ी आधिकारिक जानकारी अभी तक नहीं मिली है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस में मौजूदा मॉडल वाले इंजन दिए जा सकते हैं। मौजूदा 7-सीरीज में दो पेट्रोल और एक डीज़ल इंजन का विकल्प रखा गया है। पेट्रोल वेरिएंट में पहला है 6.6 लीटर का वी12 इंजन, जो 610 पीएस की पावर और 800 एनएम का टॉर्क देता है। दूसरा है 3.0 लीटर का इंजन, इसकी पावर 326 पीएस और टॉर्क 450 एनएम है। डीज़ल वेरिएंट में 3.0 लीटर का इंजन लगा है, जो 265 पीएस की पावर और 620 एनएम का टॉर्क देता है। सभी इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़े हैं।

    BMW 7 Series

    कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी अपडेट 7-सीरीज का प्लग-इन हाइब्रिड वेरिएंट 740एलई भी भारत में लॉन्च कर सकती है। 740एलई अभी अंतरराष्ट्रीय बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध है। हाइब्रिड वेरिएंट का मुकाबला लेक्सस एलएस 500एच से होगा।

    यह भी पढें : मर्सिडीज ने दिखाई नई सीएलए के केबिन की झलक

    was this article helpful ?

    दिनेश
    <p><span>He is an automobile engineer. His love for cars has been the driving force in his career. He says, playing with toy cars during childhood to getting to know a car inside out in college has been an enjoyable ride. Now, he his here to experience the cars firsthand and bring you the news of the automobile world.</span></p>और देखें

    बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज 2015-2019 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है